धनिया उत्पादन पिछले कुछ सालाें में गुना के कृषि क्षेत्र में धनिया उत्पादन के रकबे में काफी वृद्धि हुई है । पूरे मप्र में सिर्फ गुना जिले में ही धनिया की सबसे ज्यादा खेती होती है। धनिया अम्बेली फेरी या गाजर कुल का एक वर्षीय मसाला फसल है । इसका हरा धनिया सिलेन्ट्रो या चाइनीज पर्सले कहलाता है । मध्यप्रदेश में धनिया की खेती 1,16,607 हे. में होती है जिससे लगभग 1,84,702 टन उत्पादन प्राप्त होता है। औसत उपज 428 किग्रा./हे. है। म.प्र. का गुना प्रमुख धनिया उत्पादक जिला है। जिले के उद्यानिकी विभाग के अनुसार जिले में लगातार 5 साल से हर बार 3 से 4 हजार हेक्टेयर बढ़ रहा धनिया का रकबा। गुना जिले में खास उच्च क्वालिटी के उत्पादन के लिए पंत-हरीतिमा, सिम्फो एस- 33, गुजराज- 1 और कुंभराज लोकल किस्म से मिलने वाली धनिया की सबसे ज्यादा खेती की जाती है। ज्वार का उत्पादन वर्तमान में मध्य प्रदेश में ज्वार की खेती लगभग 4लाख हेक्टेयर भूमि में की जा रही है। मध्य प्रदेश में ज्वार का क्षेत्रफल विगत वर्पो से कम होने के बावजूद राज्य की औसत उपज से राप्ट्र की औसत उपज से27 प्रतिषत अधिक है। मध्य प्रदेश में के गुना जिलों में इसकी खेती की जाती है। गेहूँ का उत्पादन जिले में लगभग 2.10 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की बोवनी की जाती है।