महत्वपूर्ण निर्देश यदि आप गोल्ड फिश को एक या दो दिन खाना देना भूल जाते हैं, तो भी कोई नुकसान नहीं होगा। यदि गोल्ड फिश देखने में अस्वस्थ लग रही है तो पानी को जल्द से जल्द साफ कर देना चाहिए। इसकी नियमित रूप से देखभाल करनी चाहिए। यदि समस्या और भी बढ़ जाती है, तो विशेषज्ञों तथा वैज्ञानिकों या नजदीकी दुकानदारों का सुझाव लेना चाहिए। गोल्ड फिश विविध प्रकार के आहार की प्रेमी है। इसके मुख्य आहार को भिन्न करने के लिए विभिन्न आकार के मिश्रण का खाद्य पदार्थ देने का कोशिश करें। सप्ताह में दो बार अधिक उच्च गुणवत्ता वाले पील्लेट आहार/सूखे खाद्य पदार्थ के रूप में दें। मछली टैंक को नियमित रूप से साफ रखें। स्वस्थ गोल्ड फिश का स्केल चमकीला तथा पृष्ठीय पंख ऊपर की ओर होता है। गोल्ड फिश खरीदने से पहले देखकर सुनिश्चित कर लें कि मछली चमकीली और प्रसन्न मुद्रा में है या नहीं। गोल्ड फिश कभी-कभी अपने मुंह में पत्थर रख लेती है, लेकिन वे प्रायः उगल देती है। दिन में 1-2 बार खाना दे देना चाहिए, लेकिन उन्हें पेटभर से ज्यादा आहार नहीं देना चाहिए। हमेशा गोल्ड फिश के विभिन्न प्रकार के लक्षणों पर ध्यान देना चाहिए। गोल्ड फिश लगभग सभी खाद्य पदार्थों को खाने की कोशिश करती है। इसे फिश टैंक में देखकर ही अनुभव किया जा सकता है। स्त्राेत : खेती पत्रिका(आईसीएआर), पवन कुमार, भाकृअनुप-केंद्रीय मात्स्यिकी शिक्षा संस्थान, वारसोवा, मुंबई-400061