प्रदेश में 4 सितंबर 2023 मुख्यमंत्री संबल योजना की शुरुआत की गई हैं। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के जरिए 120 से भी ज्यादा दिव्यांग बच्चों को सहायता उपकरण का वितरण किया जाएगा साथ ही जो बच्चे अपनी शारीरिक चुनौतियों के बावजूद संकल्प लेकर हमें प्रेरित कर रहे हैं उन्हें उनकी विकलांगता के आधार पर सहायता उपकरण प्रदान किया जाएगा और इसके साथ ही उन बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रोत्साहित किया जा सकेगा। अब मुख्यमंत्री संबल योजना का लाभ प्राप्त करके राज्य के दिव्यांग बच्चे अपनी शिक्षा को आसानी से पूरा कर सकेंगे साथ ही वह अपना जीवन समाज में एक व्यापक रूप से व्यतीत कर सकेंगे। मुख्यमंत्री संबल योजना की मुख्य विशेषताएं आयोजन - स्थल हमीरपुर जनपद के नादौन गौना करौर संचालन - हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार संस्था - राज्य शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्था लाभार्थी - प्रदेश के सभी विकलांग बच्चे जो शिक्षा के क्षेत्र में सुदृढ़ है उद्देश्य - राज्य के सभी दिव्यांग दिव्य शक्ति वाले बच्चे हैं जो अपनी शारीरिक चुनौतियों के बावजूद अपने दृढ संकल्प से आगे बढ़ना चाहते है उन्हें प्रोत्साहित करना उद्देश्य जैसा की आप सभी जानते हैं की केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा राज्य के गरीब तथा दिव्यांग नागरिको को सहायत पहुंचाने के लिए समय - समय पर विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जाती रहती हैं। ताकि पात्र नागरिको को किसी आर्थिक समस्या का सामना ना करना पड़े।राज्य सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी दिव्यांग दिव्य शक्ति वाले बच्चे जो अपनी शारीरिक चुनौतियों के बावजूद अपने दृढ संकल्प से आगे बढ़ना चाहते है उन्हें प्रोत्साहित करना हैं। अब हमीरपुर जिले से इस कार्यक्रम से लगभग 120 से भी ज्यादा दिव्यांग बच्चों को सहायता उपकरण प्रदान किया जाएगा जिससे वह अपने दिल संकल्प को पूरा कर सके साथ ही शारीरिक चुनौतियों को पार कर सकेगें। इसके अंतर्गत हमीरपुर, सोलन और शिमला के लगभग 400 विद्यालयों को शामिल किया जाएगा और हमीरपुर जिले के चार ब्लॉक जो कि नादौन, गलोड़, बिझड़ी और हमीरपुर है उनके 147 स्कूलों में यह कार्यक्रम शुरू किया जाएगा ताकि बच्चों को शारीरिक चुनौतियों के बावजूद भी उन्हें शिक्षा के लिए प्रेरित किया जा सके। लाभ एवं विशेषताएं मुख्यमंत्री संबल योजना का लाभ हिमाचल प्रदेश के सभी दिव्यांग बच्चो को दिया जाएगा। इस योजना से हमीरपुर के 120 से अधिक दिव्यांग बच्चों को सहायता उपकरण का लाभ दिया जाएगा। हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री संबल योजना के संचालन हेतु संपर्क फाउंडेशन के संपर्क साइंस टीवी कार्यक्रम को भी लॉन्च किया जाएगा जिससे बच्चों को गतिविधियों के साथ सीखने सिखाने की प्रक्रिया को आसान बनाया जाएगा साथ ही शिक्षकों और बच्चों के लिए अन्य चार कार्यक्रम भी लॉन्च किए जाएंगे। मुख्यमंत्री संबल योजना के तहत दिव्यांग बच्चों को भी समझ में एक समावेशी रूप से आगे बढ़ने का मौका मिल सकेगा। इसके आलावा बच्चों को सहूलियत प्रदान करने के लिए चैट बोर्ड तकनीकी का इस्तेमाल किया जा रहा हैं। जो की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संबंधित होगी जिसकी सहायता से बच्चे घर बैठे ही किसी भी मोबाइल फोन में अपनी पाठ्यपुस्तकों का अभ्यास कर सकेंगे। शिक्षा स्तर को और बेहतर बनाया जा रहा हैं साथ ही हमीरपुर, सोलन, शिमला के 400 विद्यालयों में चलाया जा रहा हैं। हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सबल योजना के लिए पात्रता राज्य सरकार द्वारा इस योजना का लाभ राज्य निवासी को ही दिया जाएगा। इस योजना का लाभ केवल राज्य के दिव्यांग बच्चे ही प्राप्त कर सकेंगे। आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड निवास प्रमाण पत्र आय प्रमाण पत्र दिव्यांग प्रमाण पत्र पासपोर्ट साइज फोटो मोबाइल नंबर