भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने मतदाता पहचान पत्रों को आधार कार्ड से जोड़ने का अभियान शुरू किया है। इस अभ्यास का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि एक मतदाता केवल एक ही निर्वाचन क्षेत्र में अथवा एक ही निर्वाचन क्षेत्र में केवल एक बार पंजीकृत हो। आधार को EPIC से कैसे लिंक करें? आधार को ईपीआईसी से जोड़ने के लिए मतदाताओं को फॉर्म 6बी में ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करना होगा। आधार को EPIC से ऑनलाइन लिंक करना मतदाता निम्नलिखित विकल्पों में से किसी एक का उपयोग करके अपने आधार को अपने ईपीआईसी (मतदाता पहचान पत्र) से जोड़ सकते हैं: राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल के माध्यम से https://voters.eci.gov.in/ पर जाएं अगर आपके पास अकाउंट है तो लॉग इन करें । अगर नहीं है तो अकाउंट बनाएं सफल लॉगिन पर अपने आधार का विवरण भरें - नाम, आधार संख्या, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी। विवरण सफलतापूर्वक प्रस्तुत करने पर, आप दर्ज किए गए आधार विवरण को निम्नलिखित तरीकों से प्रमाणित कर सकते हैं। स्व-प्रमाणीकरण के साथ: अपने आधार नंबर से जुड़े मोबाइल नंबर पर प्राप्त होने वाले ओटीपी का उपयोग करके आधार को प्रमाणित करें। स्व-प्रमाणीकरण के बिना: यदि आपका मोबाइल नंबर आपके आधार से जुड़ा नहीं है या आप स्व-प्रमाणीकरण का उपयोग करके प्रमाणीकरण करने में असमर्थ हैं, तो आप आधार कार्ड की एक प्रति अपलोड कर सकते हैं। सफल प्रमाणीकरण पर, आपका आधार और EPIC लिंक हो जाएगा। वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से मोबाइल ऐप 'वोटर हेल्पलाइन' को प्ले स्टोर (एंड्रॉइड के लिए) या ऐप स्टोर (आईओएस के लिए) से डाउनलोड करें। मतदाता पंजीकरण विकल्प पर क्लिक करें निर्वाचन प्रमाणीकरण प्रपत्र (फॉर्म 6बी) पर क्लिक करें मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP भेजें पर क्लिक करें प्राप्त ओटीपी की प्रविष्टि के माध्यम से अपना मोबाइल नंबर सत्यापित करें मतदाता पहचान पत्र दर्ज करें और अपना मतदाता पहचान पत्र विवरण प्राप्त करें और सबमिट करें आधार नंबर, मोबाइल नंबर और स्थान दर्ज करें और सबमिट करें विवरण जांचें और सबमिशन की पुष्टि करें। ऑफलाइन मतदाता केंद्र के माध्यम से आप अपने संबंधित निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी के कार्यालय में या अपने विधान सभा क्षेत्र के मतदाता सहायता केंद्र में भरे हुए फॉर्म 6बी के साथ ईपीआईसी कार्ड और आधार कार्ड की प्रतियां जमा कर सकते हैं। स्रोत : ईसीआई