ई-पर्यटक वीजा सुविधा पर्यटन मंत्रालय वीजा व्यवस्था को सरल बनाने के लिए समय-समय पर गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर कार्य कर रहा है। मंत्रालय ने इलेक्ट्रॉनिक यात्रा प्राधिकार (ईटीए) (जिसे ई-पर्यटक वीजा का नाम दिया गया है) से सक्षम आगमन पर पर्यटक वीजा के कार्यान्वयन के संबंध में पहल का समर्थन किया है और वह इस कार्यक्रम को लागू करने के लिए गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय को सभी प्रकार की सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है। ई-पर्यटक वीजा कैसे काम करता है? ई-पर्यटक वीजा संभावित आगंतुक को अपने देश से भारतीय वीजा के लिए बिना भारतीय मिशन में जाए आवेदन करने और वीजा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करने में सक्षम बनाता है। एक बार मंजूरी होने पर आवेदक को भारत की यात्रा करने के लिए प्राधिकृत करने के संबंध में ईमेल प्राप्त होता है और वह इस प्राधिकरण के प्रिंट आउट के साथ भारत की यात्रा कर सकता है। भारत आगमन पर आगंतुक को वह प्राधिकार आव्रजन अधिकारियों को दिखाना होता है जो देश में प्रवेश के लिए उस पर मुहर लगा देंगे। अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर जाएँ : https://indianvisaonline.gov.in/visa/tvoa.html यह सुविधा उन विदेशियों को उपलब्ध है जिनका भारत में आने का मूल उद्देश्य मनोरंजन, पर्यटन करना, लघु अवधि चिकित्सा उपचार, आकस्मिक व्यापार यात्रा आदि करना है और यह सुविधा अन्य उद्देश्यों/गतिविधियों के लिए मान्य नहीं है। इससे आगंतुक को ई-पर्यटक वीजा की मंजूरी की तारीख से 30 दिनों के भीतर भारत में प्रवेश की अनुमति मिलेगी और भारत में आगमन की तारीख से भारत में 30 दिन रहने के लिए मान्य होगा। इस सुविधा से लोगों को कम अवधि की यात्रा की योजना बनाने, अन्य देशों की यात्रा करते समय वाया मार्गों को लेना और व्यापार संबंधी भ्रमणों में समय परिवार के सदस्यों को अपने साथ लाने में प्रोत्साहित करेगी। यात्रा योजना के लिए पात्रता अंतर्राष्ट्रीय यात्री जिनके भारत दौरा का एकमात्र उद्देश्य मनोरंजन, पर्यटन स्थलों का भ्रमण, दोस्तों या रिश्तेदारों से मिलने के लिए आकस्मिक यात्रा, लघु अवधि के चिकित्सा उपचार या आकस्मिक व्यापार यात्रा हो। पासपोर्ट की वैधता भारत में आगमन की तारीख से कम से कम छह महीने होनी चाहिए। पासपोर्ट आव्रजन अधिकारी द्वारा मुद्रांकन के लिए कम से कम दो खाली पन्नें होने चाहिए। अंतर्राष्ट्रीय यात्री को भारत में उसकी / उसके प्रवास के दौरान खर्च करने के लिए पर्याप्त पैसे के साथ, वापसी टिकट या आगे की यात्रा टिकट होनी चाहिए। पाकिस्तानी पासपोर्ट या पाकिस्तानी मूल के अंतर्राष्ट्रीय यात्री भारतीय मिशन पर नियमित रूप से वीजा के लिए आवेदन कर सकते है। यह योजना सरकारी / राजनयिक पासपोर्ट धारकों के लिए उपलब्ध नहीं है। अभिभावक/ पति के पासपोर्ट पर समर्थित व्यक्तियों के लिए उपलब्ध नहीं है यानी प्रत्येक व्यक्ति को एक अलग पासपोर्ट होना चाहिए। अंतर्राष्ट्रीय यात्रा दस्तावेज धारकों के लिए उपलब्ध नहीं है। कैसे करें ई-पर्यटक वीजा के लिए आवेदन ? ई-पर्यटक वीजा के आवेदन की प्रक्रिया इस प्रकार है :- ऑनलाइन आवेदन - पासपोर्ट पृष्ठ और फ़ोटो अपलोड करें वीजा शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें - क्रेडिट / डेबिट कार्ड का उपयोग करके ईटीवी ऑनलाइन प्राप्त करें - ईटीवी आपके ई-मेल पर भेजा जाएगा ऑनलाइन वीजा की स्थिति की जाँच करें - वीजा की स्थिति पूछताछ वीजा की स्थिति, भुगतान की स्थिति पता करने के लिए और ई-पर्यटक वीजा प्रिंट करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। भारत के लिए उड़ान भरें - ईटीवी प्रिंट करें और यात्रा के समय साथ ले जायें| क्या है ई-पर्यटक वीजा शुल्क? भारत सरकार ने 3 नवम्बर, 2015 से ई-पर्यटक वीजा (ई-टीवी) शुल्क को चार स्लैब – शून्य, 25 अमेरिकी डॉलर, 48 अमेरिकी डॉलर और 60 अमेरिकी डॉलर में संशोधित किया है। वर्तमान में ई-टीवी आवेदन शुल्क 60 अमेरिकी डॉलर और बैंक प्रभार 2 अमेरिकी डॉलर है जो सभी देशों के लिए एक समान है। वीजा शुल्क में संशोधन पारस्परिकता के सिद्धांत के आधार पर किया गया है। बैंक प्रभारों को ई-टीवी शुल्क के 2.5 प्रतिशत से घटाकर 2 अमेरिकी डॉलर कर दिया गया है। शून्य वीजा शुल्क के लिए कोई बैंक प्रभार नहीं लिया जाता है। ई-पर्यटक वीजा (ईटीवी) के लिए आवश्यक दस्तावेज हैं पासपोर्ट के प्रथम पृष्ठ का स्कैन प्रारूप - पीडीएफ आकार: न्यूनतम 10 केबी, अधिकतम 300 केबी वीजा आवेदन के साथ अपलोड किया जाने वाला डिजिटल फोटोग्राफ निम्न आवश्यकताओं को पूरा करना चाहिए: प्रारूप - जेपीईजी आकार: कम से कम 10 केबी, अधिकतम 1 एमबी फोटो की ऊंचाई और चौड़ाई के बराबर होना चाहिए। फोटो को पूरा चेहरा प्रस्तुत करना चाहिए, सामने से और आँखें खुली होनी चाहिए। सिर को फ्रेम के केंद्र में रखें और पूरा सिर बालों के उपर से ठुड्डी तक प्रस्तुत करें। पृष्ठभूमि हल्के रंग का या सफेद होना चाहिए। चेहरे पर या पृष्ठभूमि पर कोई छाया नही होनी चाहिए। बिना बॉर्डर भारत में आगमन पर ई-पर्यटक वीजा योजना के लिए पात्र देशों की सूची 27 नवंबर, 2014 से शुरू हुई ई-पर्यटक वीजा सुविधा 25 फरवरी, 2016 तक 113 देशों के नागरिकों के लिए उपलब्ध थी। भारत सरकार ने 26 फरवरी, 2016 इस योजना का 37 और देशों के नागरिकों के लिए विस्तार किया और अब यह सुविधा प्राप्त देशों की संख्या बढ़कर 150 हो गई है। 26 फरवरी, 2016 के अनुसार ई-पर्यटक वीजा के लिए पात्र 150 देशों की सूची इस प्रकार है: - अल्बानिया, एंडोरा, एंगुइला, एंटीगुआ और बारबुडा, अर्जेंटीना, आर्मेनिया, अरूबा, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, बहामा, बारबाडोस, बेल्जियम, बेलीज, बोलिविया, बोस्निया और हर्जेगोविना, बोत्सवाना, ब्राजील, ब्रुनेई, बुल्गारिया, कंबोडिया, कनाडा, केप वर्डे, केमैन द्वीप, चिली, चीन, चीन एसएआर हांगकांग, चीन एसएआर मकाऊ, कोलंबिया, कोमोरोस, कुक आइलैंड्स, कोस्टारिका, कोटे डी इवोयर, क्रोएशिया, क्यूबा, चेक गणराज्य, डेनमार्क, जिबूती, डोमिनिका, डोमिनिकन गणराज्य, पूर्वी तिमोर, इक्वाडोर, अल साल्वाडोर, इरिट्रिया, एस्टोनिया, फिजी, फिनलैंड, फ्रांस, गैबॉन, गाम्बिया, जॉर्जिया, जर्मनी, घाना, ग्रीस, ग्रेनेडा, ग्वाटेमाला, गिनी, गुयाना, हैती, होंडुरास, हंगरी, आइसलैंड, इंडोनेशिया, आयरलैंड, इजरायल, जमैका, जापान, जॉर्डन, केन्या, किरिबाती, लाओस, लातविया, लेसोथो, लाइबेरिया, लिकटेंस्टीन, लिथुआनिया, लक्समबर्ग, मेडागास्कर, मलावी, मलेशिया, माल्टा, मार्शल द्वीप, मॉरीशस, मैक्सिको, माइक्रोनेशिया, माल्डोवा, मोनाको, मंगोलिया, मोंटेनेग्रो, मोंटसेराट, मोजाम्बिक, म्यांमार, नामीबिया, नौरू, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, निकारागुआ, नियू आइलैंड, नॉर्वे, ओमान, पलाऊ, फिलिस्तीन, पनामा, पापुआ न्यू गिनी, पराग्वे, पेरू, फिलीपींस, पोलैंड, पुर्तगाल, कोरिया गणराज्य, मैसिडोनिया, रोमानिया, रूस, सेंट क्रिस्टोफर और नेविस, सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस, समोआ, सैन मैरिनो, सेनेगल, सर्बिया, सेशल्स, सिंगापुर, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, सोलोमन द्वीप, दक्षिण अफ्रीका, स्पेन, श्रीलंका, सूरीनाम, स्वाजीलैंड, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, ताइवान, ताजिकिस्तान, तंजानिया, थाईलैंड, टोंगा, त्रिनिदाद और टोबैगो, तुर्क और कैकोस द्वीप, तुवालु, संयुक्त अरब अमीरात, यूक्रेन, यूनाइटेड किंगडम, उरुग्वे, अमरीका, वानुअतु, वेटिकन सिटी-होली सी, वेनेजुएला, वियतनाम, जाम्बिया और जिम्बाब्वे। हवाई अड्डों की सूची जहां ई-पर्यटक वीजा की सुविधा उपलब्ध है उन हवाई अड्डों की सूची जहां ई-पर्यटक वीजा की सुविधा उपलब्ध है इस प्रकार है - ई-पर्यटक वीजा सुविधा अब निम्नलिखित 16 हवाई अड्डों पर में उपलब्ध हैं (26 फरवरी, 2016 के अनुसार) - दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरू, तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, गोवा, वाराणसी, गया, अहमदाबाद, अमृतसर, तिरुचिरापल्ली, जयपुर और लखनऊ। ई-पर्यटक वीजा के लिए विशेष दिशा-निर्देश पात्र देशों के आवेदक 30 दिनों की समय सीमा के साथ आगमन की तारीख से कम से कम 4 दिनों पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उदाहरण: यदि आप 1 सितंबर पर आवेदन कर रहे हैं तो आवेदक 5 सितम्बर - 4 अक्टूबर के बीच आगमन की तारीख का चयन कर सकते हैं। हाल ही में सफेद पृष्ठभूमि मे ली गयी तस्वीर और पासपोर्ट की फोटो पेज जिसमें नाम, जन्म की तारीख, राष्ट्रीयता, एक्सपायरी डेट आदि व्यक्तिगत जानकारी युक्त हो के साथ आवेदक द्वारा अपलोड किया जाना है। अपलोड किए गए दस्तावेज और फोटोग्राफ विनिर्देश के अनुरूप / स्पष्ट नहीं हैं, तो आवेदन अस्वीकार कर दिया जा सकता है। ई-पर्यटक वीजा (ईटीवी) का शुल्क क्रेडिट / डेबिट कार्ड के लिए इंटरचेंज प्रभारी को छोड़कर प्रति यात्री $60 / है । शुल्क यात्रा की तारीख से कम से कम 4 दिनों पहले भुगतान किया जाना चाहिए अन्यथा आवेदन संसाधित नहीं किया जाएगा। एक बार प्रस्तुत ईटीवी शुल्क अप्रतिदेय है क्योंकि यह शुल्क आवेदन के प्रसंस्करण के लिए है और अनुदान या वीजा की अस्वीकृति किसी पर निर्भर नहीं है । आवेदक को यात्रा के समय ईटीवी की एक प्रति ले जाना चाहिए। आवेदक का बायोमैट्रिक विवरण अनिवार्य रूप से भारत में आगमन पर आव्रजन पर संधारित किया जाएगा। वीजा की वैधता भारत में आगमन की तारीख से 30 दिनों की होगी। ईटीवी 9 नामित विमानपत्तन यानी बेंगलुरू, चेन्नई, कोचीन, दिल्ली, गोवा, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई और तिरुवनंतपुरम के माध्यम से प्रवेश के लिए मान्य है। हालांकि, विदेशी अधिकृत आव्रजन जांच चौकियों में किसी से भारत से बाहर जा सकते हैं। यह सुविधा मौजूदा वीजा सेवाओं के अतिरिक्त है। ईटीवी की अनुमति एक कैलेंडर वर्ष में अधिकतम दो यात्राओं के लिए है। ईटीवी एक बार आगमन पर केवल एकल प्रवेश के लिए, अपरिवर्तनीय एवं बढ़ाई नही जा सकती है और संरक्षित / प्रतिबंधित एवं छावनी क्षत्रों में आने के लिए मान्य नहीं है। आवेदक अपने ऑनलाइन आवेदन की स्थिति वीजा की स्थिति पर क्लिक करके देख सकते हैं। ईटीवी शुल्क का भुगतान करते समय कृपया सावधान रहें। यदि असफल प्रयासों की संख्या तीन से अधिक (03) है, तो आवेदन आईडी अवरुद्ध कर दिया जाएगा और आवेदक को फिर से आवेदन करने के लिए नए सिरे से आवेदन पत्र भरना होगा और नयी आवेदन आईडी प्राप्त करनी होगी। फिर से आवेदन करने से पहले, आवेदकों को अंतिम आवेदन फार्म जमा करने और शुल्क के भुगतान के बाद, भुगतान की स्थिति को अद्यतन करने के लिए 4 घंटे के लिए प्रतीक्षा करने का अनुरोध हैं। भुगतान की स्थिति को अद्यतन करने के लिए 4 घंटे तक का समय लग सकता है। पीत ज्वर प्रभावित देशों के नागरिकों को भारत में आगमन के समय पीले बुखार का टीकाकरण कार्ड साथ रखना चाहिए अन्यथा उन्हें भारत में आगमन पर 6 दिनों के लिए निगरानी में रखा जा सकता है। पीले बुखार वाले देशों के संबंध में नवीनतम दिशा निर्देशों के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय जाएँ। किसी भी सहायता के लिए 24x7 वीजा समर्थन केंद्र को +91-11-24300666 पर कॉल करें या indiatvoa@gov.इन को ई-मेल भेजें। स्त्रोत: पत्र सूचना कार्यालय