सजावटी मछलियां-एक परिचय सजावटी मछलियों को रखना और उसका प्रसार एक दिलचस्प गतिविधि है जो न केवल खूबसूरती का सुख देती है बल्कि वित्तीय अवसर भी उपलब्धि कराती है। विश्व भर की विभिन्न जलीय पारिस्थितिकी से करीब 600 सजावटी मछलियों की प्रजातियों की जानकारी प्राप्त है। भारत सजावटी मछलियों के मामले में 100 से ऊपर देसी प्रजातियों के साथ अत्यधिक सम्पन्न है, साथ ही विदेशी प्रजाति की मछलियाँ भी यहाँ पैदा की जाती हैं। मछली की प्रजाति/प्रजनन के लिए सही प्रजाति देसी और विदेशी ताजा जल प्रजातियों के बीच जिन प्रजातियों की माँग ज्यादा रहती है, व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए उनका प्रजनन और पालन किया जा सकता है। व्यावसायिक किस्मों के तौर पर प्रसिद्ध और आसानी से उत्पादन की जा सकने वाली प्रजातियाँ एग लेयर्स और लाइवबीयरर्स के अंतर्गत आ रही हैं। लाइवबीयरर प्रजातियाँ गप्पीज (पियोसिलिया रेटिकुलेटा) मोली (मोलीनेसिया स्पीशिज) स्वॉर्ड टेल (जाइफोफोरस स्पीशिज) प्लेटी एग लेयर्स गोल्डफिश (कैरासियस ओराटस) कोई कार्प (सिप्रिनस कारपियो की एक किस्म) जेब्रा डानियो (ब्रेकिदानियो रेरियो) ब्लैक विंडो टेट्रा (सिमोक्रो-सिम्बस स्पीशिज) नियोन टेट्रा (हीफेसो-ब्रीकोन इनेसी) सर्पा टेट्रा (हाफेसोब्रीकोन कालिसटस) अन्य बबल्स- नेस्ट बिल्डर्स एंजलफिश (टेरोफाइलम स्केलेयर) रेड-लाइन तारपीडो मछली (पनटियस डेनीसोनी) लोचेज (बोटिया प्रजाति) लीफ-फिश (ननदस ननदस) स्नेकहेड (चेना ऑरियंटालिस) गप्पीज(पियोसिलिया रेटिकुलेटा) एंजल फिश कॉमन कार्प गोल्ड फिश लीफ फिश लोचेज नियोन टेट्रा रेडलाइन तारपीडो रेड वैग प्लेटी स्नेकहेड स्वॉर्ड टेल जेब्रा डानियो रोजीबॉर्ब्स देसी ड्वार्फ गौरामी (पनटियस कॉनकोनियस) किसी भी नये आदमी को किसी भी लाइवबियरर के साथ प्रजनन पर काम शुरू करना चाहिए और बाद में नवजात की देखभाल की प्रक्रिया को सीखने के लिए गोल्डरफिश या अन्यि किसी एग लेयर पर काम करना चाहिए। जीव विज्ञान पर अच्छी जानकारी, खिलाने का व्य वहार और मछली की स्थिति जानना प्रजनन के लिए जरूरी चीजें हैं। ब्रुड स्टॉशक और लार्वल स्टे ज के लिए जिंदा खाना जैसे ट्यूबीफेक्स् कीट, मोयना, केंचुएं आदि का विशेष ध्यावन की जरूरत होती है। शुरुआती चरण में लार्वा को इंफ्यूसोरिया, अर्टेमेनिया नोपली, प्लांेटोंस जैसे रोटिफर्स और छोटे डैफनिया की जरूरत होती है। भोजन की एक इकाई का उत्पाटदन उस इकाई के रख-रखाव के लिए बहुत जरूरी है। अधिकतर मामलों में प्रजनन आसान होता है, लेकिन लार्वा का पालन विशेष देखभाल की माँग करता है। पूरक भोजन के तौर पर किसान स्थानीय कृषि उत्पापद का इस्तेकमाल कर भोजन तैयार कर सकते हैं। स्वाथस्य्कव से जुड़ी समस्यारओं से बचने के लिए फिल्टार किये गये पानी की आपूर्ति की जानी चाहिए। सजावटी मछलियों का प्रजनन वर्ष के किसी भी समय में किया जा सकता है। सजावटी मछलियों के सफल उत्पादन के लिए कुछ नुस्खे सीआईएफए की ऑर्नामेंटल फिश कल्चर यूनिट प्रजनन और पालन इकाई के करीब पानी और बिजली की लगातार आपूर्ति की जरूरत होती है। यदि इकाई झरने के करीब स्थित है, तो वह अच्छा होगा जहाँ इकाई ला सकने वाला पानी प्राप्त कर सके और पालन इकाई में भी इसी तरह का इंतजाम हो सके। ऑयल केक, चावल पॉलिश और गेहूँ के दाने जैसे कृषि आधारित उत्पादन और पशु आधारित प्रोटीन जैसे मछली के भोजन की निरंतर उपलब्धता मछली के लिए खुराक की तैयारी को सुलभ बनाएगी। प्रजनन के लिए चुना गया स्टॉक अच्छी गुणवत्ता का होना चाहिए ताकि वह बिक्री के लिए अच्छी गुणवत्ता वाली मछलियों का उत्पादन कर सके। छोटी मछलियाँ भी अपनी परिपक्वता की स्थिति तक वृद्धि करती हैं। यह मछलियों की देखभाल का न केवल अनुभव प्रदान करता है, बल्कि नियंत्रण करने में भी मदद करता है। प्रजनन और पालन इकाई को हवाई अड्डे/रेलवे स्टेशन के पास स्थापित करने को तरजीह दी जा सकती है ताकि जिंदा मछलियों को घरेलू बाजार में और निर्यात के लिए आसानी से लाया व ले जाया जा सके। प्रबंधन को सुगम बनाने के लिए एक मछली पालक ऐसी प्रजातियों का पालन कर सकता है जिन्हें एक बाजार में ही उतारा जा सके। बाजार की माँग की पूरी जानकारी, ग्राहक की प्राथमिकताएँ और व्यक्तिगत संपर्क के जरिए बाजार का परिचालन और जनसंपर्क वांछनीय है। इस क्षेत्र में सम्मानीय और विशेषज्ञ समूहों से बाजार में आए बदलावों के साथ-साथ शोध और प्रशिक्षण के जरिए हमेशा संपर्क में रहना चाहिए। लाइवबियरर के छोटे स्तर पर प्रजनन और पालन की आर्थिकी क्रम संख्या सामग्री राशि (रुपये में) I. व्यय क. स्थायी पूँजी 1. 300 वर्गमीटर क्षेत्र के लिए सस्ता छप्पर (जाल वाला बाँस का ढाँचा) 10,000 2. प्रजनन टैंक (6’ x 3’ x 1’6”, सीमेंट वाले 4) 10,000 3. पालन टैंक (6’ x 4’ x 2’ सीमेंट वाले 2) 5,600 4. ब्रूड स्टॉक टैंक (6’ x 4’ x 2’, सीमेंट वाले 2) 5,600 5. लार्वल टैंक (4’ x 1’6” x 1’, सीमेंट वाले 8) 9,600 6. 1 एचपी पम्प वाला बोर-वेल 8,000 7. अन्य चीजों के साथ एक ऑक्सीजन सिलेंडर 5,000 कुल योग 53,800 ख. परिवर्तनीय लागत 1. 800 मादा, 200 नर, 2.50 रुपये प्रति पीस गप्पी, मोली, स्वॉर्डटेल और प्लेटी के हिसाब से 2,500 2. भोजन (150 किलो/प्रतिवर्ष 20 किलो के हिसाब से) 3,000 3. विभिन्न तरह के जाल 1,500 4. 250 रुपये प्रति माह के हिसाब से बिजली/ईंधन 3,000 5. छेद वाले प्लास्टिक ब्रीडिंग बास्केट (एक के लिए 30 रुपये के हिसाब से 20 की संख्या में) 600 6. महीने में 1000 रुपये के हिसाब से मजदूर 12,000 7. विविध व्यय 2,000 कुल योग 24,600 ग. कुल लागत 1. परिवर्तनीय लागत 24,600 2. स्थायी पूँजी पर ब्याज (प्रतिवर्ष 15 फीसदी के हिसाब से) 8,070 3. परिवर्तनीय लागत पर ब्याज (छमाही 15 फीसदी के हिसाब से) 1,845 4 गिरावट (स्थायी लागत पर 20 फीसदी) 10,780 कुल योग 45,295 II. कुल आय 76800 मछलियों की बिक्री एक रुपये के हिसाब से, जिन्हें एक माह तक 40 की संख्या के हिसाब से तीन चक्रों तक पाला गया हो, यह मानते हुए कि इनमें 80 फीसदी जिंदा बचेंगी 76,800 III. शुद्ध आय (कुल आय- कुल लागत) 31,505 स्त्रोत सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ फ्रेशवॉटर एक्वाकल्चर, भुवनेश्वर, उड़ीसा