कृषि उद्यमिता पाठ्यक्रम राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान (मैनेज), हैदराबाद ने महत्वाकांक्षी जिलों के कृषि उद्यमियों को कृषि-क्लीनिक और कृषि-व्यापार केंद्र (एसीऔर एबीसी) योजना के तहत "कृषि-उद्यमिता" पर 45 दिनों के मुफ्त आवासीय व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। यह कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय (एमओए एंड एफडब्ल्यू), भारत सरकार का फ्लैगशिप कार्यक्रम है। मुख्य विशेषताएं आयु मानदंड: 18 से 60 वर्ष कृषि और संबंधित विज्ञान में स्नातक, पर्यावरण विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, प्राणीशास्त्र, रसायन विज्ञान स्नातक और डिप्लोमा धारक आवेदन कर सकते हैं। ऋण सहायता (रु. 20/- लाख, 25/- लाख और रु. 1.00/- करोड़ सामान्य के लिए 36 प्रतिशत नाबार्ड सब्सिडी और महिलाओं, एससी/एसटी और पूर्वोत्तर राज्यों के लिए 44 प्रतिशत, मुद्रा योजना द्वारा क्रेडिट के साथ) पाठ्यक्रम कृषि और संबंधित क्षेत्र आधारित व्यवसायों पर व्यावहारिक सत्र उद्यमी विपणन, खाता और वित्त क्षेत्र और औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण (व्यवहारिक अनुभव) विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करना राष्ट्रीय कृषि-प्रौद्योगिकी संस्थानों में नवाचारों का जानने का अवसर सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) और व्यक्तित्व विकास पर सत्र प्रशिक्षण के बाद मिलने वाले लाभ उद्यम-स्थापना और प्रोत्साहनों के लिए प्रत्यक्ष समर्थन विषय आधारित पुनश्चर्या प्रशिक्षण कार्यक्रम मैनेज एसी और एबीसी इन्क्यूबेशन सेंटर के साथ सदस्यता आवेदन कैसे करें पूरे भारत में 144 नोडल प्रशिक्षण संस्थानों (एनटीआई) में एसी और एबीसी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। आप अपने राज्य में पसंदीदा एनटीआई चुनकर www.acabcmis.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। स्रोत: राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान (मैनेज) ई-नाम(eNAM )मंडियां आकांक्षी जिलों में स्थित ई-नाम मंडियों के विकास के लिए कार्य योजना तैयार की गई है। जिसके अनुसार 14 राज्यों में 63 मंडियों को आकांक्षी जिलों में चिन्हित किया गया है। स्त्रोत : ई-नाम(eNAM )