ऑनलाइन सरकारी अधिसूचना उपलब्ध सेवाएं: सभी सरकारी आदेश अंग्रेज़ी में उपलब्ध। आदेश पीडीएफ फॉर्मेट में हैं जो आसानी से डाउनलोड किए जा सकते हैं। देंखे सरकारी आदेश पढ़ने या डाउनलोड करने के लिए। ऑनलाइन रोजगार कार्यालय उपलब्ध सेवाएं: नौकरी के इच्छुक लोगों और नियोक्ताओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण सुविधा। बेरोजगार युवाओं के लिए कैरियर सलाह। देंखे रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होने या अन्य जानकारी के लिए। राज्य से संबंधित ई-मेल पते की ऑनलाइन जानकारी उपलब्ध सेवाएं: राज्य के मंत्रियों, विधायकों, आईएएस/एमसीएस अधिकारियों और विभिन्न सरकारी विभागों के ई-मेल पता। सम्बन्धित अधिकारी और विभाग को ई-मेल से अपनी शिकायत भेजने की सुविधा। देंखे संबंधित ई-मेल पतेके बारे में ज्यादा जानने के लिए। आवेदन पत्र उपलब्ध सेवाएं: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, मणिपुर विश्वविद्यालय, योजना विभाग आदि से संबंधित आवेदन पत्र। सभी फॉर्म पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध और आसानी से डाउनलोड किए जा सकते हैं। देंखे आवेदन पत्र के बारे में ज्यादा जानने के लिए। ऑनलाइन परीक्षा परिणाम उपलब्ध सेवाएं: विभिन्न परीक्षाओं के परिणाम देंखे विभिन्न परीक्षाओं के परिणाम के बारे में ज्यादा जानने के लिए । उच्च न्यायालय के फैसले उपलब्ध सेवाएं: मणिपुर जिला अदालत और गुवाहाटी उच्च न्यायालय (मणिपुर खंडपीठ) के फैस देंखे उच्च न्यायालय से संबंधित फैसलों और जिला अदालत के फैसलों के बारे में ज्यादा जानने के लिए। जनप्रतिनिधि सूचना उपलब्ध सेवाएं: संसद और राज्य विधानसभा सदसस्यों से संबंधित विस्तृत जानकारी देंखे लोकसभा,राज्य सभा और राज्य विधान सभा से जु़ड़े अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिथि के बारे में जानने के लिए। परिवहन सेवाएं उपलब्ध सेवाएं: प्रशिक्षु लाइसेंस और स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के लिए निर्देश, प्रक्रिया और शुल्क का विवरण। पंजीकृत किये गये वाहनों की सूचना। प्रशिक्षु लाइसेंस और स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के लिए आवेदन पत्र। पथ कर, परमिट और सुरक्षित ड्राइविंग के लिए दिशा-निर्देश। देंखे परिवहन सेवाओं के बारे में ज्यादा जानने के लिए। समाज कल्याण विभाग उपलब्ध सेवाएं: महिलाओं, बच्चों, शारीरिक रूप से विकलांग, वृद्धों और दुर्बल के लिए कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत सूचना योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए जिस अधिकारी के पास आवेदन किया जाना हो, उसका विवरण केन्द्र प्रायोजित योजनाओं, जैसे राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, समेकित बाल विकास सेवा कार्यक्रम और बालिका समृद्धि योजना आदि संबंधित सूचना। देंखे समाज कल्याण विभाग से संबंधित सेवाओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए। अल्पसंख्यक और अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग उपलब्ध सेवाएं: अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए मैट्रिक से पहले, मैट्रिक बाद छात्रवृत्ति और इस श्रेणी के लिए शुरू की गई अन्य योजनाओं पर विस्तृत जानकारी। छात्रवृत्ति और अन्य योजनाओं के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड किए जाने की सुविधा। देंखे विभाग से संबंधित सेवाओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए। स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध सेवाएं: जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण के लिए आवेदन पत्र। टीकाकरण के लिए समय-तालिका। मणिपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, अस्पताल और सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं पर सूचना देंखे स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए। मतदाता सूची उपलब्ध सेवाएं: विधानसभा क्षेत्रवार मतदाता सूची पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध। मतदाता सूची आसानी से डाउनलोड किये जाने की सुविधा। देंखे ऑनलाइन मतदाता सूची को अपना नाम ढूंढने और उसके बारे में अधिक जानकारी के लिए। एसएमएस के जरिये पेंशन की जानकारी आप अपनी पेंशन स्थिति को एसएमएस के जरिये जांच सकते हैं। दिए गए प्रारुप और नंबर पर मैसेज करें MN PN आपका PPO NO. (जैसे- MN PN SM/10012) इस नंबर पर भेजें-51969 देंखे सरकारी सेवाओं को प्राप्त करने और उनके बारे में ज्यादा जानकारी के लिए। मणिपुर में प्रदान की जा रही अन्य ई-शासन सेवाओं का जानने के लिए देखें- http://www.negp.gov.in/service/finalservices.php?st=-2:16&cat=-2:1:2:3 स्त्रोत राष्ट्रीय ई-शासन योजना इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग भारत का राष्ट्रीय पोर्टल राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र संबंधित संसाधन इंफॉर्मेटिक्स पत्रिका-राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र