हर की पौड़ी हरिद्वार में गंगा के किनारे हर की पौड़ी प्रमुख और लोकप्रिय घाट है। इसे राजा विक्रमादित्य ने बनवाया था। चंडी देवी मंदिर चंडी देवी मंदिर हरिद्वार में बहुत प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर देवी चंडी देवी को समर्पित है। यह नील पर्वत पर स्थित है। मनसा देवी मंदिर मनसा देवी मंदिर हरिद्वार में बहुत प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर देवी मनसा देवी को समर्पित है। यह बिलवा पर्वत पर स्थित है। पीरान कलियर रूड़की शहर के बाहरी इलाके में हजरत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद (सबीर) की दरगाह हर आगंतुक के लिए एक अति महत्वपूर्ण यात्रा स्थल है। यह हरिद्वार के दक्षिण की ओर स्थित है। यह जगह हिंदू और मुस्लिम धर्मों के बीच एकता का एक उदाहरण है और रहस्यमय शक्तियों के लिए प्रतिष्ठित है जो भक्तों की इच्छाओं को पूरा करती है। दरगाह का दौरा भारत और विदेशों के लाखों भक्तों द्वारा किया जाता है। हर साल इस दरगाह पर उर्स मनाया जाता है। सुरेश्वरी देवी मंदिर देवी दुर्गा का यह मंदिर हरिद्वार में राजाजी राष्ट्रीय उद्यान के शांत जगंलों में स्थित है। सुरेश्वरी मंदिर हरिद्वार में स्थित एक प्राचीन मंदिर है । यह मंदिर देवी दुर्गा और देवी भगवती को समर्पित है । हरिद्वार से 7 किमी की दुरी पर रानीपुर के घने जंगलो में सिध्पीठ माँ सुरेश्वरी देवी ” सूरकूट पर्वत “ पर स्थित है । मंदिर का बड़ा ही पौराणिक महत्व है। राजाजी राष्ट्रीय पार्क राजाजी राष्ट्रीय उद्यान उत्तराखंड के देहरादून में स्थित है। यह उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से है। 1983 से पहले इस क्षेत्र में फैले जंगलों में तीन अभयारण्य थे- राजाजी,मोतीचूर और चिल्ला। 1983 में इन तीनों को मिला दिया गया। महान स्वतंत्रता सेनानी चक्रवर्ती राजगोपालाचारी के नाम पर इसका नाम राजाजी राष्ट्रीय उद्यान रखा गया। 830 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला राजाजी राष्ट्रीय उद्यान अपने यहाँ पाए जाने वाले हाथियों की संख्या के लिए जाना जाता है। इसके अलावा राजाजी राष्ट्रीय उद्यान में हिरन, चीते, सांभर और मोर भी पाए जाते हैं। राजाजी राष्ट्रीय उद्यान में पक्षियों की 315 प्रजातियाँ पाई जाती हैं।