एक राष्ट्र एक राशन कार्ड राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत राशन कार्डों की राष्ट्रव्यापी पोर्टेबिलिटी के लिए विभाग द्वारा वन नेशन वन राशन कार्ड (ONORC) योजना लागू की जा रही है। यह प्रणाली सभी NFSA लाभार्थियों, विशेष रूप से प्रवासी लाभार्थियों को बायोमेट्रिक/आधार प्रमाणीकरण के साथ मौजूदा राशन कार्ड के माध्यम से देश में किसी भी उचित मूल्य की दुकान (FPS) से पूर्ण या आंशिक खाद्यान्न का दावा करने की अनुमति देती है। यह प्रणाली उनके परिवार के सदस्यों को, यदि कोई हो, उसी राशन कार्ड पर शेष खाद्यान्न का दावा करने की अनुमति देती है। मेरा राशन मोबाइल ऐप उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के तहत खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने एनएफएसए लाभार्थियों, विशेष रूप से प्रवासी लाभार्थियों, एफपीएस डीलरों और अन्य संबंधित हितधारकों के बीच विभिन्न ओएनओआरसी संबंधित सेवाओं की सुविधा के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन "मेरा राशन" विकसित किया है। मोबाइल ऐप की मुख्य विशेषताएं इस एप्लिकेशन की कुछ प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं: लाभार्थी निकटतम उचित मूल्य की दुकान की पहचान और पता लगा सकते हैं। लाभार्थी आसानी से अपना विवरण देख सकते हैं: खाद्यान्न पात्रता हाल के लेनदेन आधार सीडिंग की स्थिति प्रवासी लाभार्थी एप्लीकेशन के माध्यम से अपने प्रवासन विवरण पंजीकृत करा सकते हैं। लाभार्थियों के लिए सुझाव/प्रतिक्रिया दर्ज करने का विकल्प। यह एप्लीकेशन फिलहाल अंग्रेजी और हिंदी में उपलब्ध है। इसकी उपयोगिता में सुधार लाने तथा अतिरिक्त सेवाएं प्रदान करने के लिए समय के साथ एप्लिकेशन में और अधिक कार्यक्षमताएं जोड़ी जाएंगी। ऐप डाउनलोड कैसे करें एंड्रॉइड मोबाइल के लिए ऐप डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें ।