वीएलई बाजार क्या है वीएलई बाजार भारत में ग्रामीण बाजार उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए एक ई-कॉमर्स सेवा मंच है । यह सीएससी एसपीवी कीएक पहल है, जो वीएलई को हस्तनिर्मित या स्थानीय उत्पादों को बेचने के लिए सक्षम बनाता है साथ ही अपने खुद के ब्रांड का निर्माण करने के लिए अवसर भी देता है । वीएलई पूरे भारत में अपने उत्पादों को प्रस्तावित 2.5 लाख सामान्य सेवा केंद्र के माध्यम से सीएससी ई-कामर्स पोर्टल पर प्रदर्शित कर सकते हैं । इस ई-कामर्स सेवा में सीएससी में आर्थिक गतिविधियों की सुविधा को बढ़ावा मिलेगा और सीएससी के बीच राजस्व को बढ़ाने में मदद मिलेगी। सीएससी एसपीवी कूरियर पार्टनर को भी इस सेवा से जोड़ते है जिससे उत्पादों को समय सीमा के भीतर आसानी से पहुँचाने में सक्षम हो । वीएलई बाजार में उपलब्ध उत्पादों की सूची वीएलई बाजार पूरे भारत में क्षेत्रीय उत्पादों की एक विस्तृत विविधता को अपनी सूची में शामिल करता है जैसे : मधुबनी चित्रकला आगरा के जूते कांगड़ा चित्रों जम्मू-कश्मीर से केसर राजस्थान से हस्तशिल्प पश्चिम बंगाल से जूट के आइटम नगालैंड से शॉल और अन्य आइटम वीएलई बाजार के नए उत्पाद वीएलई बाजार के नए उत्पाद की जानकारी इस लिंक में जाकर देख सकते हैं वीएलई बाजार के नए उत्पाद एक विक्रेता और क्रेता के रूप में वीएलई कैसे एक विक्रेता और क्रेता के रूप में वीएलई लाभ कर सकते हैं - एक विक्रेता के रूप में वीएलई वीएलई क्षेत्रीय उत्पादों की बिक्री से अर्जित कर सकते हैं वीएलई अपने ब्रांड खुद बना सकते हैं सीएससी एसपीवी ई-कामर्स पोर्टल के इस्तेमाल के लिए प्रत्येक उत्पाद के बिक्री पर वीएलई से कमीशन चार्ज करेगा । सीएससी कमीशन उत्पादों, स्थान आदि अनुसार अलग हो सकता है इस पोर्टल के लिए पंजीकरण शुल्क के रूप में वीएलई को 1,000 रुपये का भुगतान करना होगा। (नि:शुल्क पंजीकरण केवल सीमित अवधि के लिए है ) वीएलई को उत्पाद लागत उनके चालू खाते में भेजा जाएगा जो कि ग्राहकों को उत्पाद की डिलीवरी के दो दिन बाद होगा । वीएलई बेचे जाने वाले उत्पादों की पैकिंग के लिए मानक रसद सामग्री (सॉफ्ट कॉपी में सीएससी द्वारा प्रदान की जाएगी ) का उपयोग करेगा । एक क्रेता के रूप वीएलई पोर्टल पर एक बार पंजीकरण चालू खाता नंबर कोई टिन / सीएसटी पंजीकरण नहीं कोई पंजीकरण शुल्क नहीं सीएससी प्रत्येक सफल लेन-देन पर वीएलई को उत्पाद के कुल मूल्य का 5% हिस्सा देगा। वीएलई अपने कमीशन का दावा करने के लिए सीएससी को चालान देगा । वीएलई बाजार में कैसे रजिस्टर करें पंजीकरण के लिए, वीएलई ecommerce@csc.gov.।n के लिए निम्न विवरण भेज सकते हैं ओएमटी पहचान पत्र नाम स्थान मोबाइल नंबर ईमेल आईडी टिन नंबर (अनिवार्य) बेचे जाने वाले उत्पाद कीमत की रेंज (उत्पाद वार) (कूरियर शुल्क और वैट सम्मिलित नहीं होंगें) उत्पाद नमूना की छवि सफेद बैकग्राउंड में अधिक सहायता के लिए, फोन हेल्पलाइन नंबर: 011-49754940 डिस्काउंट ऑफर कूपन कोड "सीएससी स्टार वीएलई" का प्रयोग करें चेकआउट में छूट सीमा: सीमित समय सीमा के लिए डिस्काउंट मूल्य: 5% (कमीशन के 5% से अतिरिक्त) अधिकतम छूट राशि: 250 अन्य डिस्काउंट या पदोन्नति के साथ मान्य नहीं है। स्रोत: वीएलई बाजार