होम पेज पर आवेदन करें' पर क्लिक करें। अपना पंजीकरण कराएं (यदि पहले से नहीं कराया है)। पंजीकरण फार्म प्रस्तुत करने के बाद आपकी पंजीकृत ई-मेल आईडी पर एक अभिपुष्टि लिंक भेजा जाएगा। ई-मेल के लिंक पर क्लिक कर के अधिकृत एवं सक्रीय करें। प्रयोक्ता नाम (जो आपकी पंजीकृत ई-मेल आईडी है), पासवर्ड तथा प्रदर्शित कैपचा कोड डालें तथा सब्मिट पर क्लिक करें। लॉगिन होने पर, बाएं मैनू पर “पुरस्कार के लिए आवेदन करें" पर क्लिक करें तथा “श्रेणियां देखें" पर क्लिक करें। आवेदन पत्र जिसके लिए आप पात्र हैं , भरने के लिए अप्लाई पर क्लिक करें। फार्म भरें तथा सब्मिट पर क्लिक करें। फार्म सब्मिट करने के बाद आवेदन के समर्थन में अनुलग्नक ऐड करें तथा सेव पर क्लिक करें। जब तक यह चरण पूरा नहीं होगा, आवेदन स्वीकार नहीं होगा। सफलतापूर्वक प्रस्तुत करने के बाद आवेदन सं. के साथ एक पावती पर्ची तैयार होगी। आवेदन की अंतिम प्रस्तुति के समय तथा अंतिम चयन के समय आवेदक द्वारा एसएमएस प्राप्त किया जाएगा स्त्रोत - महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार