भूमिका शहिस्ता खुद का परिचय श्रीमती शुभांगी उर्फ शहिस्ता यूसुफ शेख के रूप में देतीं हैं । वह शारीरिक रूप विकलांग हैं क्योंकि जन्म के बाद से उनके केवल एक ही पैर था। धार्मिक और सामाजिक चुनौतियों का सामना करना के बावजूद उन्होंने साहस और दृढ़ संकल्प के साथ सभी चुनौतियों का सामना करा और सफलतापूर्वक पिछले 5 सालों से राजगुरुनगर में सीएससी की गतिविधियाें में शामिल हैं। ई-शासन के माध्यम से देखा कारोबारी बनने का सपना जब उनसे पूछा गया कि कैसे उन्हें सीएससी योजना के बारे में पता चला तो उन्होंने बताया कि 2012 में महा ई सेवा केंद्र के माध्यम से उन्हें इस अवसर के बारे में पता चला और उनके पति ने उसे पूछा कि क्या वह अपने 4 महीने के बच्चे के साथ उस काम को करने में सक्षम हैं। लेकिन एक उद्यमी होने के नाते और एक नई पहचान बनाने के लिए उन्होंने इस अवसर पर हाँ करदी। यह एक समय था जब वे आर्थिक रूप से संघर्ष कर रहे थे। जल्द ही उनके हति और उनकी माँ ने मेरा समर्थन किया। उसकी माँ ने कहा, तुम वीएलई कारोबार संभालो और मैं घर पर बच्चे को संभाल लूंगी। उनके पति ने हमेशा उनके कार्य को सराहा। बीएससी स्नातक होने के नाते उन्होंने कंप्यूटर कोर्स किया जिससे सीएससी को समझ पाना उनके लिए और आसान हो गया। वह गर्व से बताती है कि वह पुणे में उनका आधार कार्ड नामांकन केंद्र शीर्ष पर है और राष्ट्रीय डिजिटल साक्षरता मिशन के लिए 1200 लोगों का दाखिला भी लिया । स्रोत: सीएससी इंडिया