जून 2026 के दौरान तापमान का संभावित पूर्वानुमान जून 2026 में, देश के अधिकांश हिस्सों में मासिक अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, सिवाय मध्य, उत्तर-पश्चिमी और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों के, जहाँ अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से कम रहने की बहुत ज़्यादा संभावना है जून 2026 के दौरान, देश के अधिकांश हिस्सों में मासिक न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, सिवाय उत्तर-पश्चिमी, मध्य और इससे सटे दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों के, जहाँ न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से कम रहने की बहुत ज़्यादा संभावना है । जून 2026 के लिए उष्ण लहर/लू (Heatwave) का पूर्वानुमान जून 2026 के लिए देश में उष्ण लहर/लू वाले दिनों की संख्या में असंगति (सामान्य से विचलन) का पूर्वानुमान चित्र 5 में दिखाया गया है। जून 2026 के दौरान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, गुजरात और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में, तथा महाराष्ट्र, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ इक्का-दुक्का क्षेत्रों में सामान्य से अधिक उष्ण लहर / लू/ हीट वेव वाले दिनों की उम्मीद है। हालाँकि, राजस्थान और झारखंड में सामान्य से कम उष्ण लहर वाले दिन रहने की संभावना है। जून 2026 के लिए मासिक वर्षा पूर्वानुमान जून, 2026 के दौरान पूरे देश के लिए औसत वर्षा के सामान्य से नीचे होने की सबसे अधिक संभावना है (दीर्घकालिक औसत (LPA) का <92%)। 1971-2020 के आंकड़ों के आधार पर, जून 2026 के दौरान पूरे देश में वर्षा का LPA 165.4 सेमी है। जून, 2026 के दौरान वर्षा के लिए टरसाइल श्रेणियों (सामान्य से अधिक, सामान्य और सामान्य से नीचे) के संभाव्य पूर्वानुमानों का स्थानिक वितरण चित्र 3 में दर्शाया गया है। देश के अधिकांश हिस्सों में मासिक वर्षा सामान्य से नीचे होने की बहुत ज़्यादा संभावना है; केवल उत्तर-पश्चिमी भारत, उत्तर-पूर्वी भारत और दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों तथा मध्य भारत के कुछ इक्का-दुक्का इलाकों को छोड़कर, जहाँ वर्षा सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक होने की संभावना है। है। स्रोत: आईएमडी