गोल्ड फिश का राजा

इस मछली को जापानी में गोल्ड फिश का राजा के नाम से जानते हैं। यह हुडेड प्रजाति जापान में विकसित की गई या चाइनीज लायन पैड के विभिन्न प्रजातियों के क्रॉस ब्रीडिंग के प्रयोग से विकसित हुई है। जापान में रंचू उच्च मानक वाली सजावटी गोल्ड फिश के रूप में मानी जाती है।

शारीरिक संरचना

लायनहेड की तुलना में इसके पूंछ और पंख अधिक नीचे की ओर रहते हैं। यह फिश लायनहेड के समान दिखती है। इसका शरीर पीछे की ओर अधिक धनुषाकार और बहुत छोटी पूंछ होती है, जो कि तेज धार के समान दिखती है। इसका शरीर अंडे के आकार के साथ गहरे पेट वाला होता है। इस मछली के पृष्ठीय पंख नहीं होते हैं। इसकी गदर्न गोलाकार तथा फ्लैट नहीं चाहिए। कॉडल पेंडूनकल का क्षेत्र नीचे की ओर पूंछ के पास मिलता है। कॉडल पेडुनकल चौड़ा और न लंबा या न छोटा होता है। इसकी पूंछ अनूठी तैराकी गति देने के लिए 45 डिग्री के कोण बनाती है। इसके अलावा टेल लोब गोलाकार ओर अन्य पंख चौड़े हो जाते हैं।

प्रमुख विशेषता

इसकी सबसे प्रमुख विशेषता सिर है। आंख और सिर के सामने आंखों से भी पर्याप्त जगह होनी चाहिए। गिल कवर कापफी दूर पूंछ की ओर होती है। गिल कवर की निचली सतह से हेड ग्रोथ शुरू होने लगती हैं और ऊपर की ओर बढ़ने लग जाते हैं। हेड ग्रोथ विकसित करने के लिए कम से कम युवा अवस्था या एक वर्ष लग जाते हैं। प्रायः युवा अवस्था में सिर और नाक के बीच बढ़िया समन्वयन दर्शाता है। परिपक्व अवस्था में 6 से 8 इंच (15 से 20 सें.मी.) के बीच की लंबाई होती है।

विभिन्न रंगाें में उपलब्ध

यह नारंगी, लाल-सफेद, नीले और काले, काले और सफेद, काले और लाल और चॉकलेट रंगों में पाई जाती है। इसका शरीर हल्का पीला और चमकदार होता है।

दुर्लभ प्रजाति

यह बहुत ही दुर्लभ प्रजाति है। यह पानी की गुणवत्ता और पी-एच के उतार-चढ़ाव के लिए अच्छी तरह अनुकूलित है।

स्त्राेत : खेती पत्रिका(आईसीएआर), पवन कुमार, भाकृअनुप-केंद्रीय मात्स्यिकी शिक्षा संस्थान, वारसोवा, मुंबई-400061