उच्चतम न्यायालय, आगामी सप्ताह की वाद-सूची ऑनलाइन रूप से उपलब्ध कराती है। उसे अधिवक्ता, वादी व प्रतिवादी, भारतीय उच्चतम न्यायालय के वाद-सूची पृष्ठ पर निःशुल्क देख सकते हैं। उच्चतम न्यायालय की दैनिक वाद-सूची आप निम्न प्रक्रियाओं को अपनाकर प्राप्त कर सकते हैं: चरण-1: 'दैनिक वाद-सूची' लिस्ट (List) मेनू के अंतर्गत ड्रॉप डाउन बॉक्स से तिथि का चयन करें तथा Go (गो) मेनू पर क्लिक करें। चरण-2: वाद-सूची निम्न आधार पर प्राप्त की जा सकती है: न्यायालय के आधार पर वकीलों के नाम के आधार पर वाद संख्या के आधार पर न्यायाधीशों के नाम के आधार पर प्रतिवादी/वादी के आधार पर न्यायालय के आधार पर वाद-सूची: 'कोर्ट वाइज' मेनू पर क्लिक करें। ड्रॉप डाउन बॉक्स से न्यायालय की संख्या चुनें और उसे सब्मिट करें। वकीलों के आधार पर वाद-सूची: 'लॉयर वाइज' मेनू पर क्लिक करें। वकील का नाम टाइप करें और उसे सब्मिट करें। वाद संख्या के आधार पर वाद-सूची: 'केस नम्बर' मेनू पर क्लिक करें। वाद संख्या टाइप करें और उसे सब्मिट करें। न्यायाधीशों के आधार पर वाद-सूची: 'जज वाइज' मेनू पर क्लिक करें। ड्रॉप डाउन बॉक्स से न्यायाधीश का नाम चुनें और उसे सब्मिट करें। प्रतिवादी/वादी के आधार पर वाद-सूची 'रेस्पॉन्डेंट/पेटीश्नर' मेनू पर क्लिक करें। वादी अथवा प्रतिवादी का नाम टाइप करें और उसे सब्मिट करें। सभी वाद-सूची प्राप्त करें: 'एंटायर कॉज लिस्ट' मेनू पर क्लिक करें।