नागलवाड़ी नागलवाड़ी मध्य प्रदेश – महाराष्ट्र सीमा पर स्थित एक अत्यंत दर्शनीय और सुंदर स्थान है। यह सतपुडा हिल रेंज में स्थित है। पहाड़ी की चोटी पर एक बहुत प्रसिद्ध भिलाट देव मंदिर तीर्थयात्रियों के लिए मुख्य आकर्षण है। वायु मार्ग सबसे पास का विमानपत्तन देवी अहिल्या बाई होल्कर इंदौर है। यह बड़वानी से 150 की. मी. की दूरी पर स्थित है। रेल मार्ग सबसे निकटतम रेल्वे जंक्शन खंडवा है। यह नागलवाड़ी से लगभग 135 की. मी. है। इंदौर रेल्वे जंक्शन भी नागलवाड़ी से 151 कि.मी. है। सड़क मार्ग नागलवाड़ी बड़वानी से 57, खरगोन से 45 एवं जुलवानिया से 16 की. मी. की दूरी पर स्थित है। बावनगजा बावनगजा (चुलगिरी) एक महत्वपूर्ण जैन तीर्थ केंद्र है। यह जिला मुख्यालय से 6 किलोमीटर दूरी पर है। वहाँ पहाड़ी पर 15 वीं सदी के 11 मंदिर हैं साथ ही भगवान आदिनाथ की दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा है। ऐसा कहा जाता हैं कि जैन संत कुंभकर्ण और इंद्रजित नें इस स्थान से ही निर्वान पाया था । वायु मार्ग देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट, इंदौर से लगभग 150 किमी दूर है। रेल मार्ग इंदौर रेलवे स्टेशन से लगभग 150 किलोमीटर और खंडवा रेलवे स्टेशन से 180 किलोमीटर दूर है। सड़क मार्ग इंदौर से लगभग 150 किलोमीटर, खंडवा से 180 किलोमीटर, सेंधवा से 70 किलोमीटर और खरगोन से 90 किलोमीटर दूर है।