भारत : एक परिचय देश के अन्य नाम - हिन्दुस्तान, इंडिया, आर्यव्रत , भारत देश की राजधानी - नई दिल्ली देश का क्षेत्रफल - 32,87,263 भारत की राष्ट्रभाषा - हिंदी कुल राज्य - 29 केंद्र शासित प्रदेश - 7 कुल जिले - 640 कुल गाँव - 6.40 लाख (लगभग) देश का अक्षांशीय विस्तार - 84०उत्तरी अक्षांश से 37०6’ उत्तरी अक्षांश तक देश का देशान्तरीय विस्तार - 68०7’ पूर्वी देशांतर से 97०25’पूर्वी देशांतर तक पूर्व से पश्चिम तक देश का विस्तार - 2,934 कि. मी. उत्तर से दक्षिण तक देश का विस्तार - 3,21,4 कि. मी. मानक समय के लिए चयनित स्थान - इलाहबाद देश के दक्षिण छोर से भूमध्य रेखा की दूरी - 876 कि.मी. देश की मुख्य भूमि पर सबसे दक्षिणी छोर - कन्याकुमारी भारत की स्थलीय सीमा कुल लम्बाई - 15,200 कि. मी. भारत की सीमा से सटे देश - नेपाल, भूटान, चीन, श्रीलंका, बांग्लादेश, म्यांमार, पाकिस्तान भारतीय सीमा को स्पर्श करनेवाला सागर तथा समुद्र - हिन्द महासागर, अरब महासागर बंगाल की खाड़ी राष्ट्रीय आदर्श शब्द - सत्यमेव जयते राष्ट्रीय फल - आम राष्ट्रीय फूल - कमल राष्ट्रीय खेल - हॉकी सबसे अधिक वर्षा का स्थान - मसिनारम (मेघालय) सर्वाधिक घनी आबादी वाला राज्य - बिहार सबसे अधिक वनों वाला राज्य - असम सबसे अधिक जनसंख्या वाला नगर - मुम्बई सबसे पूर्वी राज्य - अरूणाचल प्रदेश सबसे पश्चिमी राज्य - गुजरात सबसे उत्तरी राज्य - कश्मीर सबसे दक्षिणी राज्य - तमिलनाडू सर्वाधिक गानों वाली फिल्म - इन्द्रसभा (1933) सबसे तेज गति से चलनेवाली रेलगाड़ी - शताब्दी एक्सप्रेस (नई दिल्ली से भोपाल) सबसे महँगा नगर - बैंगलोर सर्वाधिकार प्रदूषण फ़ैलाने वाला शहर - कलकाता भारत की कुल भाषाएँ - 1952 (लगभग) सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान - भारत रत्न सर्वाधिकार अनूसूचित जाति वाला राज्य - उत्तर प्रदेश सर्वाधिक अनूसूचित जनजाति वाला राज्य - मध्यप्रदेश सर्वाधिक साक्षरता वाला राज्य - केरल (93.91 प्रतिशत) सबसे कम वर्ष का स्थान - लेह भारत के राष्ट्रपति भारतीय संविधान के अनुसार राष्ट्रपति में संघ की कार्यपालिका शक्ति निहित होती है अथार्त राष्ट्रपति कार्यपालिका की औपचारिक शक्ति का प्रधान होता है । राष्ट्रपति की योग्यताएं – 1. वह भारत का नागरिक हो 2. वह 35 वर्ष की आयु पूरी कर चुका हो 3. वह लोकसभा का सदस्य चुने जाने की सभी योग्यता रखता हो राष्ट्रपति का निर्वाचन – राष्ट्रपति का निर्वाचन अप्रत्यक्ष रीति से होता है । संसद के कोनो सदनों के निर्वाचित सदस्य तथा राज्यों की विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्य भाग लेते हैं । राष्ट्रपति के निर्वाचन में अनुपातिक प्रतिनिधि प्रणाली के अंतर्गत एकल संक्रमणिय मत्त पद्धति का प्रयोग किया जाता है । इस पद्धति में मतदान गुप्त होता है और निर्वाचन में सफलता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार को एक निश्चित कोटा प्राप्त करना आवश्यक होता है । न्यूनतम कोटा – दिए गए मतों की संख्या - राष्ट्रपति पद हेतु प्रत्याशियों की संख्या कार्यकाल–राष्ट्रपति का कार्यकाल सामान्यत: 5 वर्ष का होता है । यदि राष्ट्रपति का पद अवधि से पूर्व रिक्त होता है तो ऐसी स्थिति में नये राष्ट्रपति का निर्वाचन शेष आवधि के लिए न होकर अगले पांच वर्षो तक के लिए किया जाता है । राष्ट्रपति द्वारा शपथ-राष्ट्रपति को अपना पद ग्रहण करने से पहले मुख्य न्यायाधीश या उसकी अनुपस्थिति में उच्चतम न्यायालय में उपलब्ध वरिष्ठतम न्यायाधीश के समक्ष अपने पद गोपिनियता की शपथ लेनी पड़ती है । राष्ट्रपति के कार्य व शक्तियाँ 1. कार्यपालिका संबंधी शक्तियां – राष्ट्रपति महत्वपूर्ण अधिकारियों जैसे- प्रधानमंत्री ,उसकी सलाह से अन्य मंत्रीगण राज्यपाल, उच्च तथा उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश, संघीय लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं, सदस्य, व राजदूत आदि की नियुक्ति करता है । 2.न्याय संबंधी अधिकार – राष्ट्रपति को अपराधियों को रक्षा करने या इनके दंड को स्थागित या कम करने अधिकार प्राप्त है । 3. संकट कालीन शक्तियाँ – राष्ट्रपति को निम्न संकट कालीन शक्तियाँ प्राप्त हैं – (क) राष्ट्रीय संकट घोषित करने की शक्तियाँ । (ख) वित्तीय संकट घोषित करने की शक्तियाँ । (ग) युद्ध, बाहरी आक्रमण या सशस्त्र विद्रोही में स्थिति में संबंधित संकटकालीन व्यवस्था । भारत के उपराष्ट्रपति भारत के उपराष्ट्रपति राज्य सभा का पदेन सदस्य होता है और अन्य कोई लाभ का पड़ धारण नहीं करता है । योग्यताएँ- 1. वह भारत का नागरिक हो । 2. उसकी आयु 35 वर्ष से कम न हो । 3. राज्यसभा का सदस्य निर्वाचित होने के योग्य हो । निर्वाचन – उपराष्ट्रपति का निर्वाचन संसद के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन में होता है इसका निर्वाचन प्रतिनिधित्व प्रणाली के अंर्तगत एकल संक्रमणीय मत पद्धति से होता है । कार्यकाल – उपराष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है । वह स्वेच्छा से अपना पद छोड़ सकता है या राज्यसभा अपने कुल सदस्यों के बहुमत से उसे हटाने का प्रस्ताव पारित कर दे । उपराष्ट्रपति के कार्य – 1. कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में कार्य 2. राज्यसभा के सभापति के रूप में । 3. दिल्ली विश्वविद्यालय के पदेन कुलपति का कार्य । भारत के प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री संघ कार्यपालिका का प्रमुख होता है । निर्वाचन तथा नियुक्ति – प्रधानमंत्री की नियुक्ति राष्ट्रपति करता है । जो लोकसभा में बहुमत प्राप्त दल का नेता होता है, वह राष्ट्रपति से मिलकर सरकार बनाने का दावा करता है, इसके बाद उस व्यक्ति को राष्ट्रपति द्वारा प्रधानमंत्री पद.पर नियुक्ति किया जाता है । फिर भी कुछ ऐसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है जिनमें राष्ट्रपति प्रधानमंत्री की नियुक्ति में विवेक का प्रयोग कर सकें । लोकसभा में किसी दल को स्पष्ट बहुमत प्राप्त न हो । जब राष्ट्रपति लोकसभा को भंग कर कुछ समय की लिए किसी को प्रधानमंत्री नियुक्त कर दें। अधिकार के कार्य – प्रधानमंत्री राष्ट्रपति तथा मंत्रिमंडल के बीच में कड़ी का कार्य करता है । प्रधानमंत्री मंत्रिपरिषद का निर्माण करता है । प्रधानमंत्री किसी भी मंत्री को एक स्थान से दुसरे स्थान पर हस्तांतरित करता है । प्रधानमंत्री मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करता है । मंत्रिपरिषद मंत्रिपरिषद का गठन – मंत्रिपरिषद में एक प्रधानमंत्री तथा आवश्यकतानुसार अन्य मंत्री होते हैं । मंत्रिपरिषद और मंत्रिमंडल - मंत्रिपरिषद में प्रधानमंत्री कैबिनेट मंत्री, राजमंत्री, और उपमंत्री सम्मिलित होते हैं जबकि मंत्रिमंडल में प्रधानमंत्री व कैबिनेट स्तर के मंत्री ही सम्मिलित होते हैं । संसद – संविधान के अनूच्छेद 79 के अनुसार संघ के लिए एक संसद होगी जो राष्ट्रपति और दो सदनों से मिलकर बनेगी । संसद लोकसभा – संघीय संसद का प्रथम सदन या निम्न सदन लोकसभा कहलाता है । इसकी व्यवहारिक सदस्यों की संख्या 545 होती है लोकसभा का गठन 17 अप्रैल 1952 को हूआ था । निर्वाचकों की योग्यता – लोकसभा के सदस्यों का निर्वाचन वयस्क मताधिकार के आधार पर होता है । सभी भारतीय नागरिक जिनकी आयु 18 वर्ष या अधिक है, जो पागल और दिवालिया नहीं है तथा जिन्हें संसद के कानून से किसी अपराध, भ्रष्टाचार या अन्य किसी कारण से मतदान के अधिकार से वंचित न कर दिया गया हो, को मत देने का अधिकार है । सदस्यों की योग्यतायें वह व्यक्ति भारत के नागरिक हो । वह किसी न्यायालय द्वार पागल या दिवालिया घोषित न किया गया हो । कार्यकाल- लोकसभा का कार्यकाल 5 वर्ष है । राष्ट्रपति प्रधानमंत्री के परामर्श पर लोकसभा को उसके निश्चित अवधि से भी भंग कर सकता है । शक्तियाँ व कार्य – 1. वित्तीय शक्तियों के अंर्तगत बजट पारित करना । संविधान संशोधन संबंधी शक्तियाँ । राष्ट्रपति तथा उपराष्ट्रपति के निर्वाचन में निर्वाचक मंडल के रूप में कार्य करना । लोकसभाअध्यक्ष के कार्य व शक्तियाँ – व्यवस्था संबंधी शक्तियाँ । निरिक्षण तथा भर्त्सना संबंधी शक्तियाँ प्रशासन संबंधी शक्तियाँ विधायी तथा अन्य कार्य । संसद राज्यसभा संघीय संसद का उच्च या द्वितीय सदन राज्यसभा कहलाता है । इसकी व्याहारिक सदस्यों की संख्या 245 है । राज्य सभा का गठन 3 अप्रैल 1952 को हूआ था । सदस्यों की योग्यताएँ – 1. वह भारत का नागरिक हो । 2. उसकी आयू 30 वर्ष से कम न हो । 3. वह किसी लाभ के पद पर न हो, विकृत मस्तिष्क का न हो । कार्यकाल – राज्य सभा एक स्थायी सदन है । इसके सदस्यों का कार्यकाल 6 वर्ष का होता है । इसके एक तिहाई सदस्य प्रति दो वर्ष बाद सेवा निवृत हो जाते हैं और नये एक तिहाई सदस्य चुनकर पहुंचते हैं । भारत का उपराष्ट्रपति पदेन राज्यसभा का सभापति होता है । राज्यसभा की शक्तियाँ एवं कार्य – सदस्यों के स्थान को रिक्त करने का अधिकार । राज्य सूची में दिए गए विषयों पर कानून बनाने का अधिकार । अखिल भारतीय सेवाओं की व्यवस्था । उच्चतम न्यायालय उच्चतम न्यायालय भारत में न्याय के क्षेत्र में सबसे बड़ा होता है ।इसमें एक मुख्य न्यायाधीश और 25 अन्य न्यायाधीश होते हैं ,न्यायाधीशों की नियुक्ति – इनकी नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा मुख्य न्यायाधीश के परामर्श के आधार पर की जाती है । योग्यताएँ – वह भारत का नागरिक हो । जो किसी न्यायालय में 5 वर्ष तक न्यायाधीश रह चुका हो कार्यकाल तथा महाभियोग – न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष निर्धारित की गयी है किन्तु संसद द्वारा इनके विरूद्ध महाभियोग का प्रस्ताव पारित कर देने पर राष्ट्रपति इन्हें पद से हटा सकता है । क्षेत्राधिकार एवं शक्तियाँ – प्रारंभिक क्षेत्राधिकार अपीलीय क्षेत्राधिकार परामर्शवादी क्षेत्राधिकार । उच्च न्यायालय उच्चतम न्यायालय राज्य का प्रमुख सर्वोच न्यायालय होता है । न्यायाधीशों की नियुक्ति – उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति राष्ट्रपति, भारत के मुख्य न्यायाधीश और उस राज्य के राज्यपाल की परामर्श से होती है । योग्यताएँ – भारत का नागरिक हो । कम से कम 10 वर्ष तक न्यायिक पड़ धारण कर चुका हो । कार्यकाल - उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों का कार्यकाल 62 वर्ष की आयु तक निश्चित किया गया है है परंतु इससे पूर्व भी वे पद त्याग कर सकते हैं या संसद अपने दो तिहाई बहुमत से महाभियोग लगाकर उन्हें पद से हटा सकती है । शक्तियाँ तथा अधिकार क्षेत्र – अपीलीय क्षेत्राधिकार 2. प्रारंभिक क्षेत्राधिकार 3. अंतरण संबंधी अधिकार 4. लेख करने का अधिकार, 5. अधीक्षण क्षेत्राधिकार राज्यपाल राज्यपाल प्रत्येक राज्य में वैधानिक कार्यपालिका का अध्यक्ष होता है । राज्यपाल की नियुक्ति – राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है । एक ही व्यक्ति को दो या दो से अधिक राज्यों का राज्यपाल भी नियुक्ति किया जा सकता है । कार्यकाल – राज्यपाल का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है लेकिन वह तब तक पद पर बना रहता है जब तक की उसका उत्तराधिकारी पद नहीं ग्रहण कर लेता । शक्तियाँ तथा कार्य – कार्यपालिका संबंधी कार्य । विधायी अधिकार अध्यादेश जारी करने का अधिकार वित्तीय अधिकार विवेकाधिकार मुख्यमंत्री विधानसभा में बहुमत प्राप्त दल के नेता मुख्यमंत्री नियुक्त किया जाता है । मुख्यमंत्री ही राज्य की कार्यपालिका का वास्तविक प्रधान है । नियुक्ति – मुख्यमंत्री की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है । मुख्यमंत्री की सलाह पर ही मंत्रिपरिषद का निर्माण किया जाता है । कार्य एवं अधिकार – राज्यपाल को राज्य के प्रशासन तथा विधायन संबंधी सभी प्रस्तावों की जानकारी देना । मुख्यमंत्री मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करता है । राज्यपाल की विधानसभा भंग करने की सलाह देता है । राज्य में असैनिक पदाधिकारीयों के हस्तान्तरण के आदेश जारी करना । राज्य विधानमंडल भारत के प्रत्येक राज्य में एक विधानसभा की स्थापना की गयी है जिसमें दो सदन होते हैं । विधान सभा – विधानसभा वह है जिसमें वयस्क मताधिकार के आधार पर प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित प्रतिनिधियों का एक दल होता है । विधान परिषद् से अधिक शक्तिशाली होती है । विधानसभा के सदस्यों की अधिकतम संख्या 500 और न्यूनतम संख्या 60 होती है । सदस्यों की योग्यता – वह भारत का नागरिक हो उसकी आयु 25 वर्ष हो । संसद द्वारा निर्धारित की गई योग्यता रखता हो । पागल, दिवालिया, व सरकारी कर्मचारी न हो । कार्यकाल – जम्मू कश्मीर को छोड़कर अन्य सभी राज्यों में विधानसभा का कार्यकाल उसके पहली बैठक से 5 वर्ष का है । किन्तु आपात स्थिति में संसद विधानसभा का कार्यकाल एक बार में एक वर्ष तक बढ़ा सकती है । विधानसभा को उसकी निश्चित अवधि से पूर्व भंग किया जा सकता है । शक्तियाँ और कार्य – 1. संविधान संशोधन शक्तियाँ, 2. विधायी शक्तियाँ, 3. प्रशासनिक शक्तियाँ, 4. वित्तीय शक्तियाँ । विधान परिषद् – राज्य के विधानमंडल के दुसरे सदन को विधान परिषद कहते हैं ।विधान परिषद एक स्थाई सदन है । सदस्य संख्या – विधान परिषद की सदस्य संख्या विधानसभा की सदस्य संख्या केक तिहाई से अधिक नहीं होगी । किन्तु जम्मू कश्मीर को छोड़कर विधान परिषद् के सदस्यों की संख्या 40 से कम नहीं होगी । जम्मू कश्मीर में विधान परिषद् के सदस्यों की संख्या 36 है । गठन – विधान सभा का गठन निम्नलिखित 5 आधारों पर किया जाता है । 1/3 सदस्य राज्य की स्थानीय संस्थाओं द्वारा चुने जाते हैं । 1/3 सदस्य विधान मंडल से । 1-1/2 सदस्य स्नातकों द्वारा । 1-1/2 सदस्य अध्यापकों द्वारा तथा शेष 1/6 सदस्य राज्य द्वारा मनोनीत किये जाते हैं । विधानपरिषद् की शक्तियाँ व कार्य – कार्यपालिका संबंधी कार्य कानून निर्माण संबंधी कार्य वित्त संबंधी कार्य । केन्द्रीय मंत्रीमंडल राष्ट्रिपति – श्री प्रणव मुखर्जी उपराष्ट्रपति – हामिद अंसारी नरेंद्र मोदी – प्रधान मंत्री, लोक शिकायत और पेंशन, परमाणु ऊर्जा व अंतरिक्ष विभाग कैबिनेट मंत्री सुषमा स्वराज - विदेश और प्रवासी भारतीय मामले अरूण जेटली - वित्त रक्षा और कंपनी मामले नितिन गडकरी - भूतल परि. एवं उच्च राष्ट्रीय पथ, जहाजरानी उमा भारती - जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा सफाई कलराज मिश्रा - सूक्ष्म. मध्यम एवं लघु उद्योग राजनाथ सिंह - गृह मंत्रालय अनंत कुमार - रसायन एवं उर्वरक अशोक गणपति - नागरिक उड्डयन हरसिमरत कौर - खाद्य प्रसंस्करण उद्योग जुएल उराँव - आदिवासी मामले थावर चंद - सामाजिक न्याय और अधिकारिता डॉ. हर्षवर्धन - स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण वेकैया नायडू - शहरी विकास, आवास ववं संसदीय मामले डी. वी. एस गौड़ा - रेलवे मंत्रालय नजमा हेपतुल्ला - अल्पसंख्यक मामले रामविलास पासवान - उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्व. वितरण मेनका गाँधी - महिला एवं बाल विकास रविशंकर प्रसाद - कानून एवं न्याय, संचार एवं सूचना तकनीक अनंत गीते - भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम राधा मोहन - कृषि मंत्रालय स्मृति ईरानी - मानव संसाधन मंत्री राज्य मंत्री वी. के. सिंह - पूर्वोत्तर क्षेत्र का विकास, विदेश, प्रवासी मामले संतोष गंगवार - कपड़ा, जल संसाधन, नदी विकास, गंगा सफाई धर्मेन्द्र प्रधान - पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस प्रकाश जावडेकर - सूचना एवं प्रसा. वन, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन जिंतेंद्र सिंह - विज्ञान एवं प्रौद्यो., परमाणु ऊर्जा,अंतरिक्ष विज्ञान राव इन्द्रजीत - योजना, सांख्यि.एवं के, कार्यान्वयन, रक्षा एस. वाई. नायक - पर्यटन मंत्रालय एस. सोनवाल - कौशल विकास, उद्यमिता, युवा मामले, खेल पीयूष गोयल - ऊर्जा कोयला एवं अक्षय ऊर्जा निर्मला सीतारमण - वाणिज्य एवं उद्योग, वित्त, कम्पनी मामले राज्य मंत्री मनोज सिन्हा - रेलवे किरण रिजीजू - गृह जी. एम्. सिद्धेश्वर - नागरिक उड्डयन निहाल चंद - रसायन एवं उर्वरक उपेन्द कूशवाहा - ग्रामीण – विकास, पंचायती राज, पेय एवं सफाई पी. राधाकृष्णन - भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम कृष्णा पाल - भूतल परिवहन एवं उच्च राजपथ, जहाज रानी संजीव कु. बलयान - कृषि, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मनसुख भाई वसावा - आदिवासी मामले रावसाहेब दानवे - उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सर्व. वितरण विष्णुदेव साय - खान, स्टील, श्रम एवं रोजगार सुदर्शन भगत - सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता । देश के उच्च न्यायालय नाम स्थापना वर्ष राज्य क्षेत्रीय अधिकारिता मूल स्थान खंडपीठ मुम्बई 1862 महाराष्ट्र, गोवा,दादरा एवं नागर मुम्बई नागपुर पणजी तथा दमन एवं दीव तथा औरंगाबाद पोर्ट ब्लेयर कोलकाता 1862 पश्चिम बंगाल, अंडमान और कोलकाता (चलपीठ) निकोबार द्वीप समूह चेन्नई 1862 तमिलनाडू, पांडिचेरी चेन्नई --- इलाहबाद 1866 उत्तर प्रदेश इलाहबाद लखनऊ कर्नाटक 1884 कर्नाटक बंगलौर ----- पटना 1916 बिहार पटना ----- जम्मू-कश्मीर 1928 जम्मू कश्मीर श्री नगर जम्मू कश्मीर गुवाहाटी 1948 उत्तर –पूर्वी राज्य गुवाहाटी कोहिमा उड़ीसा 1948 उड़ीसा कटक ---- राजस्थान 1949 राजस्थान जोधपुर जयपुर आन्ध्र प्रदेश 1954 आंध्रप्रदेश हैदराबाद ----- मध्य प्रदेश 1956 मध्य प्रदेश जबलपुर ग्वालियर, इंदौर केरल 1958 केरल, लक्षद्वीप अर्नाकुलम ----- गुजरात 1960 गुजरात अहमदाबाद ----- दिल्ली 1966 दिल्ली दिल्ली ----- हिमाचल प्रदेश 1971 हिमाचल प्रदेश शिमला ----- पंजाब-हरियाणा 1975 सिक्किम चंडीगढ़ ----- सिक्किम 1975 सिक्किम गंगटोक ----- छत्तीसगढ़ 2000 छत्तीसगढ़ बिलासपुर ----- उत्तराखंड 2000 उत्तरांचल नैनीताल ----- झारखंड 2000 झारखण्ड राँची ----- भारत के प्रमुख नगर एवं उसके संस्थापक नगर संस्थापक नगर संस्थापक पाटलिपुत्र अजातशत्रु श्रीनगर अशोक अहमदाबाद अहमदशाह अहमद नगर अहमद निजाम शाह आगरा सिकन्दर लोदी अमृतसर गुक रामदास आधुनिक डीडीगूल हैदर अली भोपाल राजा भोग कश्मीर समसूद्दीनशाह गुजरात मुजफ्फरशाह जौनपुर फिरोज शाह तुगलक फिरोजाबाद फिरोजशाह तुगलक फतेहाबाद फिरोजशाह तुगलक फिरोज पूर फिरोज शाह तुगलक शाहजहाना बाद शाहजहाँ अजमेर राजा अजयदेव चौहान हिसार फिरोजशाह तुगलक फ़तेह पूर सिकरी अकबर इंदौर महलरराव होल्कर उदयपुर महाराणा उदय सिंह जयपुर सवाई जयसिंह बीकानेर बीका बीजापुर यूसुफ़ आदिल शाह चेन्नई फ्रांसिस डे भारतीय इतिहास की प्रमुख लड़ाईयां कलिंग की लड़ाई – 261 ई. पू. में सम्राट तथा कलिंग देश के बीच हुई, इसमें हुए भारी विनाश ने अशोक का हृदय परिवर्तन कर दिया था । पानीपत का प्रथम युद्ध (1526)- इस युद्ध में बाबर ने इब्राहिम लोदी को हराया और भारत में मुगल साम्राज्य की लिए रास्ता साफ हो गया । पानी पत का द्वितीय युद्ध (1556)- अकबर ने हेमू को हराया । इससे अफगान शासन का अंत हूआ और मुगलों के लिए रास्ता साफ हो गया । हल्दी घाटी का युद्ध (1576) – अकबर ने राणा प्रताप को प्रताप को पराजित किया । राणा प्रताप को अरावली की पहाड़ियों में शरण लेनी पड़ी । पानीपत का तीसरा युद्ध (1761) – अहमद शाह अब्दाली ने मराठों को हराया । इस पराजय में मराठा शक्ति को एक जबरजस्ती धक्का लगा । बक्सर का युद्ध (1764) सर हेक्टर मुनरों के नेतृत्व में अंग्रेजों ने कासिम शूजाऊद्दौला और शाह आलम द्वितीय की संगठित सेना को हराया । इस युद्ध ने अंग्रेजों को भारत वर्ष में सर्वोच्च बना दिया । भारत- पाक युद्ध (1965)- भारत और पाकिस्तान के बीच अनिर्णित लड़ाई हुई । ताशकंद समझौते के द्वारा की पुन: शांति स्थापना की गयी । भारत- पाक युद्ध (1971) – भारत और बंग्लादेश की सेनाओं ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करके बांग्लादेश में पाकिस्तान की सेना को आत्मसमर्पण के लिए विवश किया । पश्चिम अंचल में 18 दिसंबर, 1971 के युद्ध विराम के द्वारा लड़ाई बंद हुई और बंग्लादेश को स्वतंत्रता मिली । भारतीय ऐतिहासिक स्थल स्थल स्थान स्थल स्थान आनंद भवन इलाहबाद अजन्ता की गुफाएँ औरंगाबाद अजमेर का किला जयपुर अमरनाथ की गुफा कश्मीर हवा महल जयपुर पांच महल फतेहपुर सिकरी स्वर्ण मंदिर अमृतसर इमामबाड़ा लखनऊ चिलका झील उड़ीसा ताजमहल आगरा गोलघर पटना ब्लैक पैगोडा कोणार्क जगन्नाथ मंदिर पुरी लक्ष्मी विकास महल बड़ोदा चारमिनार हैदराबाद लालगढ़ महल बीकानेर बृंदावन बाग मैसूर गोल गुम्बज बीजापुर बीबी का मकबरा औरंगाबाद वृहदेश्वर मंदिर तंजौर जल महल उदयपुर रायगढ़ का किला महाराष्ट्र एलोरा का गुफा औरंगाबाद दिलवाड़ा का मंदिर माउन्ट आबू सूर्य मंदिर कोणार्क कुतूबमीनार दिल्ली इंडिया गेट दिल्ली शांति वन दिल्ली राजघाट दिल्ली जंतर-मंतर दिल्ली जय स्तम्भ चितौड़गढ़ शेरशाह का मकबरा सासाराम निशात बाग़ श्रीनगर सुन्दर वन प. बंगाल विश्वनाथ मंदिर वाराणसी आगा खां पैलस पूणे, महाराष्ट्र खुजराहो भोपाल जोग प्रपात मैसूर चीनी केशव मंदिर बेलूर बुलंद दरवाजा फतेहपुर सिकरी कैलाश मंदिर एलोरा सारनाथ वाराणसी शालीमार बाग़ कश्मीर विक्टोरिया महल कोलकाता साँची का स्तूप मध्य प्रदेश गोमतेश्वर मूर्ति श्रवणबेलगोला (कर्नाटक) बिछौला झील उदयपुर एलिफेंटा की गुफाएँ मुम्बई अरविन्द आश्रम पांडिचेरी महाकालेश्वर का मंदिर उज्जैन मीनाक्षी मंदिर मदुराई नटराज मंदिर चेन्नई हैगिंग गार्डन मुम्बई हावड़ा ब्रिज कोलकाता शंताक्रूज मुम्बई भारत में प्रथम प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद प्रथम उपराष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू प्रथम सेनाध्यक्ष जर्नल करियापा प्रथम मुख्य न्यायाधीश हरिलाल जे. कनिया प्रथम यूरोपीय आक्रमणकारी सिकंदर (326 ई. पूर्व ) प्रथम मुस्लिम आक्रमणकारी मुहम्मद बिन कासिम (712 ई.) प्रथम मुगल बादशाह बाबर (1326 ई.) प्रथम नोबेल पुरस्कार विजेता रवीन्द्रनाथ टैगोर (1913,साहित्य) एवरेस्ट शिखर पर पहुँचने वाला प्रथम व्यक्ति तेनजिंग नोगें (1953) प्रथम अन्तरिक्ष यात्री राकेश शर्मा (1984) प्रथम आणविक परिक्षण पोखरण (1974 ) प्रथम विश्वविद्यालय स्थापित कलकत्ता प्रथम रेल सेवा प्रारंभ बम्बई से ठाण, 35 कि.मी.(1853) प्रथम एशियाई खेल दिल्ली (1951) प्रथम आम चुनाव 1952 प्रथम फिल्म पुंडलिक (1912) प्रथम पूर्ण स्वदेशी फिल्म राजा हरीशचंद्र (1913) प्रथम बोलती फिल्म आलम आरा (1931) प्रथम रेडियो प्रसारण बम्बई- कलकाता से प्रारंभ (1937) नोबेल पुरस्कार प्राप्त प्रथम भारतीय बैज्ञनिक सी.बी. रमण प्रथम शतरंज ग्रैंड मास्टर विश्वनाथन आनंद प्रथम बिजली घर तारापुर प्रथम सेल्यूलर फोन सेवा कलकत्ता में 31 जुलाई 1995 से प्रथम भारतीय मिस्टर यूनिवर्स मोनोतोश राय (1951) प्रथम व्यक्तिगत ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा (बीजिंग 2008, निशानेबाजी) भारत में प्रथम (अन्य) भारत का प्रथम परमाणू रिएक्टर अप्सरा भारत का प्रथम परमाणू पनडूब्बी आई.एन.एस.चक्र भारत का प्रथम पनडूब्बी आई. एन.एस. कावेरी भारत का प्रथम विमानवाहक पोत आई. एन. एस.विक्रांत भारत का प्रथम माध्यम दूरी वाला मिसाइल अग्नि भारत का प्रथम प्रक्षेपात्र पृथ्वी भारत का प्रथम का आण्विक केंद्र तारापुर भारत का प्रथम खुला विश्वविद्यालय आन्ध्रप्रदेश खुला विश्वविद्यालय प्रथम एशियाई खेल का आयोजन नई दिल्ली भारत का प्रथम विश्वविद्यालय नालंदा विश्वविद्यालय भारत का प्रथम दूरदर्शन केंद्र नई दिल्ली देश में पहली बार दूरदर्शन में रंगीन कार्यक्रमों का प्रसारण – 15 अगस्त, 1982 प्रथम मूक फिल्म राजा हरीशचंद्र (निर्माता फल्के -1912) प्रथम बोलती फिल्म आलम आरा (आर्देशर ईरानी -1931) भारत का प्रथम टेक्निकलर फिल्म झाँसी की रानी भारत का प्रथम – 3-डी फिल्म माई डियर कुट्टी चातन प्रथम फूटबाल क्लब मोहन बगान, कोलकाता (1889 से ) प्रथम प्रायोजित सीरियल हमलोग (1984) भारत का प्रथम समाचार – पत्र बंगाल गजट (1780) प्रथम महिला रोजगार कार्यालय जयपुर प्रमुख राज्यों के स्थापना दिवस 1 जनवरी : नागालैंड दिवस 21 जनवरी : मणिपुर, मेघालय एवं त्रिपुरा दिवस 6 फरवरी : जम्मू कश्मीर दिवस 20 फरवरी : मिजोरम एवं अरूणाचल प्रदेश दिवस 11 मार्च : अंडमान – निकोबार द्वीपसमूह दिवस 22 मार्च : बिहार दिवस 30 मार्च : राजस्थान दिवस 1 अप्रैल : उत्कल (उड़ीसा दिवस) 14 अप्रैल : तमिलनाडू दिवस 15 अप्रैल : हिमाचल प्रदेश 1 मई : गुजरात एवं महाराष्ट्र दिवस 16 मई : सिक्किम दिवस 1 नवम्बर : उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, केरल एवं आन्ध्र प्रदेश दिवस 15 नवम्बर : झारखण्ड दिवस 19 दिसम्बर : गोवा दिवस 2 जून : तेलंगाना दिवस प्रमुख राष्ट्रीय तिथियाँ जनवरी 12 - राष्ट्रीय युवा दिवस (स्वामी विवेकानंद का जन्म दिवस) जनवरी 15 - थल सेना दिवस जनवरी 23 - नेजाजी सुभाष चन्द्र बोस जयंती, कुष्ठ निवारण जनवरी 26 - गणतंत्र दिवस (भारत) जनवरी 30 - शहीद दिवस, राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण दिवस फरवरी 4 - चौरा चौरी दिवस फरवरी 12 - उत्पादकता दिवस और सर्वोदय दिवस फरवरी 24 - केंद्रीय आबकारी दिवस फरवरी 28 - राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (रमण प्रभाव खोज दिवस) मार्च 4 - राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मार्च 29 - आर्य समाज स्थापना दिवस अप्रैल 1 - मूर्ख दिवस अप्रैल 5 - राष्ट्रीय सामुदायिक दिवस अप्रैल 7 - महिला चिकित्सा दिवस अप्रैल 10 - जल संसाधन दिवस अप्रैल 13 - जलियावाला बाग़ हत्याकांड स्मृति दिवस अप्रैल 16 - भारतीय रेल परिवहन दिवस अप्रैल 18 - आजाद हिन्द फ़ौज दिवस मई 11 - प्रौद्योगिकी दिवस मई 18 - पोखरण परमाणु विस्फोट दिवस जून 1 - बाल रक्षा दिवस जून 28 - गरीब दिवस जुलाई 1 - डॉक्टर्स दिवस, भारतीय स्टेट बैंक स्थापना दिवस जुलाई 26 - कारगिल विजय दिवस अगस्त 2 - मित्र दिवस अगस्त 9 - नागासाकी दिवस, भारत छोड़ो आंदोलन स्मृति दिवस अगस्त 15 - स्वतंत्रता दिवस (भारत) अगस्त 29 - राष्ट्रीय खेल दिवस सितंबर 1 - गुट निरपेक्ष दिवस सितंबर 5 - शिक्षक दिवस अक्टूबर 2 - महात्मा गाँधी जयंती, लाल बहादूर शास्त्री जयंती अक्टूबर 8 - भारतीय वायु सेना दिवस अक्टूबर 9 - भारतीय प्रादेशिक सेना दिवस अक्टूबर 31 - राष्ट्रीय रिडेडीकेशन दिवस नवम्बर 7 - महान अक्टूबर क्रांति दिवस नवम्बर 12 - राष्ट्रीय पक्षी दिवस नवम्बर 14 - बाल दिवस (जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिवस) नवम्बर 19 - राष्ट्रीय एकता दिवस नवम्बर 24 - राष्ट्रीय कैडेट कोर दिवस दिसम्बर 2 - राष्ट्रीय प्रदूषण निवारण दिवस दिसम्बर 4 - नौ सेना दिवस दिसम्बर 14 - राष्ट्रीय ऊर्जा संवर्धन दिवस दिसम्बर 19 - गुवा मुक्ति दिवस दिसम्बर 22 - गणित दिवस ( रामानुज स्मृति दिवस) दिसम्बर 23 - किसान दिवस (चरण सिंह का जन्म दिवस) दिसम्बर 28 - केंद्रीय आरक्षी पुलिस दिवस नोबेल पुरस्कार पाने वाले भारतीय व्यक्ति का नाम वर्ष क्षेत्र रवीन्द्रनाथ टैगोर 1913 साहित्य सी.वी.रमण 1930 भौतिकी हरगोविंद खुराना 1968 चिकित्सा मदर टेरेसा 1979 शांति सूब्रह्मन्यम चंद्रशेखर 1983 भौतिकी अमर्त्य सेन 1998 अर्थशास्त्र वी. एस. नायपाल 2001 साहित्य कैलाश सत्यार्थी 2014 शांति ‘भारत रत्न’ से सम्मानित व्यक्ति 1954 डॉ. सर्व पल्ली राधाकृष्णन, चक्रवर्ती राजगोपालाचारी, डॉ चन्द्रशेखर वेंकटरमण। 1955 डॉ. भगवान दास, डॉ. मोक्षगुढ़म विश्वेश्वरैया, पं.जवाहर लाल नेहरू । 1957 पं. गोविन्द वल्लभ पन्त । 1958 धुन्धोकेशव कर्वे 1961 राजर्षि पुरूषोत्तम दस टंडन, विधान चंद्र राय 1962 डॉ. राजेन्द्र प्रसाद 1963 डॉ. जाकिर हुसैन, डॉ. पांडूरंग वामन काणे 1966 लाल बहादूर शास्त्री (मरणोपरांत पुरस्कार पाने वालों में प्रथम) 1971 इंदिरा गाँधी 1975 वराह वेंकट गिरी 1976 कुमार स्वामी कामराज (मरणोपरांत) 1980 मदर टेरेसा 1983 आचार्य विनोवा भावे (मरणोपरांत) 1987 खान अब्दुला गफ्फार खान 1988 मखदूम गोपालन रामचंद्रन (मरणोपरांत) 1990 डॉ. भीमराव अम्बेडकर (मरणोपरांत), नेल्सन मंडेला 1991 राजीव गाँधी (मरणोपरांत),सरदार वल्लभ भाई पटेल (मरणोपरांत), मोरारजी देसाई 1992 जे.आर.डी. टाटा, मौलाना अबुल कलाम आजाद (मरणोपरांत), सत्यजित राय 1997 अरूणा आसफ अली (मरणोपरांत), गुलजारी लाला नंदा (मरणोपरांत), ए.पी.जी.अब्दुल कलाम 1998 एम. एस. सुब्बालक्षमी, सी. सूब्रह्मन्यम, जयप्रकाश नारायण (मरणोपरांत) 1999 प्रो. अमर्त्य सेन, पंडित रविशंकर एवं गोपीनाथ बारदोलोई (मरणोपरांत) 2001 लता मंगेशंकर, उस्ताद बिस्मिल्लाह खां 2008 भीमसेन जोशी 2014 सचिन तेंदुलकर, सी. एन. राव 2015 अटल बिहारी वाजपेयी एवं मदन मोहन मालवीय नोट: भारत रत्न प्राप्त करने वाले प्रथम व्यक्ति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन थे । भारत के प्रमुख शोध–संस्थान 1. भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान - नई दिल्ली 2. केंद्रीय वन अनुसंधान संस्थान - देहरादून 3. केन्द्रीय गन्ना अनुसंधान संस्थान - कोयम्बटूर 4. भारतीय लाह अनुसंधान संस्थान - राँची 5. केंद्रीय तम्बाकू अनुसंधान संस्थान - राजमून्दरी 6. केंद्रीय ईंधन अनुसंधान संस्थान - जलागोड़ा 7. भारतीय चीनी अनुसंधान संस्थान - कानपुर 8. केंद्रीय खनन अनुसंधान केंद्र - धनबाद 9. राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान - करनाल 10. भारतीय सर्वेक्षण विभाग - देहरादून 11. केंद्रीय चमड़ा अनुसंधान संस्थान - चेन्नई 12. भारतीय मौसम वेधशाला - पुणे 13. केन्द्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान - लखनऊ 14. जीवानु प्रौद्योगिकी संस्थान - चंडीगढ़ 15. भारतीय मौसम विज्ञान संस्थान- नई दिल्ली 16. प्लाज्मा अनुसंधान संस्थान - गांधीनगर 17. रमण अनुसंधान संस्थान - बंगलौर 18. भारतीय भु-चुम्बकीय संस्थान - मुम्बई 19. राष्ट्रीय धातु विज्ञान प्रयोगशाला - जमशेदपुर 20. भारतीय खगौल संस्थान - बंगलौर 21. कपड़ा उद्योग अनुसंधान संस्थान -अहमदाबाद 22. राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान - पणजी 23. राष्ट्रीय प्रतिरोध विज्ञान संस्थान - नई दिल्ली 24. डीजल लोकोमोटिव वर्क्स - वाराणसी 25.भाभा परमाणू अनुसंधान केंद्र - नई दिल्ली 26. केंद्रीय सड़क अनुसंधान केंद्र - ट्राम्बे 27. भारतीय पेट्रोलियम संस्थान - देहरादून 28. केंद्रीय ट्रैक्टर संस्थान - नई दिल्ली 29. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान - नई दिल्ली 30. केन्द्रीय वनस्पति अनुसंधान - लखनऊ 31. टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च - मुम्बई 32. भारतीय रासायनिक जैविकी संस्थान - कोलकाता 33. इंडियन सिक्योरिटी प्रेस - नासिक रोड, पुणे 34. उच्च अक्षांश अनुसंधान संस्थान - मैसूर 35. केंद्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान - मैसूर 36. केन्द्रीय पर्यावरण इंजीनियरिंग अनुसंधान संस्थान - नागपुर 37. केन्द्रीय भवन निर्माण अनुसंधान संस्थान - रूड़की 38. औद्योगिक विष विज्ञान अनुसंधान केंद्र - लखनऊ 39. केंद्रीय कांच तथा मृत्तिका अनुसंधान केंद्र - कोलकाता 40. कोशिकीय तथा आण्विक जीव विज्ञान केंद्र - हैदराबाद 41. केंद्रीय विद्युत रासायनिक अनुसंधान संस्थान - कराई कूड़ी 42. भारतीय पूरात्तात्विक सर्वेक्षण विभाग - कोलकाता 43. केन्द्रीय यांत्रिक इंजीनियरिंग अनुसंधान संस्थान - दुर्गापुर 44. केंद्रीय जुट प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान - कोलकाता 45. केंद्रीय नमक और समुद्री रसायन अनुसंधान संस्थान - भावनगर 46. सेंटर फॉर डी.एन.ए. फिंगर प्रिंटिंग एंड डायग्नोस्टिक्स - हैदराबाद 47. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण - नई दिल्ली 48. राष्ट्रीय मस्तिष्क अनुसंधान केंद्र - गुडगाँव 49. राष्ट्रीय भू – भौतिकी अनुसंधान संस्थान - हैदराबाद 50. भारत इलेक्ट्रोनिक लिमिटेड - जलाहली 51. केंद्रीय नारियल अनुसंधान संस्थान - कशरगोड 52. केंद्रीय चावल अनुसंधान संस्थान - कटक 53. केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान - शिमला भारत के रेलमंडल एवं उनके मुख्यालय रेल मंडल मुख्यालय रेल मंडल मुख्यालय उत्तर रेलवे (एन.आर.) नई दिल्ली दक्षिण रेलवे (एस. आर.) चेन्नई पूर्व रेलवे (इ. आर.) कोलकाता पश्चिम रेलवे चर्च गेट मुम्बई मध्य रेलवे (सी. आर.) मुम्बई सेंट्रल द.पू. रेलवे (सी.ई. आर.) कोलकाता उत्तर-पूर्वी सीमांत रेलवे माले गाँव उत्तर मध्य रेलवे (एन.सी.आर.) इलाहबाद द. प. रेलवे हुबली पूर्व. तट रेलवे भुवनेश्वर द. मध्य रेलवे सिंकदराबाद पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर प.मध्य रेलवे जबलपुर उ.प. रेलवे जयपुर डी.पू.मध्य रेलवे बिलासपुर स्त्रोत: इंटरनेट, दैनिक समाचारपत्र