ई-ग्राम सम्पर्क (ग्रामीण ज्ञान केन्द्र) ग्रामीण एवं शहरी लोगों के बीच व्याप्त तकनीकी दूरी को कम करने के उद्देश्य से ही चंडीगढ़ प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में ई - ग्राम सम्पर्क योजना की शुरुआत की है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 17 ई - ग्राम सम्पर्क केन्द्र स्थापित किया जाना है। इस ग्राम सम्पर्क केन्द्र के माध्यम से ग्रामीण समुदाय के लोग सभी 15 सरकारी सेवाएँ प्राप्त कर सकते हैं जो वर्त्तमान में शहरी क्षेत्रों में स्थित ई- सम्पर्क केन्द्र पर उपलब्ध है। ग्रामीण विकास विभाग की सहायता से प्रदेश के विभिन्न स्थानों की पहचान कर ये केन्द्र स्थापित किए गये हैं । इनमें वे पंचायत भवन भी शामिल हैं जो वर्त्तमान में उपयोग में नहीं है, उनका मरम्मत कराकर उसमें ग्राम सम्पर्क केन्द्र खोला गया है। इन केन्द्रों पर शहरी क्षेत्रों में स्थित सम्पर्क एवं जन सम्पर्क केन्द्र के समान स्वच्छ पेय जल, शौचालय तथा अन्य सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध हैं। देखें ई-ग्राम संपर्कके बारें में ज्यादा जानने के लिए। ई-सम्पर्क परियोजना ई-सम्पर्क परियोजना की शुरुआत चंडीगढ़ सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा शुरू की गई है। इसके अंतर्गत संघ शासित क्षेत्र के विभिन्न विभागों के लिए वेब पोर्टल का विकास, उसकी देखभाल एवं एकीकरण का कार्य किया जाता है। इस पोर्टल के द्वारा 16 सरकारी सेवाओं को 8 ई - सम्पर्क केन्द्रों के माध्यम से आम लोगों को उपलब्ध कराई जाती है। यह परियोजना इस उद्देश्य से शुरू की गई है ताकि चंडीगढ़ के लोगों को एक ही स्थान पर उनके जरूरत की सारी सेवाएँ उपलब्ध कराई जा सके और उन्हें विभिन्न सेवाओं को प्राप्त करने के लिए अलग-अलग कार्यालयों की चक्कर नहीं लगाना पड़े। दृष्टि व उद्देश्य बिना किसी परेशानी के एक ही स्थान पर ही सभी नागरिक सुविधाएँ उपलब्ध कराना लोगों को विभिन्न कार्यालयों की चक्कर लगाने की समस्या को दूर करना ताकि उनके समय और पैसे दोनों की बचत हो सकें आवेदन जमा करते समय नागरिकों को दी गई रसीद में संबंधित सेवा की प्रक्रिया एवं उसे प्रदान किये जाने की तारीख सहित विवरण देना सेवा उपलब्धता में पारदर्शिता लाना इस पहल के बाद चंडीगढ़ प्रशासन विभिन्न सेवाओं को एक स्थान पर ही ई-सम्पर्क केन्द्र के माध्यम से उपलब्ध कराने में सफल हुई है। सेवाओं की सूची क्रम संख्या विभाग सेवाएँ 1 उत्पाद एवं कराधान कर भुगतान 2 चण्डीगढ़ परिवहन उपक्रम बस पास जारी करना 3 समाज कल्याण विभाग • वरिष्ठ नागरिकों को पहचान पत्र जारी करना • विकलाँगता पहचान पत्र जारी करना • वृद्ध, विधवाओं व विकलाँग लोगों को पेंशन वितरण करना 4 आभियाँत्रिकी विभाग बिजली बिल का भुगतान 5 जन्म व मृत्यु निबंधन विभाग जन्म तथा मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करना 6 नगर निगम • पानी तथा निगम बिल का भुगतान • खाली स्थानी की बुकिंग • सामुदायिक हॉल की बुकिंग 7 चंडीगढ़ पुलिस • किरायेदारों का पंजीकरण • घरेलू नौकरों का पंजीकरण • सामान्य, स्टीकर तथा पोस्टर चलान तैयार करना 8 राजकोष मुद्राँक पेपर एवं विशिष्ट विभागीय टिकट की बिक्री 9 चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड • चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के फॉर्म की बिक्री करना व उसे जमा लेना • चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अंतर्गत निवास करने वाले परिवारों से जमा स्वीकार करना 10 भारत सरकार की सेवाएँ पासपोर्ट हेतु आवेदन स्वीकार करना 11 व्यापार से लेकर नागरिक सेवाऍ टेलीफोन बिल जमा करना - एचएफसीएलः कनेक्ट, एयरटेल, स्पाइस लाभ जनता को एक छत के नीचे नागरिक सेवाएँ उपलब्ध कराई गई। इसके परिणाणस्वरूप नागरिकों को विभिन्न सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगाने से मुक्ति मिली। इन केन्द्रों पर एक साथ सभी सेवाओं की उपलब्धता के कारण लोगों का कार्यालयों में लगने वाले समय की बचत हुई नागरिक केन्द्रित केन्द्र के शहर के मुख्य स्थान पर स्थित होने के अलावे यहाँ सभी मूलभूत सेवाएँ उपलब्ध रविवार के अलावे सप्ताह के छह दिन सुबह के 8 बजे से लेकर शाम के 8 बजे तक सेवाएँ उपलब्ध आवेदन जमा करने के समय लोगों को जारी रसीद में कार्य के पूरा होने का सारा विवरण मुद्रित सेवा वितरण में पारदर्शिता इसके बारे में जानकारी प्राप्त करने या इस सेवा का लाभ उठाने के लिए यहाँ क्लिक करें - देखें ई-संपर्क के बारे में ज्यादा जानने के लिए। एम-सम्पर्क (मोबाइल सम्पर्क) यह परियोजना इस उद्देश्य से शुरू की गई है कि आम आदमी ई - सम्पर्क के अंतर्गत उपलब्ध सारी सेवाएँ अपने मोबाइल फोन से एसएमएस भेजकर प्राप्त कर सकें। एम- सम्पर्क सेवा का लाभ उठाने के लिए आपके पास एक मोबाइल कनेक्शन होनी चाहिए। मोबाइल से आपको सिर्फ यह करना है कि SMENU टाइप कर उसे 8888 पर भेज देना है। तत्पश्चात् उन्हें एसएमएस के माध्यम से उपलब्ध सेवाओं की सूची भेज दी जाएगी, जहाँ से वह आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते/सकती हैं। मोबाइल सेवा के बढ़ते प्रचलन के कारण नागरिकों के लिए यह सुविधाजनक है कि इंटरनेट सेवा उपलब्ध न होने के बावजूद वे अपनी मोबाइल से विभिन्न सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एम-सम्पर्क के माध्यम से वर्त्तमान में उपलब्ध कराई जा रही सेवाएँ हैं - SBILL- एसएमएस के द्वारा बिजली एवं पानी बिल का विवरण प्राप्त करना SLOC-शहर में स्थित ई - सम्पर्क केन्द्रों के बारे में जानकारी प्राप्त करना SSERV- ई-सम्पर्क केन्द्रों के माध्यम से प्रदान की जा रही सेवाओं की सूची प्राप्त करना SDOC- आयु प्रमाणपत्र तथा आवासीय प्रमाणपत्र के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची प्राप्त कराना देखें एम-संपर्क के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए। ई-जन सम्पर्क ई-जन सम्पर्क परियोजना इस उद्देश्य से शुरू की गई है कि चंडीगढ़ के निवासी क्षेत्र में स्थित 70 ई - जन सम्पर्क कियोस्क के माध्यम से सेवाएँ एवं सूचनाएँ प्राप्त कर सकते हैं। यह कियोस्क चंडीगढ़ के प्रत्येक सेक्टर व गाँव में स्थापित किया गया है ताकि लोगों की परेशानियों को दूर किया जा सके। साथ ही, वे इस केन्द्र पर अपनी शिकायतों को भी दर्ज करा सकते हैं जहाँ तत्पश्चात उनकी समस्याओं का निवारण किया जाएगा। इस परियोजना के शुरू करने का दूसरा उद्देश्य, राज्य के उन वर्गों तथा लोगों तक संचार व सूचना प्रौद्योगिकी के लाभों को पहुँचाना है जो अभी तक सूचना-प्रौद्योगिकी की पहुँच से दूर हैं। इसके द्वारा लोगों को उनके निवास स्थान के नजदीक सूचना सेवाएँ एवं शिकायत दर्ज करवाने के साथ सूचना के अधिकार कानून के अंतर्गत सूचना प्राप्त करने के लिए, आवेदन प्राप्त करने जैसे अहस्तांतरणीय सेवाएँ सुलभ कराई जा रही है। जन सम्पर्क दृष्टि राज्य प्रशासन को समाज के सभी वर्गों, विशेष रूप से वंचित लोगों के करीब लाना लोगों को सरकारी सेवा प्रदान करने के लिए एकल प्रभावी सूचना प्रसार तंत्र विकसित किया जाए ताकि उन्हें सेवाओं को प्राप्त करने के लिए अलग-अलग कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े और इससे उनके समय की भी बचत हो सकें। आवेदन जमा करते समय लोगों को जारी रसीद में कार्य के पूरा होने का सारा विवरण देना सुविधाजनक वातावरण और बिना परेशानी के लोगों को सूचना सेवा प्रदान करना सूचना के अधिकार कानून को अधिक महत्व प्रदान करना राज्य प्रशासन ने उपयोगी सूचना एवं सेवाओं के निःशुल्क उपलब्धता एवं प्रसार के लिए दूसरे चरण में ई- जन सम्पर्क केन्द्रों की स्थापना की। ये केन्द्र एक साथ सभी सरकारी सेवाओं (सूचना वितरण एवं अहस्तांतरणीय सेवाएँ) के बारे में सूचना व उन सेवाओं को प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध है। इस पहल का एक उद्देश्य यह भी है कि जिन लोगों के पास कंप्यूटर एवं इंटरनेट कनेक्शन नहीं है उन्हें भी संचार व सूचना प्रौद्योगिकी के लाभों से लाभान्वित कराया जाए तथा सेवा प्राप्त करने के लिए यात्रा के दौरान लगने वाले समय एवं धन की बचत किया जा सकें। देखें ई-जन संपर्क के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए। सूचना सेवाएँ आमलोगों द्वारा उपयोग में लाए जाने वाली सेवाएँ, जैसे - जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए आवेदन कैसे करें, एफआईआर कैसे दर्ज कराएँ आदि की प्रक्रिया एवं आवेदन फॉर्म, दूसरे अन्य फॉर्म तथा आरएलए, संपदा कार्यालय, उपायुक्त कार्यालय, नगर निगम, आभियांत्रिकी विभाग आदि में आवेदन करने की प्रक्रिया स्वास्थ्य एवं शिक्षा जगत से संबंधित सूचनाएँ, जैसे - सरकारी अस्पतालों के ब्लड बैंकों में उपलब्ध रक्त की स्थिति, परीक्षा परिणाम, सभी क्षेत्रों में शिक्षा तथा स्वास्थ्य सम्बन्धी सुविधा की उपलब्धता से सूचना परिवहन जैसे - बस मार्ग एवं पर्यटन से संबंधित सूचनाएँ। पासपोर्ट, रेलवे टिकट बुकिंग की स्थिति एवं ट्रेन के समय के बारे में जानकारी सभी सरकारी वेबसाइट को लॉग करने की सुविधा दूसरे क्षेत्रों से संबंधित अन्य उपयोगी सूचनाएँ ये सभी सूचनाएँ आमजन को निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है। लेकिन कोई व्यक्ति जब उन सूचनाओं की मुद्रित प्रति चाहते हैं तो उन्हें वह न्यूनतम शुल्क लेकर उपलब्ध कराई जाती है। नागरिक यहाँ पर किसी भी विभाग से संबंधित अपनी शिकायतें एवं सूचना के अधिकार से संबंधित आवेदन भी जमा कर सकते हैं। चंडीगढ़ में प्रदान की जा रही अन्य ई-शासन सेवाओं का जानने के लिए देखें-http://www.negp.gov.in/service/finalservices.php?st=-2:30&cat=-2:1:2:3 स्त्रोत राष्ट्रीय ई-शासन योजना इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग भारत का राष्ट्रीय पोर्टल राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र संबंधित संसाधन इंफॉर्मेटिक्स पत्रिका-राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र