देश भर में कीट रोगों की निगरानी और प्रबंधन को बढ़ाने के लिए कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा 15 अगस्त, 2024 को राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली (एनपीएसएस) शुरू की गई है। अवलोकन यह प्रणाली किसानों को वास्तविक समय पर फसल सुरक्षा सलाह जारी करके कीटों के हमलों, फसल रोगों, फसल क्षति आदि के बारे में त्वरित और तत्काल समाधान प्रदान करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग (एआई और एमएल) जैसी नवीनतम डिजिटल प्रौद्योगिकियों का उपयोग करती है। एनपीएसएस का उपयोग देश भर के किसानों द्वारा 61 फसलों में कीटों और बीमारियों की पहचान करने तथा 15 प्रमुख फसलों अर्थात् कपास, धान, गेहूं, मक्का, अरहर, मूंग, सोयाबीन, गन्ना, बैंगन, टमाटर, सेब, केला, अंगूर, अनार के लिए कीट प्रबंधन सलाह देने के लिए किया जा रहा है। एनपीएसएस वर्तमान में छह भाषाओं अर्थात् अंग्रेजी, हिंदी, मराठी, पंजाबी, ओडिया और तेलुगु में उपलब्ध है। कार्यान्वयन एजेंसियां पौध संरक्षण, संगरोध एवं भंडारण निदेशालय, फरीदाबाद, हरियाणा आईसीएआर-राष्ट्रीय एकीकृत कीट प्रबंधन अनुसंधान केंद्र, नई दिल्ली सेवा तक कैसे पहुंचें यह सलाह किसानों के लिए एक उपयोगकर्ता-अनुकूल मोबाइल ऐप (एंड्रॉइड उपयोगकर्ता) और एक पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध है। स्रोत : राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली