ई-वालिट पर वीडियो देखें ई-वॉलेट क्या है? ई-वॉलेट इलेक्ट्रॉनिक वॉलेट को दर्शाता है। यह एक प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक कार्ड होता है जिसका उपयोग कम्प्यूटर या स्मार्ट्फोन के ज़रिए ऑनलाइन लेनदेन के लिए किया जाता है। ई-वॉलेट की उपयोगिता क्रेडिट या डेबिट कार्ड की तरह ही है। भुगतान करने के लिए ई-वॉलेट को व्यक्ति के बैंक खाते के साथ लिंक करने की आवश्यकता होती है। ई-वॉलेट का मुख्य उद्देश्य है कागज़ रहित धनराशि स्थानांतरण को अधिक आसान बनाना। यह कैसे कार्य करता है? ई-वॉलेट के मुख्य रूप से दो भाग होते हैं, सॉफ़्टवेअर एवं जानकारी। सॉफ़्टवेअर भाग व्यक्तिगत जानकारी स्टोर करता है तथा डेटा सुरक्षा व एंक्रिप्शन देता है जबकि जानकारी का भाग उपयोगकर्ता द्वारा प्रदत्त विवरणों का डेटाबेस होता है जिसमें उनका नाम, डाक पता, भुगतान विधि, भुगतान की जाने वाली राशि, क्रेडित या डेबिट कार्ड का विवरण आदि होते हैं। ई-वॉलेट का उपयोग कैसे कर सकते हैं ? उपभोक्ता के लिए अपने डिवाइस में एप्प डाउनलोड करें। जरुरी जानकारी देकर लॉगइन करें। उपयोगकर्ता को एक पासवर्ड प्राप्त होगा। डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेटबैंकिंग के ज़रिए धनराशि डालें। ऑनलाइन खरीदारी के बाद, ई-वॉलेट भुगतान फॉर्म पर उपयोगकर्ता विवरण स्वतः आ जाता है। ऑनलाइन भुगतान कर देने के बाद, उपयोगकर्ता को ऑर्डर फ़ॉर्म किसी भी अन्य वेबसाइट पर भरने की आवश्यकता नहीं होती क्योंकि विवरण डेटाबेस में स्टोर हो जाता है और स्वतः अपडेट हो जाता है। व्यापारी के लिए व्यापारी अपनी डिवाइस पर एप्प डाउनलोड करते हैं। निर्धारित जानकारी देकर लॉगइन करना। उपयोगकर्ता को एक पासवर्ड प्राप्त होगा। स्वयं को व्यापारी के रूप में घोषित करना। भुगतान स्वीकार करना। मुझे ई-वॉलेट का उपयोग के लिए क्या आवश्यक है? बैंक अकाउंट स्मार्ट फोन 2G/3G/4G कनेक्शन एक मुफ्त वॉलेट एप्प ई-वॉलेट प्रयोग हेतु ध्यान देने योग्य बातें एसएमएस से प्रत्येक लेनदेन की नियमित जानकारी हासिल करने के लिए बैंक में अपना मोबाइल नम्बर रजिस्टर कराएं। अपना पिन किसी के साथ कभी भी साझा नहीं करें। केवल विश्वसनीय व्यापारियों के साथ लेनदेन करें। एटीएम के उपयोग में यह सुनिश्चित करें कि कोई आपको पीछे से देख नहीं रहा हो। स्रोत: नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन ऑफ इंडिया(एनपीसीआई)