श्‍वेत गंगा (बम्‍हनी)

महासमुन्द से 10 किमी पश्चिम में बम्हनी गांव स्थित है, जहां नदी में निरंतर प्रवाह होने वाला कुंड श्वेत गंगा प्रसिद्ध है। इस कुंड के समीप भगवान शिव का एक प्राचीन मंदिर स्थापित है। यहां मांघ पूर्णिमा तथा महाशिवरात्री के दौरान मेला लगता है। श्रावण माह के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का समुह यहां से स्नान लेने के बाद कुंड से दो बर्तन में पानी भरकर कांवर में बांधकर सिरपुर की पवित्र यात्रा करते हैं। यात्रीयों को ‘‘बोलबम कावंरिया‘‘ कहते हैं वे ‘‘बोलबम‘‘ के जयघोष के साथ 50 किमी की दूरी पर सिरपुर स्थित गंधेश्वर मंदिर तक की पैदल यात्रा पूर्ण करते हैं। सिरपुर का गंधेश्वर धाम अंचल में मिनी बैजनाथ धाम के नाम से प्रसिद्ध है।

बाय एयर

निकटतम हवाई अड्डा रायपुर में है।

ट्रेन द्वारा

निकटतम रेलवे स्टेशन महासमुंद में है।

सड़क के द्वारा

निकटतम बस स्टेशन महासमुंद में है।

खल्‍लारी माता का मंदिर

महासमुन्द से 25 किमी दक्षिण की ओर खल्लारी गांव की पहाड़ी के शीर्ष पर खल्लारी माता का मंदिर स्थित है। प्रतिवर्ष क्वांर एवं चैत्र नवरात्र के दौरान बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ इस दुर्गम पहाड़ी में दर्शन के लिये आती है। हर साल चैत्र मास की पूर्णिमा के अवसर पर वार्षिक मेले का आयोजन किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि महाभारत युग में पांडव अपनी यात्रा के दौरान इस पहाड़ी की चोटी पर आये थे, जिसका प्रमाण भीम के विशाल पदचिन्ह हैं जो इस पहाड़ी पर स्पष्ट दिख रहे हैं।

बाय एयर

निकटतम हवाई अड्डा रायपुर में है।

ट्रेन द्वारा

निकटतम रेलवे स्टेशन महासमुंद में है।

सड़क के द्वारा

निकटतम बस स्टेशन महासमुंद में है।

गौधारा (दलदली)

महासमुन्द से लगभग 10 किमी पूर्व की ओर एक दर्शनीय स्थल दलदली स्थित है। जहां एक प्राचीन शिव मंदिर एवं प्रचलित गऊ धारा है। गऊ धारा से पानी लगातार बहता रहता है। उत्तर पूर्व की ओर दलदली गांव वनों से आच्छादित है। श्रावण एवं पौष महीन के दौरान बड़ी संख्या में भक्त यहां दर्शन एवं पूजा-पाठ करने आते हैं।

बाय एयर

निकटतम हवाई अड्डा रायपुर में है।

ट्रेन द्वारा

निकटतम रेलवे स्टेशन महासमुंद में है।

सड़क के द्वारा

निकटतम बस स्टेशन महासमुंद में है।

सिरपुर

अंतराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर सिरपुर अपनी ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्ता के कारण आकर्षण का केंद्र हैं। यह पांचवी से आठवीं शताब्दी के मध्य दक्षिण कोसल की राजधानी थी। यह स्थल पवित्र महानदी के किनारे पर बसा हुआ हैं। सिरपुर में सांस्कृतिक एंव वास्तुकौशल की कला का अनुपम संग्रह हैं। पुरातन काल (सोमवंशी राजाओ का काल) में सिरपुर को `श्रीपुर` के नाम से जाना जाता था तथा यह दक्षिण कोसल की राजधानी थी भारतीय इतिहास में सिरपुर अपने धार्मिक मान्यताओ और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के कारण आकर्षण का केन्द्र था।

बाय एयर

निकटतम हवाई अड्डा रायपुर में है, 74.5 किमी।

ट्रेन द्वारा

निकटतम रेलवे स्टेशन महासमुंद में है।

सड़क के द्वारा

निकटतम बस स्टेशन महासमुंद में है।

चंडी मंदिर (बिरकोनी)

चंडी मंदिर एन.एच .6 के गांव बीरकोनी में है और लगभग 10 किमी है। महसमुन्द के उत्तर में मंदिर का निर्माण प्रगति पर है चैत्र एवं कुवर के नवरात्रि के दौरान भक्तों ने प्रकाश की प्रज्वलन की पेशकश की।

बाय एयर

निकटतम हवाई अड्डा रायपुर में है।

ट्रेन द्वारा

निकटतम रेलवे स्टेशन महासमुंद में है।

सड़क के द्वारा

निकटतम बस स्टेशन महासमुंद में है।

चंडी मंदिर (घुंचापाली)

महासमुन्द से 40 किमी दक्षिण की ओर विकासखण्ड बागबाहरा में घुंचापाली गांव स्थित है। जहां पर चंडी देवी की प्राकृतिक महा प्रतिमा विराजमान है। यहां प्रतिवर्ष चैत्र एवं क्वांर मास के नवरात्र में मेला लगता है, एवं बड़ी संख्या में भक्त ज्योत प्रज्वलित करने तथा दर्शन के लिये आते हैं।

बाय एयर

निकटतम हवाई अड्डा रायपुर में है।

ट्रेन द्वारा

निकटतम रेलवे स्टेशन महासमुंद में है।