भूमिका झारखण्ड सरकार ने झारखण्ड की जनता से सीधा जुड़ने का फैसला किया।"आपके अधिकार - आपकी सरकार आपके द्वार" ने सरकार से सीधे जोड़ने का जिम्मेदारी ली है । अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में कई परेशानियों से आमना सामना होते हैं और आपकी परेशानियों को सुनने वाला उसे दूर करने के लिए अब आपकी सीधी भागीदारी सरकार में हुई हैं और आप अब अपनी परेशानियों को सीधे पहुँचा सकते हैं। आप अपनी शिकायतें दर्ज करें आपके अधिकार - आपकी सरकार आपके द्वार में विभिन्न सरकारी योजनाओं की शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं। वेबसाइट देखें - "आपके अधिकार - आपकी सरकार आपके द्वार" मुख्यमंत्री का संदेशआपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी स्थित उलिहातु से हुआ है। सरकार के दो वर्ष पूरा होने तक चलने वाले इस कार्यक्रम में जनउन्मुख सभी योजनाओं से संबंधित आवेदन जमा कर उनकी निष्पादन की प्रक्रिया जारी है। कार्यक्रम के सकारात्मक परिणाम आ रहें हैं। इस अवधि में बिरसा हरित ग्राम योजना, पोटो हो खेल विकास योजना, फूलो-झानो आशीर्वाद अभियान, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, हरा राशन कार्ड, सोना सोबरन धोती-साड़ी वितरण योजना और मरङ गोमके जयपाल सिंह मुण्डा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना जैसी कई लोक कल्याणकारी योजनाओं से जरूरतमंद लाभान्वित होंगे। लोगों की अधिक सहभागिता के लिए जिला स्तर पर शिविर आयोजन को लेकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक जिला में प्रतिदिन कम से कम 04-05 पंचायतों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मैंने जनप्रतिनिधियों, मुखिया, प्रधान, मानकी मुंडा को पत्र लिख इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है। पिछले दो वर्ष में आपकी सरकार के द्वारा आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने के भरपूर प्रयास किए गए। आपकी सरकार आपके अधिकार के लिए आपके द्वार पहुंची है। शिविर के माध्यम से जरूरतमंदों को सभी योजनाओं से जोड़ा जायेगा। राज्यवासी शिविर में योजनाओं का लाभ अवश्य लें। इस बार सर्वजन पेंशन योजना के माध्यम से लक्ष्य से परे हटकर सभी को पेंशन का लाभ देना है। प्रत्येक वृद्ध, निःशक्त, परित्यक्त और विधवा महिला को योजना का लाभ मिलेगा। सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने तक सभी सरकारी योजनाओं से लोगों को लाभान्वित करने का प्रयास सरकार कर रही है। आइये, हम सब मिलकर धरती आबा के सोना झारखण्ड के सपनों को साकार करने में अपना योगदान दें। "हम आपका अधिकार आपके द्वार तक पहुंचा रहे हैं। सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है। सरकार जो भी योजनाएं चला रही है उसको तैयार करने में यहां के गांव, जंगल, जमीन को प्राथमिकता में रखा गया है। सरकार की योजना गांव-गांव तक जा रही है, इसका लाभ लें। सरकार के विकास कार्यो को मिलकर आगे बढ़ाना है। आइये, हम सब मिलकर धरती आबा के सोना झारखण्ड के सपनों को साकार करने में अपना योगदान दें।" विज़न - आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार भगवान बिरसा की जयंती एवं सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 16 नवंबर 2021 से 28 दिसंबर 2021 तक पूरे राज्य में आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक जिला में प्रतिदिन कम से कम 04-05 पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में आम जनता की समस्याओं का समाधान सहित सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण सहित अन्य लाभ शिविर लगाकर त्वरित कार्रवाई करते हुए उपलब्ध कराने का कार्य अनवरत जारी है। राज्य सरकार का प्रयास है, सभी जरूरतमंद सभी सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हों। सरकार इस बात से अवगत थी कि संक्रमण की वजह से सभी लोगों तक योजनाओं लाभ नहीं पहुंच सका। इसलिए सरकार सभी लाभुकों के द्वार तक जा रही है, जिससे उन्हें योजनाओं से जोड़ा जा सके। राज्यवासियों की भावनाओं, उनकी सोच के अनुरूप सरकार कार्य योजना बनाते हुए निरंतर राज्य को एक सकारात्मक दिशा की ओर ले जाने का कार्य कर रही है। यही वजह है कि संक्रमण काल में जो गतिविधियां थम गईं थीं उनको गति दी जा रही है। मिशन - आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार राज्यभर में निम्नांकित कार्यक्रम किए जाएंगे- शिविर में सरकार की सभी लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, हरा राशन कार्ड हेतु आवेदन पत्र प्राप्त कर राशन कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा, राशन कार्ड में त्रुटि के सुधार हेतु आवेदन पत्र प्राप्त कर उस पर कार्रवाई की जाएगी, राशन डीलर के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों का निराकरण करना, पेंशन हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों पर जांचोपरांत स्वीकृति की कार्रवाई, स्वीकृति पत्र लाभान्वित को पेंशन प्राप्त करने में हो रही समस्याओं का निराकरण, मनरेगा के तहत नए जाब कार्ड निर्गत करने की कार्रवाई, प्रवासी श्रमिकों के लिए प्राथमिकता के आधार पर 'जॉब कार्ड’ बनाना, मनरेगा के तहत नई योजनाओं की स्वीकृति हेतु कार्रवाई, हड़िया बिक्री में संलग्न महिलाओं को फूलो झानो आशीर्वाद अभियान के तहत सम्मानजनक रोजगार की सुविधा उपलब्ध कराना, सोना-सोबरन धोती साड़ी लुंगी योजना के तहत वस्त्र वितरण, सामाजिक सुरक्षा विभाग के तहत कंबल वितरण, 15वें वित्त आयोग के तहत प्राप्त राशि के विरुद्ध जनोपयोगी योजनाओं की स्वीकृति, कृषि ऋण माफी हेतु आवेदन प्राप्त कर उन पर कार्रवाई, कृषि ऋण माफी हेतु आवेदन प्राप्त करना एवं उन पर कार्रवाई, किसान क्रेडिट कार्ड हेतु आवेदन पत्र प्राप्त करना, बैंकों द्वारा स्वीकृत किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण, स्वास्थ्य जांच सीविर, कोविड वैक्सीनेशन कैंप, सेवा का गारंटी अधिनियम के अन्तर्गत राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जा रही विभिन्न सेवाओं यथा- जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से संबंधित लंबित मामलों का त्वरित गति से निस्तारण, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन, लंबित दाखिल-खारिज वादों का निष्पादन, भू-मापी के लंबित मामलों का निष्पादन, निर्विवादित मामलों में लगान रसीद को निर्गत किया जाएगा, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के लिए नए आवेदनों का आमंत्रण तथा पशुधन का वितरण, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के लिए नए आवेदनों का आमंत्रण तथा लाभुकों के बीच लाभ राशि/सर्टिफिकेट का वितरण, सभी प्रमंडल स्तर पर एक-एक परिसम्पत्ति वितरण शिविर का आयोजन । स्रोत: "आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार"