परिचय ई-पशु चिकित्सा, पशु चिकित्सा टेली- परामर्श के लिए ऑनलाइन प्रणाली की शुरूआत है । अब सीएससी केन्द्र पालतू जानवर के मालिक के लिए उनकी मदद के लिए उनके समुदायों में टेली पशु चिकित्सकों की सुविधा प्रदान करा सकते हैं। वीएलई की भूमिका वीएलई अपना सीएससी पोर्टल के माध्यम से ऑटो लॉग इन कर सकते हैं। वीएलई पालतू जानवर के मालिक को पशु चिकित्सक के साथ रोगी की जानकारी, अपॉइन्टमेंट निर्धारित कर सकते हैं और डॉक्टर के साथ वीडियो / ऑडियो / टेक्स्ट चैट की सुविधा और डॉक्टर की पर्ची की जांच कर सकते हैं। वीएलई को विडियो कॉलिंग के लिए वी सी उपकरण स्थापित करने की जरूरत है। पशु के रोगग्रस्त भाग की तस्वीर और लघु वीडियो लिंक मालिक द्वारा लिया जा सकता है । मालिक को सीएससी केंद्र का दौरा करना और चिकित्सक की नियुक्ति के लिए पंजीकरण करना होगा। वीडियो गूगल ड्राइव / ड्रॉप बॉक्स लिंक और तस्वीरें को पशु चिकित्सकों की टीम के साथ साझा किया जाएगा । डॉक्टर बिमारी का निदान करेंगे और वीएलई को रोगी के लिए सलाह / पर्चे देंगे। विशेषतः डॉक्टर मोबाइल / लैपटॉप पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मालिक से परामर्श करेंगे। सीएससी एसपीवी डॉक्टर पैनल के निदान / उपचार बाद वीएलई को 30 रुपये के भुगतान करने की जरूरत है । पशु चिकित्सकों का पूल सीएससीएसपीवी द्वारा नामित किया है। डॉक्टरों ने रोगियों का प्रबंधन करने के लिए अपने अलग अलग डैशबोर्ड कर रखे होंगे। डॉक्टर फोन के माध्यम से निर्धारित समय पर वीएलई को फोन या वीडियो चैट कर सकते हैं। स्रोत: अपना सीएससी, भारत सरकार