अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने 6 जून, 2025 को एकीकृत वक्फ प्रबंधन, सशक्तिकरण, दक्षता और विकास अधिनियम, 1995 (यूएमईईडी) केंद्रीय पोर्टल लॉन्च किया। उम्मीद सेंट्रल पोर्टल, जो एकीकृत वक्फ प्रबंधन, सशक्तिकरण, दक्षता और विकास अधिनियम, 1995 का संक्षिप्त रूप है, वक्फ संपत्तियों की वास्तविक समय पर अपलोडिंग, सत्यापन और निगरानी के लिए एक केंद्रीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में काम करेगा। इस पोर्टल से भारत भर में वक्फ संपत्तियों के प्रशासन में व्यापक बदलाव आने की उम्मीद है, जिससे अधिक पारदर्शिता, जवाबदेही और सार्वजनिक भागीदारी आएगी। पोर्टल की मुख्य विशेषताएं सभी वक्फ संपत्तियों की जियो-टैगिंग के साथ डिजिटल सूची का निर्माण बेहतर प्रतिक्रिया के लिए ऑनलाइन शिकायत निवारण प्रणाली पारदर्शी लीजिंग और उपयोग ट्रैकिंग जीआईएस मैपिंग और अन्य ई-गवर्नेंस उपकरणों के साथ एकीकरण सत्यापित अभिलेखों और रिपोर्टों तक सार्वजनिक पहुंच उम्मीद पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया स्रोत : उम्मीद केंद्रीय पोर्टल