निर्णय सूचना प्रणाली (जजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम) सर्वोच्च न्यायालय तथा अन्य उच्च न्यायालयों के निर्णय उपलब्ध कराती है। सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय हेतु यहाँ क्लिक करें। आप सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय की जानकारी निम्न रीति से प्राप्त कर सकते हैं: वादी/प्रतिवादी के आधार पर न्यायाधीश के नाम के आधार पर वाद संख्या के आधार पर निर्णय की तिथि के आधार पर संवैधानिक खंडपीठ के आधार पर मुकदमा के वर्णमाला क्रम के आधार पर सुनवाई तिथि के आधार पर लिखित सामग्री/वाक्यांशों के आधार पर अधिनियम के आधार पर उपर्युक्त सभी सूची वेबसाइट की बाईं ओर दी गई है और आप निर्णय संबंधित मेनू पर क्लिक कर निम्न प्रकार से प्राप्त कर सकते हैं: वादी/प्रतिवादी के आधार पर वादी या प्रतिवादी का नाम टाइप करें। ड्रॉप डाउन बॉक्स में से कोई एक विकल्प चुनें- Don’t Know (नहीं जानता) Petitioner (वादी) या Respondent (प्रतिवादी) ड्रॉप डाउन बॉक्स से दोनों तिथियों (से-तक) का चयन करें। अंत में मुकदमा की प्रतिवेद्य (रिपोर्टेबल) स्थिति- रिपोर्टेबल या नन-रिपोर्टेबल अथवा सभी चुनें और उसे सब्मिट करें। न्यायाधीश के नाम के आधार पर न्यायाधीश का नाम टाइप करें। ड्रॉप डाउन बॉक्स से दोनों तिथियों (से-तक) को चुनें। अंत में प्रतिवेद्य (रिपोर्टेबल) स्थिति- रिपोर्टेबल या नन-रिपोर्टेबल अथवा सभी चुनें और उसे सब्मिट करें। वाद संख्या के आधार पर ड्रॉप डाउन बॉक्स से मुकदमा के प्रकार का चयन करें। मुकदमा संख्या टाइप करें। ड्रॉप डाउन बॉक्स से वर्ष का चयन करें। अंत में प्रतिवेद्य (रिपोर्टेबल) स्थिति- रिपोर्टेबल या नन-रिपोर्टेबल अथवा सभी चुनें और उसे सब्मिट करें। निर्णय तिथि के आधार पर ड्रॉप डाउन बॉक्स से दोनों तिथियों (से-तक) का चयन करें। अंत में प्रतिवेद्य (रिपोर्टेबल) स्थिति- रिपोर्टेबल या नन-रिपोर्टेबल अथवा सभी चुनें और उसे सब्मिट करें। संवैधानिक खंडपीठ के आधार पर ड्रॉप डाउन बॉक्स से दोनों तिथियों (से-तक) का चयन करें। अंत में प्रतिवेद्य (रिपोर्टेबल) स्थिति- रिपोर्टेबल या नन-रिपोर्टेबल अथवा सभी चुनें और उसे सब्मिट करें। मुकदमा के वर्णमाला क्रम के आधार पर वादी तथा प्रतिवादी के नाम जैसे अमर टाइप करें। ड्रॉप डाउन बॉक्स से दोनों तिथियों (से-तक) का चयन करें। अंत में प्रतिवेद्य (रिपोर्टेबल) स्थिति- रिपोर्टेबल या नन-रिपोर्टेबल अथवा सभी चुनें और उसे सब्मिट करें। उपरोक्त के अलावा, निर्णय संबंधी जानकारी वाक्यांश, अधिनियम तथा उद्धरण के आधार पर भी प्राप्त की जा सकती है।