भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (MOES) 2016 से गर्म और ठंडे मौसम की ऋतु के लिए ऋतुनिष्ठ आउटलुक जारी कर कर रहा है, जो देश के लिए तापमान पूर्वानुमान प्रदान करता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग अपने पूर्वानुमान मॉडल को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है और वर्तमान में मल्टी-मॉडल एनसेंबल (एमएमई/MME) दृष्टिकोण का उपयोग करता है, जो IMD/MOES मानसून मिशन जलवायु पूर्वानुमान प्रणाली (एमएमसीएफएस/MMCFS) मॉडल सहित विभिन्न वैश्विक जलवायु पूर्वानुमान और अनुसंधान केंद्रों से युग्मित वैश्विक जलवायु मॉडल (सीजीसीएम/CGCM) का उपयोग करता है। IMD ने क्रमशः 2025 गर्म मौसम ऋतु (अप्रैल से जून) और अप्रैल 2025 के लिए अद्यतन ऋतुनिष्ठ और मासिक तापमान पूर्वानुमान तैयार किए हैं। मुख्य बातें 2025 के गर्म मौसम की ऋतु (अप्रैल से जून (एएमजे)) के दौरान, देश के अधिकांश भागों में सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान रहने की संभावना है, सिवाय पश्चिमी प्रायद्वीपीय भारत के कुछ भागों और पूर्व-मध्य तथा पूर्वी भारत के कुछ क्षेत्रों के, जहां सामान्य अधिकतम तापमान रहने की संभावना है। ऋतु (अप्रैल मई जून/एएमजे) के दौरान, देश के अधिकांश भागों में सामान्य से अधिक न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है, सिवाय सुदूर उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ इक्का-दुक्का इलाकों को छोड़कर, जहाँ सामान्य न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है। अप्रैल से जून (एएमजे) के गर्म मौसम के दौरान, उत्तर और पूर्वी प्रायद्वीप, मध्य भारत, पूर्वी भारत और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक संख्या में हीटवेव / उष्ण लहर दिन होने की संभावना है। अप्रैल 2025 के लिए वर्षा और तापमान हेतु मासिक आउटलुक अप्रैल 2025 के महीने में, देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान रहने की संभावना है, सिवाय सुदूर दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर, जहाँ सामान्य अधिकतम तापमान रहने की संभावना है। भारत के अधिकांश भागों में सामान्य से अधिक मासिक न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है, केवल उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व भारत के कुछ इक्का-दुक्का इलाकों को छोड़कर, जहाँ अप्रैल 2025 के दौरान सामान्य या सामान्य से नीचे न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है। अप्रैल 2025 के दौरान प्रायद्वीपीय भारत से सटे पूर्वी और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक संख्या में हीटवेव / उष्ण लहर दिन होने की की संभावना है। अप्रैल 2025 के दौरान पूरे देश में औसतन बारिश सामान्य (दीर्घावधि औसत/एलपीए का 88-112%) रहने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत, प्रायद्वीपीय भारत और उत्तर-पूर्व भारत के कई हिस्सों और पश्चिम-मध्य भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य या सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। देश के बाकी हिस्सों में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है। अधिक जानकारी के लिए www.mausam.imd.gov.in पर जाएं