खान मंत्रालय ने नॉन-फेरस रीसाइक्लिंग इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए हितधारक पोर्टल लॉन्च किया। इस पहल का उद्देश्य भारत में एक व्यवस्थित, पारदर्शी और टिकाऊ पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) इकोसिस्टम को बढ़ावा देना है। पृष्ठभूमि नेशनल नॉन-फेरस मेटल स्क्रैप रीसाइक्लिंग फ्रेमवर्क के कार्यान्वयन से जुड़े दिशा-निर्देशों के तहत विकसित, इस प्लेटफॉर्म को प्रमुख हितधारकों को एक साथ लाने, डेटा दृश्यता में सुधार करने और एल्यूमीनियम, तांबा (कॉपर), सीसा (लेड), जस्ता (जिंक) और महत्वपूर्ण तत्वों के पुनर्चक्रण में साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण का समर्थन करने के लिए डिजाइन किया गया है। पोर्टल की मुख्य विशेषताएं यह पोर्टल सूचना प्रसार, जागरूकता पैदा करने और रीसाइक्लर्स, डिसमेंटलर्स, एग्रीगेटर्स, उद्योग संगठनों और अनुसंधान संस्थानों के साथ जुड़ाव के लिए एक राष्ट्रीय केंद्र के रूप में कार्य करेगी। यह सरकारी पहलों के बारे में बताता है, हितधारक बैठकों और नीति विकास पर अपडेट प्रदान करता है, और राष्ट्रीय सांख्यिकी, मानकों और बुनियादी ढांचे से संबंधित उपलब्धियों तक पहुंच प्रदान करता है। एकीकृत पोर्टल उद्योग प्रतिभागियों के पंजीकरण और कच्चे माल की खपत, रीसाइक्लिंग क्षमता, प्रौद्योगिकी उपयोग और कार्यबल के रुझान पर महत्वपूर्ण डेटा के संग्रह को भी सक्षम बनाता है, जो अनुसंधान एवं विकास, बुनियादी ढांचे के विकास और कौशल संवर्धन में भविष्य के हस्तक्षेपों का समर्थन करता है। प्रमुख विशेषताओं में शामिल हैं: डिसमेंटलर्स, रीसाइक्लर्स, ट्रेडर्स और संग्रह केंद्रों के लिए राष्ट्रीय रजिस्ट्री कच्चे माल के प्रवाह, उत्पाद प्रकार, प्रौद्योगिकी अपनाने और कार्यबल डेटा की निगरानी के लिए टूल्स प्रदर्शन की बेंचमार्किंग तंत्र क्षेत्रीय और सेक्टर संबंधी बुनियादी ढांचे और कौशल की कमियों की पहचान मानकों, प्रमाणन प्रणालियों और जागरूकता अभियानों के विकास के लिए समर्थन पोर्टल को https://nfmrecycling.jnarddc.gov.in/ पर एक्सेस किया जा सकता है।