तालाब की भौतिकी स्थिति में सुधार मत्स्य पालन के पूर्व तालाब के बांध, आउटलेट, इनलेट आदि को ठीक कर लेना आवश्यक है, ताकि बहरी मछलियों का प्रवेश न हो तथा संचित मछलियों भाग न सके तथा आवश्यकतानुसार पानी को संचित रखा जा सके | जलीय पौधे की सफाई जलीय पौधों का हानिकारक प्रभाव आवश्यक पौष्टिक तत्वों का अपहरण मछली के शत्रुओ को आश्रय प्रदान करना घुलित ऑक्सिजन की कमी एवं उतार चढ़ाव की सम्भावना नेटिंग एवं शिकारमाही में बाधा उत्पन्न करना जलीय पौधे के उन्मूलन के चार तरीके उपयोग में लाये जाते है मैन्युअल विधि -मजदूरो की सहायता से जलीय पौधों की सफाई यांत्रिक विधि - मशीन की सहायता से जलीय पौधों की सफाई रासायनिक विधि - रासायन का प्रयोग कर पौधों की सफाई जैव वैज्ञानिक विधि - ग्रास कार्प संचयन कर पौधों की सफाई सबसे उत्तम तरीका मैन्युअल विधि है जिसमे मजदूरो की सहायता से जड़ से उखाड़कर तालाब की सफाई की जाती है प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट मत्स्य निदेशालय, पटना, बिहार