उत्तर प्रदेश में ई-शासन ई-छात्रवृत्ति उपलब्ध सेवाएं छात्रवृत्ति राशि का अत्यंत पिछड़े वर्ग और अनुसूचित जाति/ जनजाति के उम्मीदवारों के बैंक खातों में इलेक्ट्रॉनिक रूप से हस्तांतरण छात्रवृत्ति के लिए आवेदन प्रपत्र छात्रवृत्ति परियोजना के लिए बैंकों के नोडल अधिकारियों की सूची अत्यंत पिछड़े वर्गों और अनुसूचित जाति/ जनजाति की छात्रवृति परियोजना के लिए नोडल अधिकारियों की सूची ज्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें। भू-लेख उत्तर प्रदेश उपलब्ध सेवाएं खाता का नकल गांवों की जिलावार सूची सभी गांवों का विवरण जमीन के प्रकार का विवरण ज्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें। कोषवाणी उपलब्ध सेवाएं सभी 73 कोषागारों का संग्रहित भुगतान और प्राप्ति का मासिक आंकड़ा वित्त प्राधिकारी, व्यय और बजट आवंटन की स्थिति अनुदान स्तर से वस्तु तक और वाउचर स्तर तक हासिल कर सकते हैं। वित्त विभाग और विभागाध्यक्ष अपने संबंधित अनुदान और वाउचर स्तर तक व्यय विवरण जिला व्ययन पदाधिकारीवार हासिल कर सकते हैं। कन्यादान योजना का व्यय विवरण देखा जा सकता है आकस्मिक भुगतान आदि का विवरण भी देखा जा सकता है। ज्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें । अदालती मामले सूचना प्रणाली उपलब्ध सेवाएं अदालती फैसले और आदेश पूछताछ समाधान सुनवाई सूची और मामलों की स्थिति ज्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें। ऑनलाइन परिवहन सेवाएं उपलब्ध सेवाएं ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन निबंधन से संबंधित आवेदन प्रपत्र ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन निबंधन की शुल्क और कर संरचना की जानकारी प्रपत्र भरने का मार्ग-निर्देश और अक्सर पूछे जानेवाले प्रश्न सुरक्षित सड़क उपयोग के लिए ड्राइविंग सलाह ज्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें। नियुक्ति ऑनलाइन सेवा उपलब्ध सेवाएं अधिकारियों की पदस्थापन की जिलावार सूची प्रशिक्षण और प्रतिनियुक्ति की आवेदन सेवाएं महत्वपूर्ण सरकारी आदेश और अधिघोषणा अदालती मामलों के लिए नोडल अधिकारियों की सूची ज्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें। भौगोलिक सूचना प्रणाली आधारित योजना एटलस इसके अंतर्गत योजना आयोग के लिए एटलस तैयार किया गया है, जिसमें विकास/ सामाजिक-आर्थिक संकेतकों पर आधारित करीब एक सौ द्विभाषिक नक्शे हैं। संपूर्ण एटलस ऑनलाइन उपलब्ध है और सांख्यिकी पत्रिका के चार हजार संकेतकों पर आधारित त्वरित नक्शा पूछताछ भी संभव है। इस प्रयास ने योजना विभाग को मानवीय रूप से योजना एटलस तैयार करने के लिए आवश्यक समय को अत्यधिक कम करने में सहायता की है। ज्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें। लोकवाणी, सीतापुर लोकवाणी परियोजना की शुरु आत वर्ष 2004 में इस उद्देश्य के साथ की गई थी कि नागरिक सरकार से संबंधित अपनी शिकायतें आसानी से दर्ज करा सकें और कियोस्क केंद्रों के माध्यम से दायर शिकायतों का निबटारा 15 दिन के भीतर किया जा सके। यह नागरिकों को सरकारी कार्यालयों में आये बिना ही सरकार के साथ संवाद स्थापित करने का मौका देता है। इसके तहत जो सेवाएं दी जा रही हैं, उनमें जन शिकायतों का ऑन लाइन पंजीकरण, निगरानी और निष्पादन, ऑन लाइन भूमि अभिलेख, विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में सूचना, आवेदन पत्र, विकास का र्य-योजनाएं, खर्च, लाभुक तथा जिले में नियोजन के स्थानीय अवसर की जानकारी शामिल है। भूमि अभिलेखों को कंप्यूटरीकृत कर दिया गया है और यह लोकवाणी वेबसाइट पर ऑन लाइन उपलब्ध है। इसके अलावा जन्म-मृत्यु का ऑन लाइन निबंधन, अनुसूचित जाति-जनजाति का प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाणपत्र आदि सेवाएं भी एकल खिड़की सेवाओं द्वारा मुहैया कराई जा रही हैं। उप्र के 50 से अधिक अन्य जिले लोकवाणी आधारित नागरिक सेवाए लागू करने की शुरुआत कर चुके हैं। लोकवाणी से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें। कुछ महत्वपूर्ण फॉर्म यहाँ कुछ महत्वपूर्ण फॉर्म पीडीएफ रुप में दे रहे हैं जिससे इसे आसानी से डाउनलोड किया जा सके। ये सभी फॉर्म गाजियाबाद के साझा सेवा केंद्र के संचालक(वीएलई) सुनील कुमार द्वारा दिये गये है जिससे अन्य वीएलई को इसका फायदा मिल सके। आर्म लाइसेंसिग फॉर्म-FormA अन्य देशों में अंतर्राष्ट्रीय ड्राइविंग के लाइसेंस का आवेदन फार्म- Form 4 डुप्लिकेट पंजीकरण प्रमाण पत्र - Form 26 अन्य राज्यों में मोटर वाहन हस्तांतरण - Form 27 अनापत्ति प्रमाण पत्र और अनुदान प्रमाणपत्र - Form 28 मोटर वाहन के स्वामित्व का हस्तांतरण - Form 29 मोटर वाहन स्वामित्व हस्तांतरण की रिपोर्ट - Form 31 सूचना के अधिकार का फार्म स्त्रोत- सुनील कुमार,वीएलई,गाजियाबाद