NDLI में क्या उपलब्ध है? नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ़ इंडिया (एनडीएलआई) (NDLI) में लाखों ई-बुक्स, जर्नल्स, वीडियो लेक्चर, थीसिस, ऑडियो सामग्री और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़े संसाधन उपलब्ध हैं। NDLI का उपयोग कैसे करें NDLI पोर्टल या मोबाइल ऐप पर रजिस्ट्रेशन करें। भाषा, विषय, कक्षा या परीक्षा के अनुसार सामग्री खोजें। व्यक्तिगत प्रोफ़ाइल बनाकर पसंदीदा सामग्री सेव करें। शिक्षक NDLI क्लब बनाकर छात्रों के साथ संसाधन साझा कर सकते हैं। नागरिकों के लिए लाभ: ग्रामीण और शहरी छात्रों के लिए समान अवसर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायता आजीवन शिक्षण को बढ़ावा नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ़ इंडिया (एनडीएलआई) : https://www.ndl.gov.in