राजस्थान में ई - शासन ई-मित्र जल कर, मोबाइल बिल, टेलीफोन बिल, बिजली बिल आदि के भुगतान की सुविधा, विभिन्न नागरिक सेवाओं के लिए आवेदन प्रपत्र, राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से सम्बन्धित शिकायतों का समाधान। मुख्यमंत्री को पत्र मुख्यमंत्री को अपने प्रश्न/समस्याएँ ऑनलाइन भेजने और उनपर प्रतिक्रिया प्राप्त करने की सुविधा। राजस्थान स्टांप सेवा पंजीकरण और स्टांप विभाग ऑनलाइन डीएलसी स्थिति और डीएलसी की दरें, स्टैम्प ड्यूटी की ऑनलाइन गणना करने की सुविधा, विभिन्न सेवाओं के लिए पंजीकरण और स्टैम्प विभाग सम्बन्धित आवेदन प्रपत्र, विभिन्न तरह के दस्तावेज प्राप्ति हेतु शुल्क का विवरण, शिकायत निपटारा हेतु ऑनलाइन आवेदन जमा करने की सुविधा, हिन्दी में उपलब्ध नागरिक संहिता आपातकालीन सेवाएँ राज्य में उपलब्ध आपातकालीन सेवाओं के बारे में जिलेवार जानकारी, एम्बुलेंस, आग से बचाव, बिजली आपूर्त्ति, अस्पताल सेवा, पुलिस सहायता, रेलवे, पानी आपूर्त्ति आदि से संबंधित आपातकालीन सेवाएँ उपलब्ध। ऑनलाइन बीपीएल सूची शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) रहने वाले परिवार के सदस्यों की अलग-अलग सूची उपलब्ध, ग्रामवार/वार्डवार नाम देखने की सुविधा ऑनलाइन नागरिक संहिता विभागवार नागरिक संहिता हिन्दी में उपलब्ध, संहिता पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध जो आसानी से डाउनलोड व पढ़े जा सकते हैं। विधि-विधान और नीतियाँ विभिन्न मुद्दों पर राज्य नीति, सभी अधिनियम और नीतियाँ पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध जो आसानी से डाउनलोड किये जा सकते हैं। परिवहन सेवाएँ वाहन पंजीकरण संबंधी सूचनाएँ, प्रशिक्षु लाइसेंस, स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट जारी किये जाने की प्रक्रिया पर सूचनाएँ, परिवहन विभाग सम्बन्धी सभी सेवाओं के लिए शुल्क का विवरण, सुरक्षित ड्राइविंग के लिए नागरिक संहिता और सड़क के संकेत। राजस्थान पुलिस पासपोर्ट और शस्त्र लाइसेंस के लिए दी गई आवेदन पर पुलिस द्वारा की जाने सत्यापन की स्थिति जानने की सुविधा, आवेदन की स्थिति जिलेवार देखी जा सकती है, अपना पासपोर्ट/शस्त्र लाइसेंस संबंधी आवेदन की स्थिति जानने हेतु यहाँ क्लिक करें। ऑनलाइन मतदाता सूची जिलेवार ऑनलाइन मतदाता सूची उपलब्ध, ईपीआईसी संख्या (EPIC) या मतदाता के नाम से मतदाता सूची में नाम खोजने की सुविधा, ईपीआईसी संख्या (EPIC) के आधार पर नाम खोजने हेतु यहाँ क्लिक करें। सरकारी निविदाएँ प्रस्ताव हेतु प्रार्थना (आरएफपी) और विभागवार निविदा की सूचनाएँ, सभी निविदाएँ पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध जो आसानी से डाउनलोड किए जा सकते हैं। साझा सेवा केन्द्र योजना साझा सेवा केन्द्रों (सीएससी) की अवस्थिति संबंधी सूचनाएँ वेबसाइट निर्देशिका सरकार के सभी महत्वपूर्ण संस्थानों के बेवसाइट की निर्देशिका, निर्देशिका को राज्य सरकार के विभाग, राज्य में स्थित केन्द्र सरकार के संस्थान, राजस्थान के जिले आदि विभिन्न श्रेणी के रूप में उपलब्ध। राजस्थान में प्रदान की जा रही अन्य ई-शासन सेवाओं का जानने के लिए देखें- http://negp.gov.in/service/finalservices.php?st=-2:22&cat=-2:1 स्त्रोत राष्ट्रीय ई-शासन योजना इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग भारत का राष्ट्रीय पोर्टल राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र संबंधित संसाधन इंफॉर्मेटिक्स पत्रिका-राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र