स्वास्थ्य एक महत्वपूर्ण संकेतक है जो मानव विकास को प्रभावित करता है। नीति आयोग ने आकांक्षी जिलों के विकास के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र के 31 उप संकेतकों के साथ 13 प्रमुख संकेतकों की पहचान की है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने आकांक्षी जिलों में स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए कई गतिविधियां शुरू की हैं। आकांक्षी जिलों पर फोकस स्थिति मूल्यांकन का कार्यक्रम स्वास्थ्य प्रणाली की ताकत और कमियों की पहचान करने के लिए है। और इसमें निम्नलिखित प्रमुख घटक शामिल हाेंगे स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सेवाओं की गुणवत्ता आवश्यक दवाएं और संचालन स्वास्थ्य कार्यबल स्वास्थ्य सूचना प्रणाली स्वास्थ्य वित्त नेतृत्व और शासन इन स्थितियों के विश्लेषण के आधार पर एक स्वास्थ्य कार्य योजना तैयार करने की जरुरत है जो सही कार्रवाई के लिए मार्गदर्शक दस्तावेज के रूप में काम करेगी। आकांक्षी जिले विभाग और मंत्रालय द्वारा शुरू की गई विभिन्न पहलों के वित्त पोषण और प्राथमिकता आवंटन के लिए पात्र हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत एमसीएच विंग, एसएनसीयू, ब्लड बैंक, स्टोर, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर आदि। आकांक्षी जिलों के लिए दिशानिर्देश स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने आकांक्षी जिलों में स्वास्थ्य और पोषण की स्थिति में सुधार के लिए एक परिचालन दिशानिर्देश प्रकाशित किये हैं। यह दस्तावेज़ राज्य, जिला, ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारियों और अन्य हितधारकों को स्वास्थ्य और पोषण पहलों का लाभ के साथ स्वास्थ्य़ की दृष्टि को पूरा करने के लिए अपेक्षित विभिन्न गतिविधियों के आयोजन में मार्गदर्शन प्रदान करता है एवं विभिन्न स्वास्थ्य पहलों के लिए की जाने वाली कार्रवाई को लागू करने के लिए एक रूपरेखा प्रदान करता है। लोगों जीवन और स्वस्थ रहने की उनकी आकांक्षाओं को पूरा करते हैं। दिशानिर्देशों को देखने के लिए, यहां क्लिक करें। ई-मित्र मोबाइल ऐप ई-मित्र (मोबाइल इंटीग्रेटेड टूलकिट आरएमएनसीएच+ए) ऐप को एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम के पूरक के लिए डिजाइन किया गया है और विभिन्न स्रोतों से आरएमएनसीएच+ए संबंधित आंकड़ों तक पहुंचने के लिए एक ही स्थान पर समाधान प्रदान करता है। स्वास्थ्य एटलस आकांक्षी जिलों के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा नैदानिक उपकरण के रूप में एक स्वास्थ्य एटलस भी विकसित किया गया है। हेल्थ एटलस देखने के लिए यहां क्लिक करें। स्रोत: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार।