परिचय अब छात्र कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से " ऑल इंडिया प्री- मेडिकल टेस्ट " एआईपीएमटी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस पहल के तहत ऑल इंडिया प्री- मेडिकल - एआईपीएमटी टेस्ट के छात्रों की ऑनलाइन पंजीकरण फार्म भरने में वीएलई मदद कर सकते हैं और पंजीकरण के दौरान ऑनलाइन भुगतान करने के लिए ई-बटुआ का उपयोग करना बता सकते हैं। सीबीएसई पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान ग्रामीण युवाओं को हो रही असुविधा को दूर करने के लिए , सीएससी ने इस सेवा का विस्तार किया है । इस सेवा का लाभ उठाने के लिए उम्मीदवारों या छात्रों सीएससी को अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा। इस सेवा के वितरण पर वीएलई को कमीशन दिया जायेगा। पंजीकरण प्रक्रिया एमबीबीएस और बीडीएस में दाखिले को होने वाली प्रवेश परीक्षा ऑल इंडिया प्री मेडिकल प्री डेंटल टेस्ट, एआईपीएमटी में ऑनलाइन आवेदन की राह अब आसान हो गई है। पहली बार शुरू की गई कॉमन सर्विस सेंटर की सुविधा से अभ्यर्थी अपना आवेदन भर सकता है। यह सेंटर खोजने में आ रही दिक्कतों को दूर करते हुए सीबीएसई ने सीएससी लोकेटर का लिंक जारी किया है। देशभर के कॉमन सर्विस सेंटर्स ही बन गये है एआईपीएमटी परीक्षा के सुविधा केंद्र सीबीएसई की ओर से जारी सूचना के मुताबिक एआईपीएमटी में इस बार देशभर के कॉमन सर्विस सेंटर्स को ही सुविधा केंद्र बना दिया गया है। गांव-गांव को इंटरनेट से कनेक्ट करने के लिए केंद्र सरकार ने यह पहल की है। उत्तराखंड में इस वक्त 283 ऐसे सेंटर हैं जो कि इंटरनेट से जुड़े हुए हैं। कैसे ढूंढे अपने नजदीकी सीएससी सेंटर को इन केंद्रों की पहचान करना आसान न था। कई दूर दराज के अभ्यर्थी लगातार इसकी खोज कर रहे थे लेकिन नाकाम थे। इस समस्या का दूर करते हुए सीबीएसई ने वेबसाइट पर एक लिंक जारी किया है। इस लिंक पर क्लिक करते ही एक लोकेटर आएगा। इसमें अपने राज्य, जिले, ब्लॉक का नाम फीड करते ही आसपास के सीएससी सेंटर का पता चल जाएगा। इस सेंटर के मोबाइल नंबर पर कॉल करके आप आसानी से उस केंद्र तक पहुंचकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मेडिकल विशेषज्ञ वैभव राय ने बताया कि इसमें यह भी सुविधा है कि अभ्यर्थी अपने गांव का नाम डालकर भी सर्च कर सकता है। इससे आसानी से वह अपने गांव में बैठकर ही ऑनलाइन आवेदन कर सकेगा। इस प्रक्रिया से सीएससी की कमाई और बच्चों की मदद दोनों हो रही है सीएससी सेंटर से ऑनलाइन फॉर्म जमा कराना बाजार के मुकाबले काफी सस्ता है। ईमेल आईडी बनाने, ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने और प्रिंटआउट निकालने का शुल्क 25 रुपये है, जबकि शहर में अगर भरवाया जाए तो यह 100 रुपये से कम न होगा। इसी प्रकार ऑनलाइन शुल्क जमा करने पर 0.5 प्रतिशत का ट्रांजेक्शन शुल्क लगता है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए दस रुपये शुल्क देना होगा जबकि किसी साइबर कैफे में यह शुल्क 50 रुपये तक होता है। आंसर की या रिस्पांस शीट के लिए क्लेम करने पर 25 रुपये शुल्क और प्रति पृष्ठ प्रिंटआउट निकालने पर पांच रुपये खर्च करना होगा। बोर्ड का मकसद कम खर्च पर सही तरीके से गांव के बच्चों का आवेदन पत्र भरवाना है। स्त्रोत: अपना सीएससी, भारत सरकार