आधार कार्ड या नामांकन पर्ची खो जाने पर क्या करें लोग अक्सर आधार से जुड़ी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए अपना आधार या विशिष्ट पहचान संख्या (UID) या नामांकन पहचान संख्या (EID) खो देते हैं या भूल जाते हैं। इस जोखिम को कम करने के लिए, UIDAI खोए या भूले हुए UID/EID को पुनः प्राप्त करने के लिए एक सेवा प्रदान करता है। इसके लिए, निवासी ऑनलाइन जा सकते हैं, m-आधार ऐप का उपयोग कर सकते हैं। चरण 1: यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं और 'माई आधार' टैब के अंतर्गत ' रीट्रीव लॉस्ट या फॉरगॉटन ईआईडी/यूआईडी' पर क्लिक करें। चरण 2: चुनें कि आप ईआईडी या आधार नंबर में से क्या प्राप्त करना चाहते हैं। चरण 3: पूरा नाम, मोबाइल नंबर/ईमेल पता और कैप्चा सत्यापन दर्ज करें। चरण 4: अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त करने के लिए ' ओटीपी भेजें' पर क्लिक करें। चरण 5: प्राप्त OTP दर्ज करें। सत्यापन के बाद, आधार संख्या/नामांकन आईडी आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर/ईमेल आईडी पर भेज दी जाएगी। क्या है एनरोलमेंट लोगो का आधार कार्ड बनाने के पहले एनरोलमेंट प्रक्रिया अपनाई जाती है। सेंटर पर आधार कार्ड बनाने के लिए दर्ज होने वाली जानकारी के बाद जो पर्ची दी जाती है उसे एनरोलमेंट पर्ची कहा जाता है। इस नंबर पर आप अपना आधार कार्ड स्टेटस जान सकते हैं। यह सुविधा भी वेबसाइट पर है। क्या करना होगा जिनके आधार कार्ड बन गए हैं वो आधार नंबर से और जिनके बनकर नहीं आए हैं वे एनरोलमेंट (ईआईडी) पर्ची के नंबर से डुप्लीकेट कार्ड या पर्ची निकलवा सकते हैं। कैसे चेक करें अपने आधार कार्ड का स्टेट्स अपने आधार कार्ड का स्टेटस पता करने के कृपया इस लिंक पर जाएं ईआधार या यूआइडीएआइ पोर्टल लिंक पर जाकर भी अपने आधार कार्ड का स्टेटस जान सकते हैं। आप जानकारी और आंकड़ों से जुड़ी जानकारी के लिए इस लिंक पर जाएँ पब्लिक डाटा पोर्टल स्त्रोत: दैनिक समाचारपत्र, यूआईडी