परिचय डाक इंडेक्स संख्या (पिन) अथवा पिनकोड डाकघर का 6 अंकों का कोड है जिसका प्रयोग भारतीय डाक द्वारा किया जाता है। पिन को 15 अगस्त , 1972 में लागू किया गया था। समूचे देश में 9 पिन क्षेत्र है। शुरु के 8 भौगोलिक क्षेत्र हैं तथा 9वां अंक सेना डाक सेवा के लिए आरक्षित है। प्रथम अंक किसी एक क्षेत्र को प्रदर्शित करता है। प्रथम 2 अंक साथ-साथ उप क्षेत्र अथवा उनमें से एक डाक सर्किल को दिखाता है। प्रथम 3 अंक साथ-साथ छटाई/राजस्व जिला को प्रदर्शित करता है। अंतिम 3 अंक वितरण डाकघर को प्रदर्शित करता है। पिन का प्रथम अंक निम्नानुसार राज्यों को प्रदर्शित करता है प्रथम अंक क्षेत्र कवर किए गए राज्य 1 उत्तरी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश तथा जम्मू एवं कश्मीर 2 उत्तरी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड 3 पश्चिमी राजस्थान तथा गुजरात 4 पश्चिमी महाराष्ट्र , मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ 5 दक्षिणी आंध्र प्रदेश तथा कर्नाटक 6 दक्षिणी केरल तथा तमिलनाडु 7 पूर्व पश्चिम बंगाल ओडि़शा तथा पूर्वोत्तर 8 पूर्व बिहार तथा झारखण्ड 9 सेना डाक सेवा (एपीएस) सेना डाक सेवा पिन कोड के प्रथम 2 अंक निम्नानुसार दर्शाते हैं पिन कोड के प्रथम 2 अंक सर्किल 11 दिल्ली 12 एवं 13 हरियाणा 14 से 16 पंजाब 17 हिमाचल प्रदेश 18 से 19 जम्मू एवं कश्मीर 20 से 28 उत्तर प्रदेश एवं उत्तरांचल 30 से 34 राजस्थान 36 से 39 गुजरात 40 से 44 महाराष्ट्र 45 से 49 मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ 50 से 53 आंध्र प्रदेश 56 से 59 कर्नाटक 60 से 64 तमिलनाडु 67 से 69 केरल 70 से 74 पश्चिम बंगाल 75 से 77 ओडिशा 78 असम 79 पूर्वोत्तेर 80 से 85 बिहार एवं झारखण्ड 90 से 99 सेना डाक सेवा (एपीएस) स्त्रोत: भारतीय डाक