यूएसएसडी क्या है? यूएसएसडी का अर्थ है अन्स्ट्रक्चर्ड सप्लिमेंटरी सर्विस डाटा। यह एक सेवा है जिसका उद्देश्य बैंकिंग को देश के हर आम नागरिक तक ले जाना है। यह सेवा प्रत्येक ग्राहक को टेलीकॉम सेवा प्रदाता, मोबाइल सेट निर्माता या क्षेत्र से प्रभावित बिना एक ही नम्बर से बैंकिंग सेवाओं तक पहुंच प्रदान करती है। यह नेशनल यूनिफाइड यूएसएसडी प्लेटफ़ॉर्म (एनयूयूपी) के ज़रिए एक शॉर्ट कोड *99# पर प्रदान की जाती है। इसे प्रतिदिन प्रति ग्राहक रु.5000 भुगतान के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यूएसएसडी बैंकिंग सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको मोबाइल बैंकिंग में रजिस्टर होना अनिवार्य है । सबसे पहले आप अपने खाते से अपना मोबाइल नंबर लिंक करवायें । अगर आपका नंबर पहले से ही लिंक्ड है तो आपको पुनः लिंक करवाने की आवश्यकता नहीं है । *99# बैंकिंग का लाभ उठाने के लिए आपको अपने लिंक्ड नंबर से ही *99# डायल करना होगा। किसी दूसरे नंबर से *99# डायल करने पर यह सुविधा काम नहीं करेगी । यूएसएसडी बैंकिंग सेवा उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी है जो इन्टरनेट से नहीं जुड़े हैं या जिनके पास स्मार्ट फ़ोन नहीं है । हालांकि जिनके पास स्मार्टफोन और इंटरनेट है वो भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इस सुविधा के लिए आवश्यकता किसी बैंक में खाता का होना जीएसएम नेटवर्क पर कोई भी मोबाइल फोन का होना उपभोक्ता खाते का बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर होना चाहिए। मैं इसका उपयोग कैसे करूं? अपनी बैंक शाखा जाएं और मोबाइल नम्बर अपने बैंक खाते से लिंक करवाएं (यह एटीएम पर या ऑनलाइन भी हो सकता है) आपको मोबाइल मनी आइडेंटिफायर (एमएमआईडी) तथा मोबाइल पिन (एम पिन) प्राप्त होगा। एम पिन याद रखें। यूएसएसडी सेवा सुविधा शुरुआत यह आपके फोन से प्रीपेड बैलेंस चेक करने जितना आसान है! लेनदेन एक सामान्य मोबाइल फोन से करना भी सम्भव है। अपना मोबाइल नम्बर अपने बैंक खाते से लिंक करें अपने फोन से *99# डायल करें अपने बैंक के नाम के प्रथम 3 संक्षिप्त अक्षर भरें उदाहरण के लिए भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक SBI लिखेंगे। या बैंक के नाम की जगह पर आप अपने बैंक के आईएफएससी के शुरुआती चार अक्षर भी लिख सकते हैं । ग़ैर-वित्तीय सेवाएं बैलेंस की पूछताछ उपयोगकर्ता मोबाइल नम्बर से लिंक बैंक खाते में उपलब्ध बैलेंस चेक कर सकते हैं। अपने खाते में शेष बैलेंस की जानकारी करने के लिए इस सुविधा का इस्तेमाल करें । दी गयी जगह पर 1 लिखकर भेजें और आपके खाते का बैलेंस आपकी स्क्रीन पर आ जायेगा । मिनी स्टेटमेंट उपयोगकर्ता मोबाइल नम्बर से लिंक बैंक खाते का मिनी स्टेटमेंट प्राप्त कर सकते हैं। यह सेवा आपको आपके खाते के पिछले कुछ लेनदेन का विवरण दिखाती है । इसका प्रयोग करने के लिए दी गयी जगह पर 2 लिखकर भेजें । आपकी स्क्रीन पर खाते का विवरण मिनी स्टेटमेंट के रूप में प्रदर्शित होगा । एमएमआईडी (मनी मोबाइल आइडेंटिफायर)की जानकारी उपयोगकर्ता बैंक द्वारा मोबाइल बैंकिंग रजिस्ट्रेशन के दौरान दिये गये एमएमआईडी जान सकते हैं। आप इस सेवा का प्रयोग अपनी एमएमआईडी जानने केलिए कर सकते हैं । अपनी यूएसएसडी सूची में दिए गए स्थान पर 6 लिखकर भेजें । अगली स्क्रीन पर आपकी एमएमआईडी प्रदर्शित हो जाएगी । एम पिन बनाना/बदलना उपयोगकर्ता एम पिन (मोबाइल पिन )क्रियेट/बदल सकते हैं जो कि पासवर्ड की तरह होता है और वित्तीय लेनदेन में अधिकृत होने के लिए प्रयुक्त होता है। आप *99# बैंकिंग से अपना मोबाइल बैंकिंग एम पिन एम पिन भी बदल सकते हैं । इसके लिए 7 लिखकर भेजें । अगले चरण में आपको अपना पुराना एम पिन, नया एम पिन और फिर से नया एम पिन डालना होगा । आपका एम पिन बदल जायेगा जिसकी सूचना आपको अगली स्क्रीन पर दे दी जाएगी । ओटीपी जेनरेट करना यूएसएसडी बैंकिंग के जरिये आप ओटीपी भी पा सकते हैं। ओटीपी जेनरेट करने के लिए सूची में 8 लिखकर भेजें । आपका ओटीपी अगली स्क्रीन पर दिख जाएगा I वित्तीय सेवाएं मोबाइल नम्बर एवं एमएमआईडी के उपयोग से फंड ट्रांस्फर उपयोगकर्ता हितग्राही के मोबाइल नम्बर एवं एमएमआईडी के उपयोग से फंड्स ट्रांस्फर कर सकते हैं। यह सेवा एमएमआईडी का प्रयोग करके पैसे भेजने के लिए होती है । एमएमआईडी (मोबाइल मनी आइडेंटिफायर) एक विशेष कोड होता है । मोबाइल बैंकिग के रजिस्ट्रेशन के समय आपको ये कोड मिलता है। प्राप्तिकर्ता का मोबाइल नम्बर एवं एमएमआईडी दर्ज़ करें I इस सेवा का लाभ उठाने के लिए 3 लिखकर भेजें । अगली स्क्रीन पर पैसा पाने वाले का मोबाइल नंबर, एमएमआईडी, धनराशि और टिप्पणी (वैकल्पिक) लिखकर भेजें अगली स्क्रीन पर अपना मोबाइल बैंकिंग एम-पिन और अपनी खाता संख्या के अंतिम चार अंक (वैकल्पिक) लिखें और भेजें । आपका लेनदेन पूरा हो जायेगा और सामने लिखकर आ जाएगा। उपर्युक्त चरणों द्वारा आप अपनी धनराशि स्थानांतरित कर पाएंगे। आईएफएससी एवं खाता संख्या के उपयोग से फंड ट्रांस्फर उपयोगकर्ता हितग्राही के आईएफएससी कोड एवं खाता संख्या से फंड स्थानांतरित कर सकते हैं। यह सेवा आईएफएससी और खाता संख्या का प्रयोग करके पैसे भेजने के लिए प्रयोग की जाती है । इस सेवा का लाभ उठाने के लिए 4 लिखकर भेजें । अगली स्क्रीन पैसा पाने वाले की खाता संख्या, आईएफएससी , धनराशि और टिप्पणी (वैकल्पिक) लिखें और भेजें । अपना मोबाइल बैंकिंग एम-पिन और खाता संख्या के अंतिम चार अंक (वैकल्पिक) लिखें और भेजें । अगली स्क्रीन पर आपको लेनदेन पूरा होने का सन्देश दिख जायेगा । यूएसएसडी बैंकिंग का चार्ज और लेनदेन सीमा आपका टेलिकॉम कंपनी इस सर्विस के लिए कुछ पैसे चार्ज करेगी। यूएसएसडी बैंकिंग के लिए अधिकतम रुपया 1.50 का चार्ज तय किया है । कोई भी टेलिकॉम इससे ज्यादा नहीं चार्ज कर सकती है । साथ ही साथ भारतीय रिज़र्व बैंक ने तय किया है कि इस तरीके से आप अधिकतम 5000 ही भेज सकते हैं I यूएसएसडी सेशन में ध्यान योग्य बातें लेनदेन शुरू करने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज जैसे पैसा पाने वाले की खाता संख्या, आधार नंबर, आईएफएससी, एमएमआईडी आदि अपने पास रख लें । क्योंकि यूएसएसडी सेशन के आधार पर काम करती है । अगर आपने सूचना दर्ज करने में ज्यादा समय लगाया तो आपका सेशन ख़त्म हो जायेगा और आपको फिर से शुरुआत करनी पड़ेगी। और हर सेशन का पैसा लगता है। अधिक निर्देशों के लिए आप अपने सम्बन्धित बैंक की वेबसाइट से जानकारी ली जा सकती है। स्रोत: नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन ऑफ इंडिया(एनपीसीआई)