आवश्यक सामग्री क. अदरक 25 ग्राम ख. हरी मिर्च 25 ग्राम ग. लहसुन 50 ग्राम घ. साबुन का घोल 50 ग्राम ङ. पानी 2 लिटर लक्ष्य कीट चूषक कीट और पतझड़ या पता का गिरना संग्रहण तैयार घोल के तीन तक संग्रहण किया जा सकता है | खुराक या मात्रा निर्धारण क. 5-10 प्रतिशत (500 मिली से एक लिटर के मिश्रित निचोड़ को 10 लिटर पानी में अच्छी तरह मिला कर छिड़काव करना चाहिए ) ख.1 प्रतिशत साबुन का घोल 10 लिटर पानी में 500 मिली ली. में मिश्रित घोल को 100 मिली. साबुन घोल में अच्छी तरह मिला लें और छिड़काव करें | तैयार करने की विधि क. अच्छी गुणवत्ता वाली अदरक, लहसून और मिर्च को चुन लें | ख. चुने हूए अदरक, लहसुन और मिर्च को अलग-अलग संतुलित मात्रा में कूटाई कर लें | ग. कूटे और पिसे हुए अदरक, मिर्च एवं लहसुन को सूती कपड़े में ढीली पोटली बना लें | घ. पोटली को बर्तन में रखे हुए पानी में करीब 15 मिनट तक फुलने के लिये छोड़ दें | तत्पश्चात उसे निचोड़ दें | ङ. निचोड़ने के पश्चात् हल्के पीले रंग की अदरक- लहसुन और मिर्च की अर्क पानी में घूल जाएगी जो एक अच्छी कीटनाशक का कार्य करनी है | लाभ विभिन्न प्रकार की कीट – पतंगों को मारता है | आसानी से उपलब्ध हो जाता है | स्त्रोत: परिवेश सोसाइटी