अब आईआरसीटीसी एप्प से करें रेल टिकट बुक रेलवे यात्रियों के लिए कुछ नई सुविधाएं लाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे से भी बातचीत चल रही है। रेल बजट से पहले यात्रियों की सुविधा को देखते हुए आईआरसीटीसी रेल टिकट बुकिंग को आसान करने की तैयारी में है। हालांकि, रेलवे ने पहले भी इसके लिए सुविधा दे रखी है। टिकट बुक करने के लिए न आपको घंटों लाइन में लगने की जरूरत है न आईआरसीटीसी की वेबसाइट की स्लो स्पीड से जूझने की और न ही एजेंट के पास भागने की। क्योंकि भारतीय रेलवे के कुछ ऐसे आधिकारिक एप्स हैं जो आपको घर बैठे या फिर कहीं से भी टिकट बुक करने की सुविधा देते हैं। हम आपको ऐसे ही एप्स की जानकारी दे रहे हैं। आईआरसीटीसी कनेक्ट एप भारतीय रेलवे की आधिकारिक एप "आईआरसीटीसी कनेक्ट" के जरिए आप घर बैठे बिना किसी परेशानी के रेलवे टिकट बुक कर सकते हैं। इसके माध्यम से आप देशभर में किसी भी जगह के लिए रेलवे टिकट बुक करवा सकते हैं। वो भी सिर्फ 6 स्टेप्स में... ऐसे करें टिकट बुक सबसे पहले एप इंस्टॉल करें। फिर अगर आपका पहले से आईआरसीटीसी पर अकाउंट है तो उससे लॉग इन करें या नया अकाउंट बनाएं। इसके बाद आप जिस ट्रेन से यात्रा करना चाहते हैं उसे सर्च करें। ट्रेन सर्च करके आप जिस श्रेणी (स्लीपर, सामान्य, एसी) में सफर करना चाहते हैं उस पर प्रेस करें। फिर एप आपको सीटों की उपलब्धता बताएगा। इसके बाद अपने बारे में डिटेल्स भर दें। इसके बाद पेमेंट ऑप्शन होगा, जहां आप टिकट का पेमेंट कर दें। अब आपका टिकट बुक हो गया। क्या कर सकते हैं एप से इसमें आप ट्रेन सर्च कर सकते हैं और टिकट बुक करवा सकते हैं। टिकट का स्टेट्स चैक कर सकते हैं और टिकट को केंसल करवा सकते हैं। अगर आप पहले से आईआरसीटीसी के रजिस्टर्ड यूजर हैं तो इस एप में डायरेक्ट लॉग-इन कर सकते हैं। नए यूजर्स इस एप के जरिए भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। अपकमिंग जर्नी अलर्ट की सुविधा। एनटीईएस एप आईआरसीटीसी की यह आधिकारिक एप एंड्रॉयड, विंडोज के साथ-साथ कंप्यूटर के लिए भी उपलब्ध है। इस एप से आप आसानी से अपनी ट्रेन के बारे में पूरी डिटेल्स ले सकते हैं। साथ ही यह एप ट्रेन की स्थिति को रियल टाइम अपडेट भी देता है। कैसे काम करता है ये एप स्पॉट योर ट्रेन- इससे आप आसानी से अपनी ट्रेन को ट्रैक कर सकते हैं। आपको पता चल जाएगा कि कहीं आपकी ट्रेन लेट तो नहीं है। ट्रेन शैड्यूल- अगर आपको किसी ट्रेन के बारे में पता करना है तो यह ऑप्शन आपकी मदद करेगा। इससे आप सभी ट्रेन्स का शैड्यूल देख सकते हैं। ट्रेन्स बिटवीन स्टेशन- अगर आप जानना चाहते हैं कि दो स्टेशनों के बीच कितनी ट्रेने हैं तो इस ऑप्शन से आपको ये जानकारी मिल जाएगी। फिर आप अपनी सुविधानुसार ट्रेन चुन सकते हैं। "एनटीईएस" में इन फीचर्स के अलावा आप केंसल हुई ट्रेन के बारे में, ट्रेनों के समय में परिवर्तन, लाइव स्टेशन, डाइवर्ट ट्रेन जैसी सभी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। स्त्रोत: दैनिक समाचारपत्र