मटका खाद यह बहुत जल्दी तैयार होने वाली खाद है | जिसे बहुत कम खर्च में तैयार किया जा सकता है | आवश्यक सामग्री गाय का गोबर - 1 भाग गोमूत्र - 1 भाग पानी - 1 भाग गूड़ - 250 ग्रा. तैयार करने की विधि गोबर, गोमूत्र, पानी एवं गुड को अच्छी तरह घोलकर मिला लें| घोल को मिट्टी के घड़े में डाल दें | घोल सहित मिट्टी के घड़े के ऊपर ढक्कन या पट्टी बांधकर 7-10 दिनों के लिए जमीन में दबा दे | 10 दिनों के बाद घड़े को जमीन से निकाल लें | 10 दिनों के बाद खाद तैयार हो जाती है | तैयार खाद को निकाल कर सूती कपड़े से छान लें | छाने हूए तरल खाद को पंप द्वारा या बिना छाने हुए झाडु द्वारा खेतों में या फसलों में छिड़काव करे | प्रयोग विधि घड़े से निकली हुई तरल खाद को 7-8 गुना पानी में मिला लें | अच्छे परिणाम के लिए बुनाई से 15 दिनों को पूर्व या बनाई के एक सप्ताह बाद इसका प्रयोग करें | एक एकड़ में 200 ली. खाद एवं पानी के मिश्रण का छिड़काव करें | लाभ यह खाद एक प्रकार का उत्प्रेरक का कार्य करती है | फसलों में करे जैविक कीट नियंत्रक का प्रयोग स्त्रोत: परिवेश सोसाइटी