रेलवन एप भारतीय रेलवे की यात्रियों की सभी आवश्यक सेवाओं के लिए एक वन-स्टॉप सॉल्यूशन। रेलवन, रेलवे के साथ यात्री संपर्क को बेहतर बनाने पर केंद्रित है। रेलवन की विशेषताएं यह उपयोगकर्ता के अनुकूल इंटरफेस के साथ एक व्यापक, ऑल-इन-वन एप्लिकेशन है। यह सभी यात्री सेवाओं को एकीकृत करता है जैसे किः अनारक्षित एवं प्लेटफार्म टिकट पर 3 प्रतिशत छूट लाइव ट्रेन ट्रैकिंग शिकायत निवारण ई-कैटरिंग, पोर्टर बुकिंग और लास्ट माइल टैक्सी आईआरसीटीसी पर टिकटों का आरक्षण जारी रहेगा। आईआरसीटीसी के साथ साझेदारी करने वाले कई अन्य वाणिज्यिक एप की तरह ही रेलवन एप को भी आईआरसीटीसी द्वारा अधिकृत किया गया है। रेलवन में सिंगल साइन-ऑन की सुविधा है, जिसमें एम-पिन या बायोमेट्रिक के जरिए लॉगिन किया जा सकता है। यह मौजूदा रेलकनेक्ट और यूटीएस क्रेडेंशियल को भी सपोर्ट करता है। यह एप स्पेस सेविंग है, क्योंकि इसके कारण उपयोगकर्ताओं को अलग-अलग सेवाओं के लिए अलग-अलग एप रखने की जरूरत नहीं पड़ती। उपयोग कैसे करें यह एप एंड्रॉयड प्ले स्टोर और आईओएस ऐप स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।