अखिलेश्वर धाम अखिलेश्वर धाम एक धार्मिक स्थल है जहाँ हजारो की संख्या में लोग पूजा करने आते है | मान्यता है कि यहाँ लोगो की सच्चे मन से मांगे गये सभी मन्नत यथाशीघ्र पूरी होती है | यहाँ की श्रावणी मेला आस पास के क्षेत्रो में बहुत प्रसिद्ध है । भगवान शिव के इस धाम की भौगोलिक संरचना एक तरफ चट्टान एवं एक तरफ विशाल तालाब से घिरा हुआ है ।इस दृश्य को देखते ही मन को बहुत सुकून मिलता है। इसी कारण यह लोहरदगा के पर्यटन स्थलों में से एक है । यह स्थल जिला मुख्यालय से 21 कि दूरी पर भंडरा प्रखण्ड में अवस्थित है। यहाँ जाने के लिये अपने निजी वाहन से यात्रा की जा सकती है। हवाई यात्रा द्वारा लोहरदगा से निकटतम हवाईअड्डा राजधानी रांची है जो यहाँ से लगभग 70 किमी दूरी पर स्थित है। ट्रेन द्वारा लोहरदगा रेलवे स्टेशन राज्य के राजधानी रांची एवं लातेहार जिले के टोरी स्टेशन से जुड़ा हुआ है। सड़क के द्वारा लोहरदगा से राजधानी रांची है जो यहाँ से लगभग 70 किमी दूरी पर स्थित है। यहाँ जाने के लिये अपने निजी वाहन से यात्रा की जा सकती है। प्राचीन शिव मंदिर, खकपरता प्रचीन शिव मंदिर,खकपरता लोहरदगा जिले में सबसे लोकप्रिय आगंतुकों में से एक है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यह सदर प्रखंड, लोहरदगा के खकपरता गांव में एक छोटी पहाड़ी के ऊपर स्थित है । यह अपनी सुंदर सुंदरता और शांत माहौल के लिए मशहूर है। लोहरदगा जिला मुख्यालय से इसकी दूरी 8 कि.मी. है, हरमू, भक्सो होते हुए आप निजी वाहनों से इस प्रसिद्ध पौराणिक स्थल कि यात्रा कर सकते हैं। हवाई यात्रा द्वारा लोहरदगा से निकटतम हवाईअड्डा राजधानी रांची है जो यहाँ से लगभग 70 किमी दूरी पर स्थित है। ट्रेन द्वारा लोहरदगा रेलवे स्टेशन राज्य के राजधानी रांची एवं लातेहार जिले के टोरी स्टेशन से जुड़ा हुआ है । सड़क के द्वारा लोहरदगा से राजधानी रांची है जो यहाँ से लगभग 70 किमी दूरी पर स्थित है। यहाँ जाने के लिये अपने निजी वाहन से यात्रा की जा सकती है । लावापानी जलप्रपात लोहरदगा जिला के पर्यटन स्थलों में से लावापनी झरना का महत्वपूर्ण स्थान है। यह झरना पेशरार प्रखंड के ग्राम मवनपुर में स्थित है।यह जिला के अन्य पिकनिक स्थलों में से एक है। यहाँ पानी पहाड़ के सात चरणों में कल कल करते प्रवाहित होती है। लावापानी जलप्रपात जिला मुख्यालय से 52 किमी दूरी पर स्तिथ है। पेशरार ब्लॉक जाने के क्रम में केकरांग के लवासा रोड के माध्यम से जाया जा सकता है। लावापनी दावा करता है की “एक बार आकर प्राकृतिक सुंदरता को निहारे”। हवाई यात्रा द्वारा लोहरदगा से निकटतम हवाईअड्डा राजधानी रांची है जो यहाँ से लगभग 70 किमी दूरी पर स्थित है। ट्रेन द्वारा लोहरदगा रेलवे स्टेशन राज्य के राजधानी रांची एवं लातेहार जिले के टोरी स्टेशन से जुड़ा हुआ है । सड़क के द्वारा लोहरदगा से राजधानी रांची है जो यहाँ से लगभग 70 किमी दूरी पर स्थित है। यहाँ जाने के लिये अपने निजी वाहन से यात्रा की जा सकती है।