किस्म एवं तैयार होने की अवधि पूसा पौषजा तापामान इसकी किस्म पूसा पौषजा दिसंबर-जनवरी (15-20 डिग्री सेल्सियस तापमान) में तैयार होने वाली मध्य-पछेती प्रजाति, फूल सफेद, ठोस, वजन लगभग 900 ग्राम, रोपाई के 85 दिनों बाद तैयार, अंत जर में 20-25 दिनों तक उपलब्ध एवं औसत उपज 300-350 क्विंटल/ हैक्टर है। पूसा शुक्ति फूलगोभी की किस्म पूसा शुक्ति मध्यम पछेती (दिसंबर-जनवरी) परिपक्वता समूह (तापमान 15-20 डिग्री सेल्सियस),गठीले सफेद फूल, रोपण के 75-80 दिनों उपरांत परिपक्वता एवं औसत उपज 400-440 क्विंटल/हैक्टर है। पूसा हाइब्रिड-2 फूलगोभी की किस्म पूसा हाइब्रिड-2 नवंबर-दिसंबर (15-20 डिग्री सेल्सियस तापमान) में तैयार होने वाली मध्य अगेती प्रजाति, पौधे मध्यम, कम सीधे, फल सफेद, जुलाई अंत में बुआई के लिए उपयकुत, डाउनी मिल्ड्यू प्रतिरोधी, रोपाई के 80 दिनों बाद तैयार एवं औसत उपज 230 क्विंटल/हैक्टर है। पछेती फूलगोभी टॉप ड्रेसिंग पछेती फूलगोभी में 40 कि.ग्रा. नाइट्रोजन और गांठगोभी में 34 कि.ग्रा. नाइट्रोजन की प्रथम टॉप ड्रेसिंग रोपाई के 20-25 दिनों बाद तथा इतनी ही मात्रा की दूसरी टॉप ड्रेसिंग रोपाई के 45-50 दिनों बाद करनी चाहिए। स्त्रोत : खेती पत्रिका(दिसंबर माह, आईसीएआर), राजीव कमार सिंह, कपिला शेखावत, प्रवीण कमार उपाध्याय , एस.एस. राठौर-सस्य विज्ञान विभाग, भाकृअनुप.-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा, नई दिल्ली-110012; अमन सिंह- आनुवंशिकी विभाग, आचार्य नरेंद्र देव कृषि और प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या, 224229 (उत्तर प्रदेश); और नितिन कुमार शुक्ला-श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, पौढ़ी गढ़वाल (उत्तराखंड)।