इतिहास यह जिला प्रशासन छतरपुर की वेबसाइट है। छतरपुर जिला भारत के मध्य प्रदेश राज्य के 52 जिले में से एक है। जिला प्रशासन का मुख्यालय छतरपुर शहर में स्थित है।यह जिला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से पश्चिम की ओर 336 किलो मीटर की दुरी पर स्थित है ।इस जिले में 6 अनुभाग(सब डिवीज़न),11 तहसील ,8 जनपद पंचायत ,3 नगर पालिका तथा 12 नगर परिषद् है। छतरपुर मध्य प्रदेश राज्य की उत्तर पूर्वी सीमा में स्थित है। यह 1956 में अस्तित्व में आया। जनसांख्यिकी छतरपुर 24.06 ‘से 25.20’ उत्तरी अक्षांश और 78.59 ‘से 80.26’ पूर्वी देशांतर में स्थित है। इसमें 8687 वर्ग किमी का क्षेत्र शामिल है। 1991 की जनगणना के अनुसार, छतरपुर की कुल जनसंख्या 11,58,076 है। इसमें से 6,23,878 पुरुष हैं और महिलाओं की संख्या 5,34,198 है। फसलें छतरपुर जिले में धान, गेहूं और ज्वार जैसी फसलों की खेती की जाती है। यहां अच्छी गुणवत्ता वाली लकड़ी का उत्पादन भी किया जाता है। पर्यटन स्थल महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल हैं चौंसठ योगिनी कंदरिया महादेव चित्रगुप्त मंदिर लक्ष्मण मंदिर दुलदेव मंदिर चतुर्भुज मंदिर