यह सूचना प्रणाली उच्चतम न्यायालय में लंबित तथा उसके द्वारा निपटाये गये मुकदमा संबंधी जानकारी अधिवक्ताओं, वादी, प्रतिवादी तथा निचली अदालतों के न्यायाधीशों को उपलब्ध कराती है। मुकदमा की स्थिति जाँच निम्न आधार पर की जा सकती है: मुकदमा संख्या के आधार पर शीर्षक (वादी या प्रतिवादी के नाम) के आधार पर अधिवक्ताओं के नाम के आधार पर उच्च न्यायालय की संख्या के आधार पर डायरी संख्या आदि के आधार पर मुकदमा की स्थिति जाँच- उच्चतम न्यायालय की मुकदमा स्थिति पोर्टल पर देखी जा सकती है। आप मुकदमा की स्थिति निम्न प्रकार से देख सकते हैं: उपर्युक्त सभी विकल्प पृष्ठ के बाईं ओर दिया गया है। विकल्प का चयन करें तथा मुकदमा की स्थिति जानें। मुकदमा संख्या के आधार पर ड्रॉप डाउन बॉक्स से मुकदमा का प्रकार चुनें, वाद संख्या टाइप करें, ड्रॉप डाउन बॉक्स से वर्ष चुनें और उसे सब्मिट करें। शीर्षक (वादी व प्रतिवादी के नाम) के आधार पर वादी या प्रतिवादी का नाम टाइप करें, ड्रॉप डाउन बॉक्स से निम्न से कोई एक विकल्प चुनें: Don’t Know (नहीं जानता) Petitioner (वादी) या Respondent (प्रतिवादी) ड्रॉप डाउन बॉक्स से वर्ष चुनें और उसे सब्मिट करें। अधिवक्ताओं के नाम के आधार पर अधिवक्ता का नाम टाइप करें, ड्रॉप डाउन बॉक्स से वर्ष चुनें और उसे सब्मिट करें। उच्च न्यायालय की संख्या के आधार पर ड्रॉप डाउन बॉक्स से अपने राज्य का चयन करें, निचली अदालत की संख्या टाइप करें, ड्रॉप डाउन बॉक्स से निर्णय की तिथि का चयन कर उसे सब्मिट करें। डायरी संख्या के आधार पर डायरी संख्या टाइप करें, ड्रॉप डाउन बॉक्स से वर्ष चुनें और उसे सब्मिट करें।