परिचय वह किसान जिनके पास इंटरनेट की सुविधा हैं पोर्टल के माध्यम से रजिस्टर कर सकते हैं अथवा वह पास के सामान्य सेवा केंद्र(सीएससी) में जाकर, ग्राम स्तरीय उद्यमी के द्वारा रजिस्टर हों सकते हैं। पंजीकरण शुल्क पंजीकरण करवाने के लिए एक बार में तीन रुपए का शुल्क ग्राम स्तरीय उद्यमी द्वारा लिया जाएगा। वेब पंजीकरण के लिए किसान कॉल सेंटरलिंक है । रजिस्टर करना है अनिवार्य निम्नलिखित व्यक्तिगत विवरण के रजिस्टर करने के लिए अनिवार्य हैं : नाम मोबाइल नंबर राज्य जिला ब्लाक किसान जानकारी प्राप्त करने के लिये भाषा एवं फसल व गतिविधियों के बारे में अपनी पसंद का चुनाव कर सकता है।'रजिस्टर' बटन दबाने के बाद, एक सत्यापन कोड (वेरिफिकेशन कोड) किसान के मोबाइल पर भेजा जाएगा जो पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए जरूरी है। स्त्रोत: किसान कॉल सेंटर