परिचय मुख्यमंत्री जन संवाद के माध्यम से मुख्यमंत्री को राज्य के सभी निवासियों से बात करने का मौका मिलता है, और सभी निवासियों को अपनी परेशानी राज्य के मुखिया के समक्ष रखने का भी अच्छा अवसर प्राप्त होता है। यह संवाद एवं समाधान नामक वेबसाइट हिंदी एवं इंग्लिश भाषा में उपलब्ध है। सी पी ग्राम झारखण्ड मैन्युअल का यू आर एल यू आर एल पर क्लिक करते ही यह स्क्रीन खुलता है। ऊपर दिखाया गया स्क्रीन यह दिखता है की यह वेबसाइट अंग्रेजी एवं हिंदी, दोनों माध्यमों में उपलब्ध है। नागरिकों के लिए जानकारी 1. शिकायत दर्ज करें 2. दर्ज शिकायत पर की गयी कार्यवाई की स्थिति देखें ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं जारी.. नागरिक अपनी शिकायत ऊपर दिए गए ऑनलाइन फॉर्म को भर के भी दर्ज करा सकते है। अपना रजिस्ट्रेशन नंबर ऑनलाइन पायें अपनी शिकायत दर्ज कराने के पश्चात उन्हें एक अनोखा रजिस्ट्रेशन नंबर यहाँ प्राप्त होगा, उदहारण के लिए : नोट: JHCOP/E/2013/00001 on 22-03-2017 E- ऑनलाइन माध्यम से (D – डाक या पोस्ट से, P – हाथों हाथ ) 2017 – चल रहा साल 00001 – अनोखा रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज शिकायत की कार्यवाई स्थिति देखें एक नागरिक अपने द्वारा दर्ज की गयी शिकायत के कार्यवाई की स्थिति अपने रजिस्ट्रेशन नंबर डाल के देख सकता है। शिकायत पर की गयी कार्यवाई और वर्तमान स्थिति दिखने वाला रिपोर्ट. नागरिक इस पेज का प्रिंट ले सकते है। विभागीय मॉड्यूल विभाग अपने यूजरनेम और पासवर्ड का इस्तेमाल कर लॉग इन कर सकता है। लॉग इन न कर पाने की स्थिति में अगर प्रथम प्रयास में लॉग इन नहीं कर पा रहे है; यूजरनेम या पासवर्ड में किसी त्रुटी की वजह से, तो दूसरा पेज आएगा जिसमें कैप्चा की सुविधा होगी। डैशबोर्ड सफल लॉग इन के बाद : विभाग के अनुसार सफल लॉग इन के बाद एक पेज सामने आएगा जिसमें दर्ज की गयी सभी शिकायतें (यदि है) तो एक सूची में दिखाई जाएँगी। शिकायतों के लिए की गयी कार्यवाई दर्ज की गयी शिकायतों की सूची में दिए गए लिंकों पर क्लिक करने के पश्चात, एक नया पेज खुलेगा जिसमें जमा किये गए सभी शिकायतों की विस्तारपूर्वक जानकारी होगी। स्त्रोत: मुख्यमंत्री जन संवाद