अर्थशास्त्र का परिचय चयन किसे कहते है? व्यष्टि अर्थशास्त्र के क्षेत्र एवं महत्व व्यष्टि अर्थशास्त्र तथा समष्टि अर्थशास्त्र में अंतर आर्थिक समस्या किसे कहते है ? अवसर लागत किसे कहते है ? अर्थव्यवस्था की केंद्रीय समस्याएँ उपभोक्ता संतुलन मांग का सिधांत मांग की लोच से क्या अभिप्राय है? उत्पादन फलन आगम/संप्राप्ति की धारणाएं उत्पादन लागत क्या है ? Indian Economy GK What is Economics | अर्थशास्त्र किसे कहतें है :- यह वह शास्त्र होता जिसमे मनुष्य की आवश्यकताओ की संतुष्टि करने या कल्याण को बढ़ाने तथा आर्थिक बिकास के लिए अनेक उपयोगों बाले सीमित साधनों के कुशलतम,उत्पादन, उपोग बिनिमय और वितरण से सम्बंधित कार्यो का इसमे अध्ययन किया जाता हैं| प्रत्येक गृहस्त की आवश्यकताए असीमित होती है परन्तु उन्हें संतुष्ट करने वाले अधिकतर साधन जैसे -कपड़ा , भोजन आदि सीमित होते है | इन सीमित साधनों को ही धन कहा जाता है | प्रत्येक गृहस्त अपने धन का इस तरह उचित उपोग करना चाहेगा कि वह अपनी अधिक से अधिक आवश्यकताओं को संतुष्ट कर सके | अर्थशास्त्र की परिभाषा:- अर्थशास्त्र एक विकासशील शास्त्र है |इसकी विभिन्न अर्थशास्त्रीओं अलग-2 परिभाषाए दी है जिनका वर्णन इस प्रकार से किया गया है:- 1.अर्थशास्त्र की धन सम्बन्धी परिभाषा :- यह परिभाषा अर्थशास्त्र के पिता एडम स्मिथ ने सन 1776 में प्रकाशित अपनी पुस्तक ” An Enquiry into the nature and causes of wealth of nations” में इस प्रकार दि है “अर्थशास्त्र राष्ट्रों के धन की प्रकृति और कारणों की खोज है”| आलोचना:- (Criticism):यह परिभाषा दोष पूर्ण है इसमे मनुष्य के कल्याण के स्थान पर केवल धन की ओर ध्यान दिया गया है |अत: धन हमारी आवश्यकताओं को पूरा करने का एक साधन है| धन को मनुष्य से अधिक महत्व देना अनुचित है | अत: अर्थशास्त्रीयो ने इसे एक दुखदायी विज्ञान कहा है| 2.भौतिक कल्याण सम्बन्धी परिभाषा :- डॉ. मार्शल ने 1890 में प्रकाशित अपनी पुस्तक “Principles of Economics”में अर्थशास्त्र की परिभाषा इस प्रकार दी है |”अर्थशास्त्र जीवन के साधारण व्यवसाय के संबध में मानव जाति का अध्ययन है| इसमे उन कार्यो का अध्ययन होता है जिसका घनिष्ट सबंध कल्याण प्रदान करने वाले भौतिक साधनों की प्राप्ति और उन के प्रयोग से होता है| आलोचना:- इसकी आलोचना निम्नलिखित है:- अर्थशास्त्र में सभी प्रकार के आर्थिक कार्यो का अध्ययन किया जाता है जिसमे कल्याण में वृद्धि हो या न हो| अर्थशास्त्र में सभी प्रकार के सीमित साधनों से सम्बंधित कार्यो का अधय्यन किया जाता है चाहे वे भौतिक हो या अभौतिक हो| अर्थशास्त्र में सभी प्रकार के आर्थिक कार्यो का अधय्यन किया जाता है ,चाहे उनसे कल्याण में वृद्धि हो अथवा न हो | 3.अर्थशास्त्र की दुर्ल्भद्ता सबंधी परिभाषा :- यह परिभाषा डॉ रोबिन्स ने 1932 में अपनी पुस्तक “An Essay on the nature and significance of economic science” में दिया है कि “अर्थशास्त्र वह विज्ञान है जो विभिन उपयोगो वाले सिमित साधनों और उदेश्यों से सम्बध रखने वाले मानवीय व्यवहार का अध्ययन करता है “ आलोचना:- इसकी आलोचना डार्विन , फ्रेजर , ऐली ने की है. उनके अनुसार इस परिभाषा में केवल चयन की ओर ध्यान दिया गया है. मंनुश्य के कल्याण और उसकी समस्याओं का इसमें ध्यान नही गया है. 4.विकास-केन्द्रित परिभाषा :- प्रो. सैम्युअल्सन, पीटरसन और फर्गुसन आदि अर्थशास्त्रियों ने इसकी परिभाषा इस प्रकार दी है कि अर्थशास्त्र्र वह शास्त्र है जिसमे मनुष्य के उन कार्यों का अध्ययन किया जाता है जिन्हें वे अधिकतम संतुष्टि को प्राप्त करने के लिए सीमित साधनों के उचित प्रयोग के संवंध में उपयोग करते है.