कृषि वानिकी के सफल प्रयोगों के कुछ उदाहरण पलामू जिले में कृषि वानिकी के प्रयोग से किसानों को 25-40 गुणा लाभ मिला। यह प्रयोग मुख्यत: बंजर एवं परती भूमि में किया गया था। मध्य प्रदेश में किए गए प्रयोग में अमरुद, सब्जी एवं धान का ब्यौरा निम्नलिखित है: केवल धान द्वारा प्राप्त आय : 13200 रु. प्रति हें. अमरुद एवं धान से प्राप्त आय : 18300 रू. प्रति हें. अमरुद, धान, पत्तागोभी एवं लौकी : 44100 रु. प्रति हें. स्त्रोत: कृषि विभाग, झारखंड सरकार