यूपीआई और आईएमपीएस के बीच अंतर यूपीआई कैसे आईएमपीएस से अलग है? यूपीआई पीयर टू पीयर (पी टू पी) पुल कार्यक्षमता प्रदान करता है यह व्यापारी भुगतान को सरल बनाता है सिंगल एप्प है धन हस्तांतरण के लिए सिंगल क्लिक दो कारक प्रमाणीकरण। पंजीकरण क्या ग्राहक को धन प्रेषण से पहले यूपीआई उपयोग के लिए रजिस्टर करने के लिए जरूरत है ? हाँ, एक ग्राहक को यूपीआई का उपयोग करने के लिए धन प्रेषण से पहले अपना/ अपनी पीएसपी के साथ रजिस्ट्रेशन और खातों को लिंक करने की जरूरत है। यूपीआई के माध्यम से धन स्थानांतरित करने से पहले क्या ग्राहक को लाभार्थी का रजिस्टर करने की जरूरत है? लाभार्थी के किन विवरणों की आवश्यकता होगी? नहीं, यूपीआई के माध्यम से धन के हस्तांतरण के लिए लाभार्थी के पंजीकरण आवश्यक नहीं है। चूँकि धन को वास्तविक आईडी/ खाता + आईएफएससी / मोबाइल नंबर + एमएमआईडी / आधार संख्या के आधार पर स्थानांतरित किया जाएगा I (कृपया एप्प द्वारा उपलब्ध सेवाओं के अनुप्रयोग के संबंध में जानकारी के लिए अपने पीएसपी और जारीकर्ता बैंक से संपर्क करें)। बैंक खाते को लिंक करने के संबंध में क्या ग्राहक को बैंक खाते की आवश्यकता है या ये सुविधा एक कार्ड या वॉलेट से लिंक किया जा सकता है? नहीं, ग्राहक यूपीआई को वॉलेट लिंक नहीं कर सकते, केवल बैंक खातों से लिंक किया जा सकता है। क्या एक से अधिक यूपीआई एप्प एक ही मोबाइल से इस्तेमाल किया जा सकता है यदि वे विभिन्न बैंक खातों से जुड़े होते हैं? हाँ, एक ही मोबाइल पर एक से अधिक यूपीआई एप्प का उपयोग कर सकते हैं और दोनों को एक अथवा विभिन्न खातों को लिंक कर सकते हैं। लाभार्थी का पंजीकरण क्या लाभार्थी को भी धन प्राप्त करने के लिए यूपीआई में रजिस्टर करना होगा ? वास्तविक आईडी लेनदेन के मामले में, लाभार्थी के वास्तविक आईडी की जरूरत है और इसके बदले में यूपीआई के साथ पंजीकृत होना होगा लेकिन खाते+आईएफएससी या मोबाइल + एमएमआईडी, आधार संख्या के मामले में, लाभार्थी का यूपीआई में पंजीकृत होना आवश्यक नहीं है। (कृपया एप्प द्वारा उपलब्ध सेवाओं के अनुप्रयोग के संबंध में जानकारी के लिए अपने पीएसपी और जारीकर्ता बैंक से संपर्क करें)। मोबाइल खो जाने के स्थिति में मेरे मोबाइल फोन खो जाने की स्थिति में क्या होगा? मोबाइल खोने की स्थिति में, सबसे पहले अपने मोबाइल नंबर को ब्लाक करना होगा जिससे उस नंबर से कोई लेन-देन न कर सके जो डिवाइस ट्रैकिंग का भी हिस्सा है, इसके साथ ही एम पिन किसी प्रकार के लेन देन के लिए आवश्यक होगा जिसे किसी दूसरे के साथ साझा न करें। एक से अधिक बैंक खाते क्या एक ही वास्तविक पता से एक से अधिक बैंक खाते को लिंक कर सकते हैं ? हाँ, कई बैंक खातों एक ही वास्तविक पता से लिंक किया जा सकता है जो संबंधित पीएसपी की कार्यक्षमता पर निर्भर करता है I धन के हस्तांतरण के लिए विभिन्न चैनल यूपीआई उपयोग कर धन स्थानांतरित करने के लिए विभिन्न चैनल क्या हैं? यूपीआई का उपयोग कर धन स्थानांतरित करने के लिए विभिन्न चैनल इस प्रकार से हैं - वास्तविक आईडी के माध्यम से स्थानांतरण खाता संख्या + आईएफएससी के माध्यम से स्थानांतरण मोबाइल नंबर + एमएमआईडी के माध्यम से स्थानांतरण आधार संख्या के माध्यम से स्थानांतरण संग्रहण / पुल मनी आधारित वास्तविक आईडी अन्य प्रश्न क्या होगा यदि मेरा खाता डेबिट किया जाता है, लेकिन लेनदेन नहीं हो पाया? यूपीआई पर कोई तकनीकी गिरावट आती है और यह सुविधा होगी कि सही समय में पुनः प्रदाता के खाते में धन वापस स्थानांतरित किया जाएगा। क्या यूपीआई द्वारा हस्तांतरित धन को रोकने का अनुरोध डाल सकते हैं? नहीं, एक बार भुगतान होने की स्थिति में इसे रोका नहीं जा सकता है। मैं यूपीआई लेनदेन के संदर्भ में शिकायत कहाँ दर्ज कर सकता हूं? आप अपनी यूपीआई लेन-देन संबंधी स्थिति व अपनी शिकायत सहभागी बैंक के यूपीआई एप्प के माध्यम से सकते हैं। यूपीआई का उपयोग कर फंड ट्रांसफर की सीमा क्या है? वर्तमान में, यूपीआई लेनदेन प्रति ऊपरी सीमा 1 लाख रुपये तक की है I अगर मैं अपने यूपीआई एप्लिकेशन को बदलता हूँ तो क्या वही वास्तविक पते पर पुनः पंजीकरण आवश्यक होगा? यूपीआई एप्प में परिवर्तन के मामले में, एक व्यक्ति को फिर से रजिस्टर करने की जरूरत होगी और इसके साथ यह आवश्यक जाँच व पीएसपी पर निर्भर करता है कि वही वास्तविक पते इस्तेमाल किया जा सकता है I क्या होगा यदि हम अपना पिन भूल जाते हैं? एम पिन भूल जाने की स्थिति में, पुन: नया पिन बनाने जरूरत है। क्या यूपीआई का उपयोग अपना/अपनी सिम या मोबाइल बदलने के बाद करने में सक्षम होंगें ? सिम / मोबाइल / पीएसपी के आवेदन में परिवर्तन के मामले में, ग्राहक को खुद को यूपीआई के लिए पुनः रजिस्टर करने की आवश्यकता होगी। क्या मैं सभी मोबाइल प्लेटफार्मों पर यूपीआई उपयोग करने में सक्षम हो सकता हूँ? हाँ, यूपीआई एंड्रॉयड पर उपलब्ध है और यह जल्द ही आईओएस पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। एक प्रदाता द्वारा एक अनुरोध को अनुमोदन/स्वीकृति के लिए कितना समय लगेगा? एक अनुरोध को अनुमोदन/स्वीकृति समय निवेदक द्वारा आवेदन को परिभाषित किए जाने तक की होगी। यदि मेरे मोबाइल को किसी अन्य व्यक्ति द्वारा प्रयोग किया जाता है, ऐसी परिस्थिति में क्या सुरक्षा भंग हो जाएगा? यूपीआई के माध्यम से किसी भी लेन-देन में, पिन की आवश्यकता होती है जो लेन-देन सुरक्षित बनाने के लिए मोबाइल के द्वारा डाला जाता है । यूपीआई की शुरुआत के लिए प्रमुख चरण स्रोत: नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन ऑफ इंडिया(एनपीसीआई)